महाराष्ट्र के लातूर में कर्ज से परेशान गणेश गोपीनाथ चौहान ने एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लालच में 50 वर्षीय गोविंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी.
महाराष्ट्र के लातूर में कर्ज में डूबे एक शख्स ने टर्म इंश्योरेंस के पैसों की लालच में एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर गाड़ी में ही जिंदा जला दिया और फिर अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को गुमराह किया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक गणेश गोपीनाथ चौहान को हिरासत में लिया है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंमामले की जानकारी देते हुए लातूर के एसपी अमोल तांबे ने बताया कि आरोपी गणेश गोपीनाथ चौहान एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में जॉब करता था. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता था, जहां उसने 57 लाख रुपये का कर्ज लेकर एक फ्लैट खरीद लिया था. कम सैलरी और घर के खर्चों के चलते वह लोन की मंथली ईएमआई नहीं भर पा रहा था. एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंसवह इस हद तक परेशान हो चुका था कि उसने दो बार सुसाइड की भी कोशिश की. इसी वजह से उसके पिता ने उसे मुंबई से लातूर जिले के औसा शहर बुला लिया था, जहां उसका मूल गांव है. लेकिन मुंबई में फ्लैट के लोन की ईएमआई की चिंता अभी भी उसे खाए जा रही थी. इसी दौरान उसने अपने नाम पर एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया. Advertisement लिफ्ट लेना पड़ गया भारी13 दिसंबर 2025 की रात 10 बजे गणेश अपनी कार और लैपटॉप लेकर घर से बाहर निकला. वह औसा शहर के तुलजापुर मोड़ से अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था. इस दौरान 50 वर्षीय गोविंद यादव ने गणेश से लिफ्ट मांगी और शहर के किला क्षेत्र में छोड़ने को कहा. गोविंद शराब के नशे में धुत था. आरोपी गणेश ने गोविंद को लिफ्ट दी और आगे जाकर गाड़ी रोककर खाना खाने के लिए पूछा. ड्राइवर सीट पर बिठाकर जिंदा जला दियागोविंद के हामी भरने पर गणेश ने होटल से खाना खरीदकर उसे गाड़ी में ही लाकर दे दिया और गाड़ी आगे सुनसान सड़क पर लाकर खड़ी कर दी. गोविंद खाना खाकर गाड़ी में पीछे सो गया. सुनसान सड़क और नशे में धुत गोविंद का फायदा उठाते हुए गणेश ने उसे पिछली सीट से उठाकर ड्राइवर सीट पर बिठाया और सीट बेल्ट से बांध दिया. फिर उसने गाड़ी के सभी दरवाजों को लॉक करके गोविंद को गाड़ी में ही जिंदा जला दिया और वहां से फरार हो गया. पुलिस जांच में हुआ खुलासादेर रात पुलिस को गाड़ी जलने की खबर मिली. पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की तो पता चला कि किसी व्यक्ति को अंदर जलाया गया है. इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि गणेश चौहान ने 57 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए खुद के नाम पर एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस निकाला और गोविंद को गाड़ी में जला दिया ताकि इंश्योरेंस के पैसे गणेश के घरवालों को मिल सकें और वो लोन चुकता कर पाए. फिलहाल पुलिस ने गणेश चौहान को हिरासत में ले लिया है और इस मामले को लेकर आगे की जांच जारी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Latur Loan Debt Term Insurance Murder Car Burning Financial Crime लातूर महाराष्ट्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Moto Edge 50 Series: 50MP कैमरा और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ लॉन्च हुए नए मोटोरोला स्मार्टफोन, जानें दाम व सारे फीचर्सMoto Edge 50 Series Launched: मोटोरोला एज 50 सीरीज में कंपनी मोटो एज 50 अल्ट्रा और एज 50 फ्यूजन जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है।
Read more »
Thalapathy 50: ‘தளபதி’ 50 ஸ்பெஷல்..விஜய் குறித்த 50 சுவாரஸ்ய தகவல்கள்!Thalapathy 50: ‘தளபதி’ 50 ஸ்பெஷல்..விஜய் குறித்த 50 சுவாரஸ்ய தகவல்கள்!
Read more »
மோட்டோரோலா எட்ஜ் 50 போனின் முதல் விற்பனை! ஃப்ளிப்கார்ட்டில் சலுகை விலையில் ஸ்மார்ட்போன்!Motorola Edge 50 Sale : மோட்டோரோலா எட்ஜ் 50 ஸ்மார்ட்போன் இன்று முதல் விற்பனைக்கு வந்தது...
Read more »
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, हमेशा मुकाबला 50-50 रहा: कमिंसबॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, हमेशा मुकाबला 50-50 रहा: कमिंस
Read more »
ಅತ್ಯಂತ ಅಗ್ಗದ ಬೆಲೆಗೆ Vivo X200 5G 256GB ಖದೀರಿಸಿ; 10,000 ರೂಪಾಯಿ ಡಿಸ್ಕೌಂಟ್!!ಈ ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ನ ಹಿಂಭಾಗದಲ್ಲಿ 50+50+50 ಮೆಗಾಪಿಕ್ಸೆಲ್ ಟ್ರಿಪಲ್ ಕ್ಯಾಮೆರಾ ಸೆಟಪ್ ಲಭ್ಯವಿದೆ. ಇದು ಸೆಲ್ಫಿ ಮತ್ತು ವಿಡಿಯೋ ಕರೆಗಾಗಿ 32 ಮೆಗಾಪಿಕ್ಸೆಲ್ ಮುಂಭಾಗದ ಕ್ಯಾಮೆರಾವನ್ನು ಹೊಂದಿದೆ.
Read more »
50 வினாடி நடிக்க 5 கோடி சம்பளம் வாங்கிய நடிகை! ரொம்ப அதிகமா இருக்கே..யார் தெரியுமா?Actress Charged 50 Crores For 50 Seconds AD : தமிழ் திரையுலகில், முக்கிய நடிகையாக இருக்கும் ஒருவர், 50 வினாடி விளம்பரத்திற்கு 5 கோடி வாங்கியிருக்கிறார். அவர் யார் தெரியுமா?
Read more »
