ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पीएम मोदी (PM Modi) को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय जल आयोग के प्रतिनिधि सभी अहम फैसले आम सहमति के बिना एकतरफा रूप से लेते हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक और पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दामोदर घाटी निगम ने उनकी सरकार से परामर्श किए बिना अपने जलाशयों से पानी छोड़ दिया, जिससे राज्य के कई जिले जलमग्न हो गए.
प्रधानमंत्री को लिखे ममता के पिछले पत्र का जवाब देते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा था कि राज्य के अधिकारियों को हर चरण में डीवीसी के जलाशयों से पानी छोड़े जाने के बारे में सूचित किया गया था, जो एक बड़ी आपदा को रोकने के लिए आवश्यक था.ममता ने कहा, “हालांकि, माननीय मंत्री का दावा है कि डीवीसी के बांधों से पानी दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति के साथ आम सहमति और सहयोग से छोड़ा गया था, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार के प्रतिनिधियों के साथ परामर्श भी शामिल था, मैं इससे सम्मानपूर्वक असहमति जताती हूं.”जल आयोग के प्रतिनिधियों के निर्णय एकतरफा : ममता उन्होंने आरोप लगाया, “भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय जल आयोग के प्रतिनिधि सभी अहम फैसले आम सहमति के बिना एकतरफा रूप से लेते हैं.”{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});ममता ने दावा किया कि कभी-कभी राज्य सरकार को बिना किसी नोटिस के पानी छोड़ दिया जाता है और उनकी सरकार की राय का सम्मान नहीं किया जाता है. उन्होंने 21 सितंबर को लिखे पत्र में कहा, “इसके अलावा नौ घंटे की लंबी अवधि तक जलाशयों से होने वाली अधिकतम निकासी केवल 3.5 घंटे के नोटिस पर की गई, जिसके कारण आपदा प्रबंधन के प्रभावी उपाय नहीं किए जा सके.”यह पत्र रविवार को सार्वजनिक किया गया था. बाढ़ से राज्य में 50 लाख लोग प्रभावित : ममता बनर्जी मोदी को 20 सितंबर को लिखे पत्र में ममता ने दावा किया था कि राज्य में 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने बड़े पैमाने पर मची तबाही से निपटने के लिए प्रधानमंत्री से केंद्रीय धनराशि को तुरंत मंजूरी देने और जारी करने का आग्रह किया था.पाटिल ने अपने पत्र में डीवीसी के जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य में आई बाढ़ के बारे में मुख्यमंत्री की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पानी छोड़ने का जिम्मा दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति पर होता है, जिसमें केंद्रीय जल आयोग, पश्चिम बंगाल, झारखंड और डीवीसी के प्रतिनिधि शामिल हैं. पाटिल ने स्पष्ट किया कि 14 से 17 सितंबर तक भारी बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के अनुरोध पर मैथन और पंचेत जलाशयों से पानी छोड़े जाने की दर में 50 प्रतिशत की कटौती की गई थी.
PM Narendra Modi Mamata Banerjee Letter To PM Modi Damodar Valley Corporation Flood Situation In West Bengal Mamata Banerjee Letter On Flood Situation CR Patil ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ममता बनर्जी का पीएम मोदी को पत्र पश्चिम बंगाल बंगाल में बाढ़ सीआर पाटिल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्‍मीर डायरी : शंकराचार्य पर्वत को उमर की पार्टी ने बताया 'तख्त-ए-सुलेमान', जानें कश्‍मीर में ये क्‍या सियासी घमासानशंकराचार्य मंदिर के साथ कई कहानियां और इतिहास जुड़ा हुआ है. यह मंदिर कश्मीर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है. यह ज़बरवान पर्वतमाला पर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है.
Read more »
'वंदे भारत' में जल्‍द जुड़ेंगे स्‍लीपर कोच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया- क्‍या होगा इनमें खासVande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला लिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया स्लीपर कोच में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि कब तक लोगों को वंदे भारत स्लीपर में सफर करने का मौका मिलेगा.
Read more »
कन्‍याकुमारी : 'द लैंड्स एंड' का सूर्योदय और सूर्यास्‍त होता है ख़ास, देखिए अद्भुत तस्‍वीरेंSunrise In Kanyakumari today: कन्याकुमारी में आज कैसे हुआ सूर्योदय? | Kanyakumari | Tamil Nadu
Read more »
पूर्वी मध्‍य प्रदेश में आज बारिश का 'रेड अलर्ट', IMD का इन राज्‍यों में भी भारी बारिश का अनुमान, जानें मौसम का हाल मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.
Read more »
मध्‍य प्रदेश में आज बारिश का 'रेड अलर्ट', IMD का इन राज्‍यों में भी भारी बारिश का अनुमान, जानें मौसम का हालमौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.
Read more »
हरियाणा विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की 9 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍टहरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.
Read more »
