Ladli Behna Yojana 26th Installment Date,महिलाओं को मिला रक्षाबंधन का तोहफा, बैंक खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपए! महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना, यूटिलिटीज
Ladli Behna Yojana 26th Installment Date: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली 26वीं किस्त की तारीख तय हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई 2025 को राज्य की करीब 1.
27 करोड़ महिलाओं के खातों में सीधे ₹1500 ट्रांसफर करेंगे. यही नहीं रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने महिलाओं को ₹250 का अतिरिक्त शगुन देने का फैसला भी किया है. जिसे कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है. मुख्यमंत्री ने बुधवार को हुई इस बैठक में कहा कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक मदद के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा का भी बड़ा जरिया बन रही है. इस बार किस्त उज्जैन से ट्रांसफर की जाएगी. Advertismentलाडली बहना योजना जून 2023 में शुरू की गई थी आपको बता दें कि लाडली बहना योजना जून 2023 में शुरू की गई थी और इसका मकसद 21 से 60 साल की विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है. जब यह योजना शुरू हुई थी तब महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाते थे. बाद में रक्षाबंधन 2023 के समय इस राशि को बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया और अब योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 मिलने लगे हैं. इससे महिलाओं को ना सिर्फ आर्थिक सहारा मिल रहा है बल्कि उनकी आत्मनिर्भरता और सम्मान में भी बढ़ोतरी हो रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले भी इस योजना को परिवर्तन लाने वाली पहल बता चुके हैं. उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना के जरिए कुल 28,000 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. पिछली किस्त यानी 25वीं किस्त 16 जून को ट्रांसफर की गई थी पिछली किस्त यानी 25वीं किस्त 16 जून को ट्रांसफर की गई थी. जिसकी कुल राशि ₹80 करोड़ थी. मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की है कि अक्टूबर 2025 से महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलेंगे और हर साल इस राशि में इजाफा किया जाएगा. साल 2028 तक यह राशि बढ़ाकर ₹3000 हर महीने कर दी जाएगी. यानी सरकार अब इसे धीरे-धीरे और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. हालांकि एक तरफ जहां सरकार महिलाओं को खुश करने के लिए पैसे दे रही है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के आर्थिक हालत चिंता का विषय बनी हुई है. मध्य प्रदेश सरकार लगातार तीसरे महीने कर्ज लेने जा रही है.
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana How To Apply Ladli Behna Yojana Ladli Behna Yojana Ke Camp Kaha Lage Hain Ladli Behna Yojana Ka Form Kon Bhar Sakta Hai Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana For Women Ladli Behna Yojana Benefit Ladli Behna Yojana Online Apply Ladli Behna Yojana Installment Ladli Behna Yojana 26Th Installment Date
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan: पाकिस्तानी में गधों की कीमतों में 1500% का उछाल, इस वजह से पड़ोसी देश की हुई बल्ले-बल्लेPakistan: पाकिस्तानी में गधों की कीमतों में 1500% का उछाल, इस वजह से पड़ोसी देश की हुई बल्ले-बल्लेPakistani Donkeys price hike by 1500 Percent विदेश
Read more »
रक्षाबंधन पर ₹250 का शगुन... जुलाई में लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1500CM मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं, लेकिन अगले महीने रक्षाबंधन के त्योहार पर उन्हें अतिरिक्त 250 रुपए शगुन के रूप में प्रदान किए जाएंगे.
Read more »
चुनाव से पहले CM नीतीश का तोहफा! 3 गुना बढ़ गई वृद्धावस्था पेंशन, 10 तारीख को खाते में आएंगे इतने रुपएBihar Old Age Pension Scheme Update: बिहार में वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी की गई. चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया.
Read more »
इस बार सावन में होंगे सोमवार के 4 व्रत, इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधनSawan 2025 four somwar vrat: सावन का पहला सोमवार सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है. जबकि दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा व आखिरी सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा. 9 अगस्त को रक्षाबंधन है.
Read more »
सावन में शनि से लेकर शुक्र तक सभी ग्रह बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों पर होगी नोटों की बारिशसावन का महीना 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है और महादेव के इन शुभ दिनों का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा.
Read more »
लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपयेLadli Behna Yojana 26th Installment: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है। सरकार ने तारीख का ऐलान कर दिया है।
Read more »
