महाराष्ट्र में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ली गई तलाशी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सरकार और EC से पूछे तीखे सवाल

Rahul Gandhi News

महाराष्ट्र में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ली गई तलाशी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सरकार और EC से पूछे तीखे सवाल
Mallikarjun KhargeCongressJharkhand Elections
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 63%

Rahul Gandhi Helicopter Checking: Amravati में चुनाव आयोग ने की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग

Rahul Gandhi Bag Checked:  महाराष्ट्र के अमरावती जिले में धामनगांव रेलवे में शनिवार को निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैग की जांच की. राहुल गांधी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित करने के लिए यहां आए थे.

अमरावती जिले की आठ विधानसभा सीट में से एक धामनगांव रेलवे के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद गांधी के बैग की जांच की गई.राज्य की पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस की टेओसा विधायक यशोमति ठाकुर ने संवाददाताओं से बात करते हुए निर्वाचन अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाया और सवाल किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच क्यों नहीं कर रहे हैं?Watch: Election Commission officials inspected the helicopter of Leader of Opposition and Congress MP Rahul Gandhi in Amravati, Maharashtra pic.twitter.com/cl2yx7dPp7— IANS November 16, 2024{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});यवतमाल में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे   के बैग की जांच के बाद यह मुद्दा खूब उठाया गया. ठाकरे ने न केवल इस प्रक्रिया का वीडियो बनाया, बल्कि निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से मोदी, शाह, शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच न करने को लेकर सवाल भी किया. इसके बाद कई वीडियो में निर्वाचन अधिकारी शाह, शिंदे, फडणवीस, अजित पवार आदि के बैग की जांच करते दिखाई दिए. शुक्रवार को ही राहुल गांधी के बैग की चेकिंग झारखंड ) में हुई थी.खरगे के सवाल?कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्ष के नेता को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज तक पहुंच उपलब्ध नहीं कराई जा रही और सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के लिये शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है? इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिये मोदी और शाह की आलोचना की.क्या हुआ था झारखंड में?कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में शुक्रवार को लगभग दो घंटे की देरी हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह देरी राजनीति से प्रेरित थी. अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को लगभग दो घंटे तक देवघर हवाईअड्डे पर फंसे रहे थे और क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया था क्योंकि प्रधानमंत्री खराबी ठीक होने तक वहीं इंतजार कर रहे थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कल हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में जानबूझकर दो की घंटे की देरी की गई, क्योंकि प्रधानमंत्री अपने विमान में बैठे थे. आज मेरे हेलीकॉप्टर को 20 मिनट देरी से उतारा गया, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे. उनका रास्ता अलग था और मेरा रास्ता अलग था.''उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की तलाशी पर महाराष्ट्र में छूटे 'चुनावी शोले', EC का जवाब- नड्डा-शाह की भी हुई थी जांचखरगे ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं, वह कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं. मेरे पास भी यह दर्जा है, लेकिन हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में, वे कहते हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए है, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है?'' 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Mallikarjun Kharge Congress Jharkhand Elections Maharashtra Elections Rahul Gandhi Bag Checked Again Rahul Gandhi Bag Check Row राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस झारखंड चुनाव महाराष्ट्र चुनाव राहुल गांधी का बैग दोबारा चेक राहुल गांधी का बैग चेक विवाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र: 'MVA की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं', पुलिस महानिदेशक पर भी गंभीर आरोपमहाराष्ट्र: 'MVA की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं', पुलिस महानिदेशक पर भी गंभीर आरोपएमवीए नेताओं विशेष रूप से कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की।
Read more »

जम्म-कश्मीर के गांदरबल आतंकी हमले की राहुल गांधी और खड़गे ने की निंदा, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुटजम्म-कश्मीर के गांदरबल आतंकी हमले की राहुल गांधी और खड़गे ने की निंदा, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुटकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मज़दूरों समेत कई लोगों की हत्या बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है।
Read more »

महाराष्ट्र: विदर्भ के नागपुर से राहुल गांधी ने शुरू किया चुनाव प्रचार, संविधान की कॉपी दिखाकर सेट किया एजेंडामहाराष्ट्र: विदर्भ के नागपुर से राहुल गांधी ने शुरू किया चुनाव प्रचार, संविधान की कॉपी दिखाकर सेट किया एजेंडाMaharashtra Assembly Election 2024: राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र में नागपुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया।
Read more »

Tonk News: शिक्षामंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक को लिया आड़े हाथTonk News: शिक्षामंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक को लिया आड़े हाथTonk News: राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर कांग्रेस की सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी और कश्मीर में धारा 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Read more »

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने की वायनाड और झारखंड की जनता से मतदान की अपीलराहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने की वायनाड और झारखंड की जनता से मतदान की अपीलराहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने की वायनाड और झारखंड की जनता से मतदान की अपील
Read more »

Rahul Gandhi Helicopter Checking: Amravati में चुनाव आयोग ने की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंगRahul Gandhi Helicopter Checking: Amravati में चुनाव आयोग ने की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच, महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हेलीकॉप्टर की जांच.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:19:40