महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नंबर वन यूपी : CM योगी

Chief Minister Yogi Adityanath News

महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नंबर वन यूपी : CM योगी
Uttar Pradesh GovernmentCrimes Against Women In UPVijayadashami Festival
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 51%

WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी एवं गुरुवार को मनाए जाने वाले विजयदशमी पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जीवन के किसी भी पक्ष में नारी शक्ति के बगैर सृष्टि की कल्पना ही नहीं की जा सकती। नारी शक्ति के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए इसी भाव के साथ अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप सुखद तथ्य यह है कि आबादी के दृष्टिकोण से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के महिलाओं के प्रति अपराध न्यूनतम हैं, जबकि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में सजा दिलाने के मामले में यह प्रदेश देश में नम्बर वन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि में कन्या पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मावलंबी वर्ष में दो बार शारदीय और वासंतिक नवरात्र में जगतजननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम से श्रद्धा और उल्लास से जुड़ते हैं। सनातन परंपरा में मातृ शक्ति व नारी शक्ति के प्रति आस्था का यह पर्व नई प्रेरणा प्रदान करता है। नवरात्र का यह पर्व अवगत कराता है कि चराचर जगत की आदि शक्ति, नारी शक्ति का ही रूप हैं। उन्होंने कहा कि आज शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री के स्वरूप के पूजन के साथ कन्या पूजन का अनुष्ठान हो रहा है। वह सौभाग्यशाली है कि गोरक्षपीठ की पवित्र परंपरा के अनुसार उन्हें भी कन्या पूजन का अनुष्ठान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सनातन आस्था में नारी शक्ति को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सनातन आस्था की नैतिक जिम्मेदारी के भाव से सरकार नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शारदीय नवरात्र की पहली तिथि, 22 सितंबर से मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ किया गया है। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही उनके स्वावलंबन जागरूकता के लिए पंचायत स्तर तक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। मिशन शक्ति सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने सदैव नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखा है। हरेक कालखंड में इसके दर्शन होते हैं। आज भी प्रत्येक क्षेत्र में भारत की नारी शक्ति ने अपनी ताकत और सामर्थ्य का एहसास कराकर दुनिया को अचंभित किया है। बेटी सुरक्षित तो समाज सुरक्षित : मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बेटी सुरक्षित और सम्मानित है तो वहां का समाज भी सुरक्षित और सम्मानित माना जाता है। उत्तर प्रदेश में ऐसा ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, कन्या सुमंगला और सामूहिक विवाह जैसी योजनाएं बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए हैं। इसी क्रम में देश की सर्वोच्च पंचायतों में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी लाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ महिलाओं को किसी न किसी रूप में 12000 रुपये सालाना पेंशन दिया जा रहा है। 26 लाख बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 25000 रुपये के पैकेज वाले कन्या सुमंगला योजना से जोड़ा गया है। सामूहिक विवाह योजना में धनराशि बढ़ाकर प्रति जोड़ा एक लाख रुपये करके गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह में धन की चिंता से मुक्त कर दिया गया है। विजयदशमी, सनातन विजय का प्रतीक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को गुरुवार को मनाए जाने वाले विजयदशमी पर्व की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी, भारत के सनातन विजय का प्रतीक है। यह अधर्म, अन्याय और अत्याचार पर धर्म, न्याय और सदाचार के विजय का पर्व है। विजयदशमी पर अत्याचार, अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण के पुतले जलाए जाएंगे और भगवान श्रीराम के राजतिलक के कार्यक्रम आयोजित होंगे। Edited by: Vrijendra Singh Jhala.

