IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम इन दिनों विजयरथ पर सवार नजर आ रही है. महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमर कस ली है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज पर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है.
IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम इन दिनों विजयरथ पर सवार नजर आ रही है. महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमर कस ली है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज पर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है.
तीसरे टी20 मैच में कौर एंड कंपनी ने श्रीलंका को 8 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया. पहले गेंदबाजी आक्रामक दिखी फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने एकतरफा अंदाज में मुकाबले को अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया बनेगी आक्रामक हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, यह हम सभी के लिए एक शानदार सीरीज थी. वर्ल्ड कप के बाद जब हम मिले, तो हमने इसी बारे में बात की थी कि हमें अपना स्टैंडर्ड बढ़ाना होगा. T20 में थोड़ा और आक्रामक होना होगा, हम सब जानते हैं कि T20 वर्ल्ड कप आने वाला है, यह खुद को बेहतर बनाने का सही समय है, इसलिए कुल मिलाकर परफॉर्मेंस से बहुत खुश हूँ. बॉलिंग की कर दी तारीफ हरमनप्रीत कौर ने बॉलिंग की तारीफ करते हुए कहा, हमारी बॉलिंग का योगदान क्योंकि T20 बॉलिंग बहुत जरूरी है. अगर आप अपने बॉलिंग डिपार्टमेंट में सभी चीजों को सही करते हैं, तो आपके पास गेम जीतने के अधिक चांस होते हैं. आज हम अपनी बॉलर्स की वजह से इस पोजीशन में हैं, इसका क्रेडिट हमारी पूरी बॉलिंग लाइनअप को जाता है, जिस तरह से उन्होंने इस सीरीज़ में बॉलिंग की. वे ही हैं जो हमें हमेशा ब्रेकथ्रू दिलाते हैं. पहले छह ओवर उनके टॉप-ऑर्डर का विकेट लेना बहुत जरूरी है. आज हम रेणुका के साथ जाना चाहते थे, ताकि वह हमें वे ब्रेकथ्रू दिला सकें. पहला ओवर वैसा नहीं था जैसा हम उम्मीद कर रहे थे. उसके बाद जिस तरह से उसने वापसी की और वे जरूरी चार विकेट लिए वही हम चाहते थे. ये भी पढे़ं.. 4 विकेट पर थम जाती कहानी... पंजा खोलने को बेताब टीम इंडिया की स्टार, मैच के बाद बयां किया दर्द रेणुका जीत की हीरो टीम की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर जीत की हीरो रहीं. उन्होने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने भी अपने झोली में डाल लिए. श्रीलंका की टीम बोर्ड पर महज 112 रन टांगने में कामयाब हुई. इसके बाद बल्लेबाजी में टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 79 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जमाए और मैच को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया.
Harmanpreet Kaur Statement Indian Cricket Team Renuka Singh Women's T20I World Cup 2026 Cricket News In Hindi Cricket News हरमनप्रीत कौर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आकाश चोपड़ा ने चुनी T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए खिलाड़ियों की टीम, शुभमन गिल को नहीं दी जगह, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तानशुभमन गिल इस साल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. शुभमन को अब वर्ल्ड कप टीम में एंट्री नहीं मिली है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होना है.
Read more »
T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय स्टार ने चुना विश्व कप स्क्वॉड, शुभमन गिल को फिर नहीं मिला मौका; देखें टीमपूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए वैकल्पिक भारतीय टीम का चयन किया। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में भी शुभमन गिल को शामिल
Read more »
आकाश चोपड़ा ने बनाई T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए खिलाड़ियों की प्लेइंग-XI, यहां भी शुभमन का कटा पत्ताआकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं चुने गए खिलाड़ियों को लेकर टीम का गठन किया है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
T20 World Cup 2026: టీ20 వరల్డ్ కప్.. ఈ ముగ్గురు ప్లేయర్లు బెంచ్పైనే..!Team India Playing 11 in T20 World Cup: టీ20 వరల్డ్ కప్లో డిఫెండింగ్ ఛాంపియన్గా బరిలోకి దిగుతున్న టీమిండియా.. ఎలాగైనా మరోసారి కప్ కొట్టాలనే లక్ష్యంతో ఉంది. అందుకే టీమ్ సెలెక్షన్లో కూడా సంచలన మార్పులు చేసింది. వైస్ కెప్టెన్గా ఉన్న శుభ్మన్ గిల్ను జట్టు నుంచి తప్పించింది.
Read more »
Rinku Singh: বিশ্বকাপের আগে রাইভালদের রণহুঙ্কার! র্যাপিড সেঞ্চুরিতে নাইট যোদ্ধার ভয়াল তাণ্ডব...Rinku Singh Sends Warning To Rivals Ahead Of T20 World Cup 2026 With Rapid Century During Vijay Hazare Trophy 2025
Read more »
176.66 का स्ट्राइक रेट और चौकों-छक्कों की बारिश.. T20 WC के स्क्वाड में नाम आते ही गरजा सिक्सर किंगटी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में एंट्री मारते ही रिंकू सिंह ने बल्ले का दम दिखाया. कई लोग उनकी मौजूदगी से हैरान भी नजर आए, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले ही यूपी के कप्तान रिंकू ने खुद को साबित किया.
Read more »
