प्रश्नपत्र लीक की CBI जांच की सिफारिश करेंगे : CM धामी

Chief Minister Pushkar Singh Dhami News

प्रश्नपत्र लीक की CBI जांच की सिफारिश करेंगे : CM धामी
Uttarakhand GovernmentQuestion Paper Leak CaseCBI Investigation
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.

Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले हफ्ते स्नातक स्तर की परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सोमवार को मुलाकात की और उन्हें मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का आश्वासन दिया। धामी ने बताया कि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एक विशेष जांच दल ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक से जुड़े आरोपों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चूंकि छात्र अभी भी मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग कर रहे हैं, इसलिए सरकार इसकी सिफारिश करेगी। धामी ने कहा कि इस मामले में कोई अड़चन नहीं आएगी। सरकार युवाओं के मन में कोई संदेह या आशंका नहीं छोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र संकल्प पूरी तरह से पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उठाए गए कदम, जिनमें राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू करना और लगभग 100 नकल माफिया की गिरफ्तारी शामिल है, इसी संकल्प के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में पारदर्शी तरीके से 25,000 से अधिक सरकारी भर्तियां की हैं और इन्हें लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। धामी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की शिकायत केवल एक मामले में की गई है, इसलिए सरकार युवाओं के मन से सभी संदेह दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। युवाओं का दृष्टिकोण सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन्हें इस त्योहारी मौसम में भीषण गर्मी में विरोध-प्रदर्शन करते देख दुखी हैं। धामी ने कहा कि वह चाहते तो यह बातचीत अपने कार्यालय में भी कर सकते थे, लेकिन युवाओं की पीड़ा को देखते हुए उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर उनसे मिलने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि जरूरत पड़ने वह कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की सीबीआई सहित किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले एसआईटी को अपनी जांच पूरी करने का मौका दिया जाना चाहिए। धामी ने प्रदर्शनकारी युवाओं को भरोसा दिलाया कि अगर विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है, तो उसे वापस ले लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक : शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से जो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनका शीघ्रता के साथ पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए। डेंजर जोन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार कार्य तेजी के साथ किया जाए साथ ही सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं। अधिकारियों को अभियान की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। Edited by: Vrijendra Singh Jhala.

Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले हफ्ते स्नातक स्तर की परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सोमवार को मुलाकात की और उन्हें मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का आश्वासन दिया। धामी ने बताया कि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एक विशेष जांच दल ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक से जुड़े आरोपों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चूंकि छात्र अभी भी मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग कर रहे हैं, इसलिए सरकार इसकी सिफारिश करेगी। धामी ने कहा कि इस मामले में कोई अड़चन नहीं आएगी। सरकार युवाओं के मन में कोई संदेह या आशंका नहीं छोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र संकल्प पूरी तरह से पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उठाए गए कदम, जिनमें राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू करना और लगभग 100 नकल माफिया की गिरफ्तारी शामिल है, इसी संकल्प के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में पारदर्शी तरीके से 25,000 से अधिक सरकारी भर्तियां की हैं और इन्हें लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। धामी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक की शिकायत केवल एक मामले में की गई है, इसलिए सरकार युवाओं के मन से सभी संदेह दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। युवाओं का दृष्टिकोण सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन्हें इस त्योहारी मौसम में भीषण गर्मी में विरोध-प्रदर्शन करते देख दुखी हैं। धामी ने कहा कि वह चाहते तो यह बातचीत अपने कार्यालय में भी कर सकते थे, लेकिन युवाओं की पीड़ा को देखते हुए उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर उनसे मिलने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था कि जरूरत पड़ने वह कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की सीबीआई सहित किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले एसआईटी को अपनी जांच पूरी करने का मौका दिया जाना चाहिए। धामी ने प्रदर्शनकारी युवाओं को भरोसा दिलाया कि अगर विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है, तो उसे वापस ले लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक : शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से जो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनका शीघ्रता के साथ पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए। डेंजर जोन क्षेत्र में सुरक्षा दीवार कार्य तेजी के साथ किया जाए साथ ही सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएं। अधिकारियों को अभियान की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। Edited by: Vrijendra Singh Jhala

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

Uttarakhand Government Question Paper Leak Case CBI Investigation मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार प्रश्न पत्र लीक मामला सीबीआई जांच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jagadish Reddy Video: నీ ఫ్యూచర్ ఏంటో తెలుసా..?.. రేవంత్‌పై మండిపడిన జగదీష్ రెడ్డి.. వీడియో వైరల్..Jagadish Reddy Video: నీ ఫ్యూచర్ ఏంటో తెలుసా..?.. రేవంత్‌పై మండిపడిన జగదీష్ రెడ్డి.. వీడియో వైరల్..Jagadish reddy slams on cm revanth reddy: రియల్ ఎస్టేట్ దందాలను పెంచుకునేందుకు, తన బంధుమిత్రుల భూముల రేట్లు పెంచుకొవడం కోసం రేవంత్ రెడ్డి ఫ్యూచర్ సిటీ అంటూ కొత్త డ్రామాలు ఆడుతున్నాడని ఎమ్మెల్యే జగదీష్ రెడ్డి సీరియస్ అయ్యారు.
Read more »

CM Yogi On Bareilly Violence: 'जैसे बरेली में पिटे ऐसे ही पिटोगे'- CM योगी ने उपद्रवियों को चेतायाCM Yogi On Bareilly Violence: 'जैसे बरेली में पिटे ऐसे ही पिटोगे'- CM योगी ने उपद्रवियों को चेतायाबरेली हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी है. बलरामपुर में उन्होंने कहा कि त्योहारों पर अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी. गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों को नर्क का रास्ता मिलेगा.
Read more »

UKSSSC Paper Leak मामले की सीबीआई जांच होगी, CM धामी ने युवाओं को दिया आश्वासनUKSSSC Paper Leak मामले की सीबीआई जांच होगी, CM धामी ने युवाओं को दिया आश्वासनउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के प्रदर्शन के बीच यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं के हित में हर संभव कदम उठाएगी। आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे। सरकार पहले ही दो गिरफ्तारियां और चार...
Read more »

एक बूढ़ी मां की पुकार सुन भावुक हुए CM योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पतालएक बूढ़ी मां की पुकार सुन भावुक हुए CM योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पतालWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

करूर भगदड़ मामला: TVK ने CBI जांच की मांग की, भाजपा ने गठित की जांच समितिकरूर भगदड़ मामला: TVK ने CBI जांच की मांग की, भाजपा ने गठित की जांच समितिअभिनेता से नेता बने जोसफ विजय की पार्टी टीवीके ने मद्रास हाई कोर्ट में करूर भगदड़ मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। पार्टी ने सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। रैली में भगदड़ से कई लोगों की जान चली गई थी। मुख्यमंत्री स्टालिन ने अफवाहें फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी...
Read more »

UKSSSC पेपर लीक: प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे CM धामी, CBI जांच के दिए आदेशUKSSSC पेपर लीक: प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे CM धामी, CBI जांच के दिए आदेशUKSSSC Paper Leak: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे और उन्होंने सीबीआई जांच की घोषणा की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:56:09