दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा

Weather News

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश ने लोगों को राहत दी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा
بارिशजलभरावट्रैफिक जाम
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस और चुभती गर्मी से राहत दी है। लेकिन साथ ही साथ जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम और गुरुवार सुबह हुई जोरदार मानसूनी बारिश ने लोगों को उमस और चुभती गर्मी से बड़ी राहत दी है. लेकिन साथ ही साथ जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी सामने आई हैं. प्रगति मैदान रोहिणी, बवाना, गछावला जैसे इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिसमें प्रगति मैदान में शाम 7:00 बजे तक 38 मि.

मी. बारिश और 39 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली. इस बारिश से जहां लोगों को सुकून मिला, वहीं कई इलाकों में जलभराव के चलते ऑफिस और घर लौट रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम में भी बारिश ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसका मतलब है कि कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. Advertismentदिल्ली एनसीआर में बदला मौसम गुरुवार की सुबह यानी आज से ही दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू भी हो चुकी है. मौसम विभाग ने साफ़ किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और 11 से 16 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. जैसा कि हमने आपको बताया कि गुरुवार यानी आज के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब यह है कि आज शाम को भी भारी बारिश हो सकती है. विभाग का अनुमान है कि इन दिनों के दौरान कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होगी और आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा. तापमान भी सामान्य से थोड़ा नीचे रहेगा जिससे गर्मी में राहत बनी रहेगी. 11 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम उस दिन न्यूनतम तापमान 23 से 25° और अधिकतम तापमान 33 से 35° सेल्सियस रहने की संभावना है. 12 जुलाई को भी बादलों के बीच हल्की फुहारे पड़ सकती हैं और तापमान 34 से 36° के आसपास रहेगा. 13 जुलाई को गरज के साथ बारिश हो सकती है और तापमान न्यूनतम 25 से 27 और अधिकतम 34 से 36° तक जा सकता है. 14 जुलाई को भी बादल बने रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जिसमें न्यूनतम तापमान 23 से 25° और अधिकतम 33 से 35° तक रहने का अनुमान है. वहीं 15 जुलाई को भी गरज बरस के साथ बारिश की स्थिति रहेगी और तापमान 23 से 35° के बीच रह सकता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो अगले कुछ दिन दिल्ली एनसीआर के लोगों को ठंडी और भीगी भीगी राहत देने वाले हैं. लेकिन सड़क पर निकलते वक्त सावधानी रखना जरूरी होगा क्योंकि जलभराव और ट्रैफिक से परेशानी हो सकती है. साथ ही छाता और रेनकोट साथ रखना समझदारी होगी क्योंकि कब बादल गरज जाए और तेज बारिश शुरू हो जाए कहा नहीं जा सकता. लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

بارिश जलभराव ट्रैफिक जाम मौसम विभाग गुरुवार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देशभर में मॉनसून का असर: दिल्ली में बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों को राहतदेशभर में मॉनसून का असर: दिल्ली में बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों को राहतदेशभर में मॉनसून का असर: दिल्ली में बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों को राहत
Read more »

गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर को बारिश ने दी राहत, कई इलाकों में झमाझम बरसे बादलगर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर को बारिश ने दी राहत, कई इलाकों में झमाझम बरसे बादलदिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. सुहानी हवाएं चलने की वजह से लोग मौसम खुशनुमा हो गया है.
Read more »

Monsoon in Delhi: दिल्ली में अभी तक क्यों नहीं पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई असली वजहMonsoon in Delhi: दिल्ली में अभी तक क्यों नहीं पहुंचा मॉनसून? मौसम विभाग ने बताई असली वजहदिल्ली में मानसून की देरी से लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मॉनसून में देरी की वजह भी बताई है।
Read more »

AC-कूलर छोड़िए! इस उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगा यह सस्ता और पोर्टेबल डिवाइस, कीमत सुनते ही ऑर्डर कर देंगेAC-कूलर छोड़िए! इस उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएगा यह सस्ता और पोर्टेबल डिवाइस, कीमत सुनते ही ऑर्डर कर देंगेबारिश के मौसम में कूलर भी काम करना बंद करते हैं। कई बार तो लोगों को एसी से भी राहत नहीं मिलती है।
Read more »

Rain in Delhi: मूसलाधार बारिश से तरबतर हुई दिल्ली, कई जगह जलजमाव से ट्रैफिक जाम; देखिए तस्वीरेंRain in Delhi: मूसलाधार बारिश से तरबतर हुई दिल्ली, कई जगह जलजमाव से ट्रैफिक जाम; देखिए तस्वीरेंदिल्ली में इस मानसून की सबसे तेज बारिश ने लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत दे दी है तो वहीं कुछ इलाकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
Read more »

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश के आसार, एक दिन पहले हुई बारिश से जगह-जगह हुआ जलभरावWeather Update: दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश के आसार, एक दिन पहले हुई बारिश से जगह-जगह हुआ जलभरावWeather Update news in hindi IMD forecast for rain in delhi ncr Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश के आसार, एक दिन पहले हुई बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:14