Chief Minister Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी एवं गुरुवार को मनाए जाने वाले विजयदशमी पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जीवन के किसी भी पक्ष में नारी शक्ति के बगैर सृष्टि की कल्पना ही नहीं की जा सकती। नारी शक्ति के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए इसी भाव के साथ अनेक कार्यक्रम चला रही है। इन कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप सुखद तथ्य यह है कि आबादी के दृष्टिकोण से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के महिलाओं के प्रति अपराध न्यूनतम हैं, जबकि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में सजा दिलाने के मामले में यह प्रदेश देश में नम्बर वन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि में कन्या पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मावलंबी वर्ष में दो बार शारदीय और वासंतिक नवरात्र में जगतजननी मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन व अनुष्ठान के कार्यक्रम से श्रद्धा और उल्लास से जुड़ते हैं। सनातन परंपरा में मातृ शक्ति व नारी शक्ति के प्रति आस्था का यह पर्व नई प्रेरणा प्रदान करता है। नवरात्र का यह पर्व अवगत कराता है कि चराचर जगत की आदि शक्ति, नारी शक्ति का ही रूप हैं। उन्होंने कहा कि आज शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री के स्वरूप के पूजन के साथ कन्या पूजन का अनुष्ठान हो रहा है। वह सौभाग्यशाली है कि गोरक्षपीठ की पवित्र परंपरा के अनुसार उन्हें भी कन्या पूजन का अनुष्ठान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सनातन आस्था में नारी शक्ति को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सनातन आस्था की नैतिक जिम्मेदारी के भाव से सरकार नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शारदीय नवरात्र की पहली तिथि, 22 सितंबर से मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ किया गया है। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही उनके स्वावलंबन जागरूकता के लिए पंचायत स्तर तक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। मिशन शक्ति सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने सदैव नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखा है। हरेक कालखंड में इसके दर्शन होते हैं। आज भी प्रत्येक क्षेत्र में भारत की नारी शक्ति ने अपनी ताकत और सामर्थ्य का एहसास कराकर दुनिया को अचंभित किया है। बेटी सुरक्षित तो समाज सुरक्षित : मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बेटी सुरक्षित और सम्मानित है तो वहां का समाज भी सुरक्षित और सम्मानित माना जाता है। उत्तर प्रदेश में ऐसा ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, कन्या सुमंगला और सामूहिक विवाह जैसी योजनाएं बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए हैं। इसी क्रम में देश की सर्वोच्च पंचायतों में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी लाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ महिलाओं को किसी न किसी रूप में 12000 रुपये सालाना पेंशन दिया जा रहा है। 26 लाख बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 25000 रुपये के पैकेज वाले कन्या सुमंगला योजना से जोड़ा गया है। सामूहिक विवाह योजना में धनराशि बढ़ाकर प्रति जोड़ा एक लाख रुपये करके गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह में धन की चिंता से मुक्त कर दिया गया है। विजयदशमी, सनातन विजय का प्रतीक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को गुरुवार को मनाए जाने वाले विजयदशमी पर्व की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी, भारत के सनातन विजय का प्रतीक है। यह अधर्म, अन्याय और अत्याचार पर धर्म, न्याय और सदाचार के विजय का पर्व है। विजयदशमी पर अत्याचार, अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण के पुतले जलाए जाएंगे और भगवान श्रीराम के राजतिलक के कार्यक्रम आयोजित होंगे। Edited by: Vrijendra Singh Jhala

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

Uttar Pradesh Government Crimes Against Women In UP Vijayadashami Festival Crimes Against Women In UP मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार यूपी में महिला अपराध विजयादशमी पर्व यूपी में महिला अपराध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'आदिशक्ति भगवती करती हैं व्यवस्थाओं का संचालन', CM योगी ने महाअष्टमी और महानवमी की दी शुभकामनाएं'आदिशक्ति भगवती करती हैं व्यवस्थाओं का संचालन', CM योगी ने महाअष्टमी और महानवमी की दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को महाअष्टमी और महानवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदिशक्ति भगवती सभी व्यवस्थाओं का संचालन करती हैं और नवरात्रि में माँ के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कन्या पूजन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। 30 सितंबर को महाअष्टमी है जिस दिन माँ गौरी की पूजा और व्रत किया...
Read more »

सांगानेर की जनता के प्यार के रूप में हमेशा साथ रखता हूं- CM भजनलालसांगानेर की जनता के प्यार के रूप में हमेशा साथ रखता हूं- CM भजनलालJaipur News: जयपुर जिले के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में आज 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई. सांगानेर ​स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सांगानेर 40 साल के विकास के रोडमैप के साथ आगे बढ़ेगा.
Read more »

आज अष्टमी पर मां महागौरी की आराधना, ब्यावर के जैतारण दौरे पर रहेंगे CM भजनलालआज अष्टमी पर मां महागौरी की आराधना, ब्यावर के जैतारण दौरे पर रहेंगे CM भजनलालRajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज ब्यावर के जैतारण दौरे पर रहेंगे. आज अष्टमी पर मां महागौरी की आराधना प्रदेश बर के मंदिरों में की जा रही है. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज धोद आएंगे. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.
Read more »

यात्री सीधे PM और CM से कर सकेंगे शिकायत, रेलवे अधिकारियों ने कर दिया ये बंदोबस्तयात्री सीधे PM और CM से कर सकेंगे शिकायत, रेलवे अधिकारियों ने कर दिया ये बंदोबस्तरायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल शुरू की गई है। स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिन्हें स्कैन करके यात्री सीधे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायतें और सुझाव पहुंचा सकते हैं। यात्री स्टेशन की सफाई पानी की व्यवस्था और ट्रेनों की जानकारी जैसी समस्याओं के बारे में बता सकते...
Read more »

पंजाब CM अमित शाह से मिले, बाढ़ और अन्य मुद्दों पर चर्चापंजाब CM अमित शाह से मिले, बाढ़ और अन्य मुद्दों पर चर्चापंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले, बाढ़ की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने 72 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार में SIR के बाद वोटर्स की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। गाजा में तनाव कम करने के प्रयासों का चीन समर्थन करता है। क्वेटा में हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, 30 घायल हुए। इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत गिरने से 65 छात्र मलबे में दब गए। बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया। गौतम गंभीर और कुलदीप यादव अहमदाबाद पहुंचे। सूर्यकुमार यादव का भव्य स्वागत हुआ। कतर गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है।
Read more »

प्रश्नपत्र लीक की CBI जांच की सिफारिश करेंगे : CM धामीप्रश्नपत्र लीक की CBI जांच की सिफारिश करेंगे : CM धामीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:09:15