महाराष्ट्र में 68 लाख 'लाडकी बहिन' खाते e-KYC पूरा न करने के कारण बंद कर दिए गए हैं। अब सक्रिय खातों की संख्या 1.75 करोड़ रह गई है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में e-KYC नियमों का पालन नहीं करने पर 68 लाख 'लाडकी बहिन' खाते को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख योजना 'लाडकी बहिन योजना' के तहत लगभग 68 लाख खाते बंद कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लाभार्थी तय समय सीमा से पहले अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। सक्रिय खातों की संख्या 1.
75 करोड़ रह गई इसके बाद सक्रिय खातों की संख्या घटकर लगभग 1.75 करोड़ रह गई है। हालांकि e-KYC पूरी करने की समय सीमा को फिलहाल बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। जो कि पहले 31 मार्च थी। अधिकारियों ने इस अपडेट के बाद कहा कि अगर बंद किए गए खातों का e-KYC पूरा होता है तो कुल खातों की संख्या में बदलाव आ सकता है। शिकायतें मिलने के बाद चलाया गया अभियान प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, कुल 2.43 करोड़ खातों में से लगभग 68 लाख खाते बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि उन्होंने तय समय सीमा के अंदर अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की। राज्य सरकार की ओर से यह सत्यापन अभियान कई शिकायतें मिलने के बाद चलाई गई थी। इस साल 26,000 हजार करोड़ रुपये का आवंटन बता दे कि इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये का भत्ता सरकार की ओर से मिलता है। इसके लिए राज्य सरकार हर महीने लगभग 3,700 करोड़ रुपये बांटती है। सक्रिय खातों की संख्या में कमी आने से साल 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 26,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जबकि 2025-26 में यह राशि 36,000 करोड़ रुपये थी। इस योजना को साल 2024 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शुरू किया गया था। यह भी पढ़ें- मुंबई में शिवहर के मजदूर की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम
Maharashtra E-KYC 68 Lakh Accounts Closed E-KYC Deadline Extended Women's Welfare Scheme Financial Assistance Government Scheme Maharashtra Government Ladki Bahin Scheme Maharashtra Mumbai News Mumbai Latest News Mumbai News In Hindi Mumbai Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लड़की बहिन योजना: e-KYC न करने पर 68 लाख खाते बंद, सरकार ने दी राहतमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना में e-KYC न करने पर 68 लाख खाते बंद कर दिए गए हैं। सरकार ने e-KYC की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी और नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
Read more »
Maharashtra: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाईमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया गया है, जिससे योजना
Read more »
महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद, e-KYC नहीं कराने पर कार्रवाईमहाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना के तहत करीब 68 लाख खाते ई-केवाईसी पूरा न होने की वजह से बंद कर दिए गए हैं. इस कार्रवाई के बाद कुल 2.43 करोड़ खातों में से अब सिर्फ 1.75 करोड़ ही एक्टिव बचे हैं. हालांकि, सरकार ने राहत देते हुए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है.
Read more »
