नोएडा के ग्राम पर्थला खंजरपुर के किसान सुशील प्रधान महाशिवरात्रि पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और चारधाम की अनोखी यात्रा शुरू कर रहे हैं।
मनीष सिंह, नोएडा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नोएडा के ग्राम पर्थला खंजरपुर के किसान परिवार से जुड़े सुशील प्रधान एक अनोखी और प्रेरणादायक धार्मिक यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा किसी बस, कार या हवाई जहाज से नहीं बल्कि विशेष रूप से मॉडिफाइड ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से की जाएगी। आस्था और परंपरा से जुड़ी यह अनूठी यात्रा 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे विधिवत रूप से प्रारंभ हुई।सुशील प्रधान अपने सात साथियों के साथ लगभग सवा दो महीने तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन तथा चारधाम यात्रा करेंगे। उनकी यात्रा गुजरात के नागेश्वर मंदिर से आरंभ होकर उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वे सोमनाथ , मल्लिकार्जुन , महाकालेश्वर , ओंकारेश्वर , केदारनाथ , भीमाशंकर , काशी विश्वनाथ , त्र्यंबकेश्वर , वैद्यनाथ , नागेश्वर , रामेश्वरम और घृष्णेश्वर सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम चार धाम की यात्रा भी पूरी करेंगे।इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि पूरा ट्रैक्टर और ट्रॉली विशेष रूप से तैयार किया गया है। ट्रॉली को इस तरह मॉडिफाई किया गया है कि यात्रा के दौरान सभी यात्री उसी में आराम कर सकें। उसमें सोने-बैठने, भोजन बनाने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है, जिससे पूरी टीम सड़क मार्ग से लगातार आगे बढ़ती रहेगी।सुशील प्रधान ने बताया कि लोग धार्मिक यात्राएं कार या विमान से करते हैं, लेकिन किसान परिवार से होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी पहचान है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी आस्था को अपनी परंपरा से जोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही चारधाम यात्रा और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का संकल्प लिया। महाशिवरात्रि के दिन शुरू होने वाली यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि ग्रामीण संस्कृति, सादगी और भारतीय परंपरा की अनूठी मिसाल भी पेश करेगी। गांव के लोगों में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचें।.
मनीष सिंह, नोएडा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नोएडा के ग्राम पर्थला खंजरपुर के किसान परिवार से जुड़े सुशील प्रधान एक अनोखी और प्रेरणादायक धार्मिक यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह यात्रा किसी बस, कार या हवाई जहाज से नहीं बल्कि विशेष रूप से मॉडिफाइड ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से की जाएगी। आस्था और परंपरा से जुड़ी यह अनूठी यात्रा 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे विधिवत रूप से प्रारंभ हुई।सुशील प्रधान अपने सात साथियों के साथ लगभग सवा दो महीने तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन तथा चारधाम यात्रा करेंगे। उनकी यात्रा गुजरात के नागेश्वर मंदिर से आरंभ होकर उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वे सोमनाथ , मल्लिकार्जुन , महाकालेश्वर , ओंकारेश्वर , केदारनाथ , भीमाशंकर , काशी विश्वनाथ , त्र्यंबकेश्वर , वैद्यनाथ , नागेश्वर , रामेश्वरम और घृष्णेश्वर सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम चार धाम की यात्रा भी पूरी करेंगे।इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि पूरा ट्रैक्टर और ट्रॉली विशेष रूप से तैयार किया गया है। ट्रॉली को इस तरह मॉडिफाई किया गया है कि यात्रा के दौरान सभी यात्री उसी में आराम कर सकें। उसमें सोने-बैठने, भोजन बनाने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है, जिससे पूरी टीम सड़क मार्ग से लगातार आगे बढ़ती रहेगी।सुशील प्रधान ने बताया कि लोग धार्मिक यात्राएं कार या विमान से करते हैं, लेकिन किसान परिवार से होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी पहचान है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी आस्था को अपनी परंपरा से जोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही चारधाम यात्रा और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का संकल्प लिया। महाशिवरात्रि के दिन शुरू होने वाली यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि ग्रामीण संस्कृति, सादगी और भारतीय परंपरा की अनूठी मिसाल भी पेश करेगी। गांव के लोगों में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचें।
नोएडा समाचार उत्तर प्रदेश नोएडा खबर नोएडा बड़ी खबर Uttar Pradesh News Noida Big News Noida Latest News Story महाशिवरात्रि पर अनोखी शुरुआत किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली से 12 ज्योतिर्लिंग यात्र किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली से 4 धाम यात्रा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
12ਵੀਂ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CBSE ਨੇ ਲਿਆ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ, ਜਾਣੋ ਪੂਰੀ ਡਿਟੇਲCBSE Class 12 Results 2026: ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੰਟਰੋਲਰ ਸੰਯਮ ਭਾਰਦਵਾਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 2026 ਵਿੱਚ, 12ਵੀਂ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਲਈ ਉੱਤਰ ਪੱਤਰੀਆਂ ਦਾ ਮੁਲਾਂਕਣ ਆਨ-ਸਕ੍ਰੀਨ ਮਾਰਕਿੰਗ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
Read more »
பறவைக் காய்ச்சல்: தமிழ்நாட்டு மக்களுக்கு 12 முக்கிய எச்சரிக்கைகள்Bird flu : பறவைக் காய்ச்சல் பரவுவதையொட்டி தமிழ்நாட்டு மக்களுக்கு 12 முன்னெச்சரிக்கைகளை தமிழ்நாடு அரசு வெளியிட்டுள்ளது.
Read more »
महाशिवरात्रि 2026: 12 शुभ योगों का संगम, 4 राशियों को बंपर लाभमहाशिवरात्रि 2026 पर 12 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 4 राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान इन राशियों के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में तरक्की होगी और धन लाभ के योग बनेंगे।
Read more »
இன்றைய ராசிபலன் பிப்ரவரி 15 ஞாயிற்றுக்கிழமை - 12 ராசிகளுக்குமான அதிர்ஷ்டம்இன்றைய ராசிபலன் பிப்ரவரி 15 ஞாயிற்றுக்கிழமை, மேஷம் முதல் மீனம் வரை
Read more »
300 ವರ್ಷಗಳ ನಂತರ ಮಹಾ ಶಿವರಾತ್ರಿಯಂದು 12 ಶುಭ ಯೋಗ: 4 ರಾಜಯೋಗದಿಂದ ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಕೋಟ್ಯಾಧಿಪತಿಗಳಾಗುವ ಅದೃಷ್ಟ..Lucky Zodiac Signs on Maha Shivaratri 2026: ಈ ಮೂರು ರಾಶಿಯವರು ಮಹಾಶಿವರಾತ್ರಿಯಂದು ಅದೃಷ್ಟವನ್ನು ಸಂಪಾದಿಸಲಿದ್ದಾರೆ. ಅಷ್ಟಕ್ಕೂ ಆ ರಾಶಿಗಳು ಯಾವುದು? ಮುಂದೆ ಓದಿ...
Read more »
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर तस्वीरों में करें इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शनMaha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की भक्ति, साधना और आराधना का विशेष अवसर है। इस पावन दिन भक्तगण व्रत रखकर और मंदिरों में जाकर शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता
Read more »
