महाराष्‍ट्र में CM-डिप्‍टी CM की सुरक्षा बढ़ाई गई, मंत्री भुजबल बोले- 'गृहमंत्री ही नहीं मुख्‍यमंत्री की भी जिम्मेदारी'

Maharashtra News

महाराष्‍ट्र में CM-डिप्‍टी CM की सुरक्षा बढ़ाई गई, मंत्री भुजबल बोले- 'गृहमंत्री ही नहीं मुख्‍यमंत्री की भी जिम्मेदारी'
Baba Siddique MurderEknath ShindeChhagan Bhujbal
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

बाबा सिद्दीकी की हत्‍या (Baba Siddique Murder) के बाद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के सरकारी आवासों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरे शहर में शोक की लहर है. इस बीच दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके में स्थित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के सरकारी आवासों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 पुलिस ने मालाबार हिल इलाके में कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाने के आदेश दिए हैं. शनिवार रात बाबा सिद्दीकी की हत्या तीन लोगों ने की थी. हत्या में शामिल एक आरोपी हरियाणा और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं. शिवा और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं. इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है. धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. शिवा फरार है. बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});हत्‍या मुंबई पुलिस के लिए चुनौती : भुजबल राकांपा मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी केवल गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी है. एक हफ्ते पहले एनसीपी के बायकुला प्रमुख की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. शनिवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई. यह मुंबई पुलिस के लिए चुनौती है.उन्‍होंने कहा कि यह लड़के 10 हजार से 20 हजार रुपये लेकर लोगों को मारने के पीछे पड़े हैं. यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग है. पुलिस को खुली छूट दी जानी चाहिए. इसकी जिम्मेदारी सिर्फ गृह मंत्री की नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की भी है. जांच के लिए तत्‍काल कदम उठाएं : भुजबल भुजबल ने उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मुंबई पुलिस से बाबा सिद्दीकी और एनसीपी के बायकुला प्रमुख सचिन कुर्मी की हत्या की जांच के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है. उन्‍होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी की मुंबई में अज्ञात लोगों द्वारा अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर देने की खबर बेहद चौंकाने वाली और मन को झकझोर देने वाली है. सचिन कुर्मी की हत्या को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है, यह घटना बेहद चिंताजनक है.उन्‍होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस से मेरी अपील है कि वे इन दोनों मामलों की जांच करने के लिए तत्काल कदम उठाएं. बाबा सिद्दीकी को भावभीनी श्रद्धांजलि.जांच हो कि उन्‍हें किसने धमकी दी थी : भुजबल भुजबल ने कहा कि वह बाबा सिद्दीकी को कई सालों से जानते हैं. उन्हें धमकियां मिलने के बाद 'वाई' सिक्योरिटी दी गई थी. हालांकि, उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली. इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि उन्हें धमकी किसने दी थी.भुजबल ने कहा, "महाराष्ट्र पुलिस का बड़ा नाम है और इसे खराब नहीं किया जाना चाहिए. आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. गृह मंत्री और राज्य सरकार को पुलिस के पीछे खड़ा होना चाहिए. पुलिस का साहस बढ़ाया जाना चाहिए. इसमें कोई राजनीति नहीं है. ऐसा कोई इतिहास नहीं है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद किसी की हत्या हुई हो. हत्या जबरन वसूली या व्यापार के कारण हुई हो सकती है. पुलिस को खुली छूट दी जानी चाहिए. मामले की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए और अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Baba Siddique Murder Eknath Shinde Chhagan Bhujbal Devendra Fadnavis Baba Siddique Mumbai Police Baba Siddique Murder Investigation महाराष्ट्र बाबा सिद्दीकी हत्या एकनाथ शिंदे छगन भुजबल देवेन्द्र फड़नवीस बाबा सिद्दीकी मुंबई पुलिस बाबा सिद्दीकी हत्याकांड जांच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

30 मिनट में दिल्‍ली का CM हुआ फाइनल, AAP विधायक दल की बैठक में क्‍या-क्‍या हुआ, इनसाइड स्‍टोरी30 मिनट में दिल्‍ली का CM हुआ फाइनल, AAP विधायक दल की बैठक में क्‍या-क्‍या हुआ, इनसाइड स्‍टोरीAtishi New Delhi CM: केजरीवाल के बाद मोर्चा संभालेंगी आतिशी, Sheila Dixit के बाद पहली महिला सीएम
Read more »

मुख्‍यमंत्री बनकर भी दुखी क्‍यों हैं आतिशी, बताई अपने दिल की बातमुख्‍यमंत्री बनकर भी दुखी क्‍यों हैं आतिशी, बताई अपने दिल की बातआतिशी का नाम फाइनल होने के साथ ही वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. इससे पहले, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित भी दिल्ली की कमान संभाल चुकी हैं. आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं. मौजूदा समय में उनके पास कुल 13 मंत्रालय हैं. सियासी गलियारों में आतिशी को केजरीवाल के भरोसेमंद साथियों में से एक माना जाता है.
Read more »

'बिना बताए छोड़ा पानी, राज्‍य सरकार की सलाह का भी सम्‍मान नहीं', CM ममता ने PM मोदी से की शिकायत'बिना बताए छोड़ा पानी, राज्‍य सरकार की सलाह का भी सम्‍मान नहीं', CM ममता ने PM मोदी से की शिकायतममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पीएम मोदी (PM Modi) को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय जल आयोग के प्रतिनिधि सभी अहम फैसले आम सहमति के बिना एकतरफा रूप से लेते हैं.
Read more »

'मैं तेरी बहन से मोहब्‍बत...', मनचलों ने बहन के बारे उल्‍टा-सीधा कहा, फिर भाई की पीट-पीटकर की हत्‍या'मैं तेरी बहन से मोहब्‍बत...', मनचलों ने बहन के बारे उल्‍टा-सीधा कहा, फिर भाई की पीट-पीटकर की हत्‍यायूपी के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हाईस्कूल के छात्र से कस्बे के लड़के ने कहा- मैं तेरी बहन से मोहब्बत करता हूं, जिसका छात्र ने विरोध किया, तो दबंगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला.
Read more »

प्रोफेशनल्‍स कांग्रेस ने अन्‍ना सेबेस्टियन की स्‍मृति में शुरू किया 'फॉर अन्‍ना फॉर ऑल : वर्कप्‍लेस वेलनेस' कार्यक्रमप्रोफेशनल्‍स कांग्रेस ने अन्‍ना सेबेस्टियन की स्‍मृति में शुरू किया 'फॉर अन्‍ना फॉर ऑल : वर्कप्‍लेस वेलनेस' कार्यक्रमप्रोफेशनल्‍स कांग्रेस (Professionals Congress) ने अन्‍ना सेबेस्टियन (Anna Sebastian) की स्‍मृति में 'फॉर अन्‍ना फॉर ऑल : वर्कप्‍लेस वेलनेस' कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत देश भर से सुझाव लिए जाएंगे.
Read more »

'दोषियों को नहीं बख्शेंगे' : बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले CM शिंदे, विपक्ष ने कानून व्‍यवस्‍था पर उठाए सवाल'दोषियों को नहीं बख्शेंगे' : बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले CM शिंदे, विपक्ष ने कानून व्‍यवस्‍था पर उठाए सवालबाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्‍या को लेकर राजनीतिक दलों ने दुख जताया है. वहीं एनसीपी के शरद पवार गुट ने महाराष्ट्र की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:29:23