कृषि भारत-2024 में विशेषज्ञों ने पराली से उत्पाद बनाने और पर्यावरण बचाने पर जोर दिया। शुगरटेक 2024 में इथेनॉल और बायोगैस उत्पादन के साथ चीनी उद्योग में नवाचारों पर चर्चा हुई। किसान गोष्ठी में कृषि के साथ पशुपालन और बायोमास प्लांट से कमाई के सुझाव दिए गए। प्रदर्शनी में जैविक उत्पाद हाइड्रोफोनिक खेती और कृषि मशीनें आकर्षण का केंद्र रहीं जिससे...
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कृषि भारत-2024 में दूसरे दिन विशेषज्ञों ने पराली से कमाई को लेकर किसानों को जागरूक किया। विशेषज्ञों ने कहा कि नई तकनीक व मशीनों के उपयोग से पराली के विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। साथ ही चीनी उद्योग में बदलाव के लिए ''''शुगरटेक'''' में नवाचारों पर प्रकाश डाला गया। वहीं पशु उद्योग के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने पशु पालन से किसानों को होने वाली आय से लेकर पशुओं की देखरेख के लिए दुुनियाभर में प्रयोग की जा रही मशीनों के बारे में भी जानकारी दी। लखनऊ की वृंदावन आवासीय योजना के मैदान में सीआईआई व राज्य सरकार द्वारा आयोजित कृषि भारत में ''''शुगरटेक 2024'''' के 10 वें संस्करण की मेजबानी भी की गई। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कुमार विनीत ने कहा कि 2047 के अमृतकाल के दृष्टिकोण के मद्देनजर किसानों को नई तकनीक से गन्ने की खेती के लिए जागरूक करना होगा। खेती के क्षेत्र को उद्योग के रूप में बढ़ाने की जरूरत उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जरूरी है कि खेती के क्षेत्र को उद्योग के रूप में आगे बढ़ाया जाए। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के सीईओ रोशन लाल तमक ने कहा कि चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश में न केवल चीनी उत्पादन में बल्कि इथेनाल, बायोगैस के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के मानद अध्यक्ष डा.
आर जी अग्रवाल ने कहा कि संतुलित उर्वरक हमारे भविष्य की कुंजी है। स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विवेक वर्मा ने कहा कि परिवर्तनकारी भविष्य के लिए कृषि इंजीनियरिंग और चीनी प्रौद्योगिकी को एकीकृत करना महत्वपूर्ण कदम होगा। लखनऊ में CII द्वारा आयोजित 'कृषि भारत-2024, कृषि और प्रौद्योगिकी का महाकुम्भ' का शुभारंभ करते सीएम वहीं किसान गोष्ठी में कृषि मशीनों का निर्माण करने वाले गुरसेवक बावा ने कहा कि पराली को एकत्र करके किसान उससे विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर सकते हैं। पराली विशेषज्ञ आसिम ने कहा कि पराली से कोयला बनाने से लेकर बायो मास प्लांट लगाकर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। पशु उद्योग को लेकर आयोजित सम्मेलन में डेयरी, बकरी, सुअर व पोल्ट्री उद्योग को लेकर विशेषज्ञों ने सलाह दी कि किसान कृषि के साथ-साथ अतिरिक्त कमाई के लिए इन उद्योगों को भी अपना सकते हैं। प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र कृषि भारत में लगी प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों के किसानों द्वारा तैयार उत्पाद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। जैविक उत्पाद व अनाज के ग्राहकों की भीड़ भी प्रदर्शनी में उमड़ी रही। हाइड्रोफोनिक खेती से लेकर, ट्रैक्टर व कृषि के लिए उपयोग में लाई जाने वाली मशीनों का भी प्रदर्शन इस मौके पर किया गया था।
Krishi Bharat 2024 CM Yogi UP News Uttar Pradesh News Parali Use Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Farrukhabad News: छू भी नहीं पायेगा झुलसा और दूसरा रोग, इस विधि से करें आलू की खेती, कम लागत में होगी तगड़ी...Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में किसान आलू का उत्पादन कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं. किसानों ने बताया कि आलू में मुख्य रूप से स्टार्च, विटामिन सी और खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में किसान अच्छी किस्म की आलू का उत्पादन कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं.
Read more »
बिना डिग्री भी कर सकते हैं मोटी कमाई, क्रिएटिव हैं तो जानें ऑप्शंसबेहतर करियर के लिए अच्छी पढ़ाई और एक्सपीरियंस का होना बहुत जरूरी है. लेकिन ऐसे भी करियर ऑप्शन हैं, जिनमें डिग्री कोर्स के बिना भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.
Read more »
कनाडा नहीं, तो इन देशों में बिना वर्क वीजा कर सकते हैं मोटी कमाई!भारत और कनाडा के संबंध इस समय अपने सबसे बुरे दौर में हैं. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. यहां हम उन देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां बिना वर्क वीजा भी अच्छी सैलरी पर काम कर सकते हैं.
Read more »
इंदौर के किसान ने कमरे में उगाया केसर, खेती में खर्च से लेकर कमाई सब बतायाSaffron Farming: केसर की खेती करना काफी फायदेमंद हो सकता है. भारत में केसर की बहुत मांग है, लेकिन उत्पादन न के बराबर. यही कारण है कि इसे आयात करना पड़ता है...
Read more »
यूएनएसी में 'न्यूनतम सामान्य मानक' के मॉडल को अपनाने से बड़े बदलाव रुक सकते हैं : भारतयूएनएसी में 'न्यूनतम सामान्य मानक' के मॉडल को अपनाने से बड़े बदलाव रुक सकते हैं : भारत
Read more »
Youtube से ऐसे कर सकते हैं मोटी कमाई, जान लें पूरा प्रॉसेसआमतौर पर ऐसा माना जाता है कि यूट्यूब पर ज्यादा सब्सक्राइबर्स होने पर कमाई होती है। लेकिन ऐसा सच नहीं है। अगर आपके यूट्यूब चैनल पर कम सब्सक्राइबर्स हैं, तब भी कमाई की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि केवल 500 सब्सक्राइबर्स के साथ भी आप कमाई शुरू कर सकते हैं, बशर्ते आपका चैनल YouTube Partner Program के तहत रजिस्टर्ड...
Read more »
