महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद, e-KYC नहीं कराने पर कार्रवाई

Ladki Bahin Yojana News

महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते बंद, e-KYC नहीं कराने पर कार्रवाई
Maharashtra SchemeEkyc DeadlineAccounts Closed
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 63%

महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना के तहत करीब 68 लाख खाते ई-केवाईसी पूरा न होने की वजह से बंद कर दिए गए हैं. इस कार्रवाई के बाद कुल 2.43 करोड़ खातों में से अब सिर्फ 1.75 करोड़ ही एक्टिव बचे हैं. हालांकि, सरकार ने राहत देते हुए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है.

महाराष्ट्र में महायुति सरकार की लाड़की बहिन योजना को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. राज्य सरकार ने अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने वाले करीब 68 लाख लाभार्थियों के खाते बंद कर दिए हैं. इस कार्रवाई के बाद अब योजना के तहत सक्रिय खातों की संख्या 2.

43 करोड़ से घटकर लगभग 1.75 करोड़ रह गई है. और पढ़ेंजिन महिलाओं के खाते बंद हुए हैं, उनके लिए राहत की बात यह है कि सरकार ने ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर अब 30 अप्रैल कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि अगर इस बढ़ी हुई समय सीमा के भीतर लाभार्थी अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो बंद खातों की संख्या में फिर से बदलाव हो सकता है.फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार ने उठाया सख्त कदमदरअसल, सरकार को ऐसी कई शिकायतें मिल रही थीं कि अपात्र लोग भी इस योजना का फायदा उठा रहे हैं. जांच में पता चला कि कुछ पुरुष और सरकारी कर्मचारी भी गलत तरीके से 1500 रुपये की मासिक सहायता ले रहे थे. इसी धांधली को रोकने के लिए वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी का अभियान शुरू किया गया है. Advertisement वेरिफिकेशन के दौरान एक तकनीकी पेच भी फंसा था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मराठी भाषा में पूछे गए एक सवाल के गलत जवाब की वजह से करीब 24 लाख महिलाओं को 'सरकारी कर्मचारी' मान लिया गया था. हालांकि, बाद में हुई जांच में इनमें से 20 लाख महिलाएं पूरी तरह पात्र पाई गईं. बाकी बचे मामलों की जांच अभी भी जारी है.सरकार ने साफ कर दिया है कि जो लोग गलती से इस योजना का लाभ ले चुके हैं, उनसे पैसों की वसूली नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भरोसा दिलाया है कि यह योजना बंद नहीं होगी. सरकार ने साल 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 26,000 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है. फिलहाल पूरी कोशिश यही है कि 30 अप्रैल तक ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाए ताकि उन्हें बिना किसी रुकावट के आर्थिक मदद मिलती रहे.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Maharashtra Scheme Ekyc Deadline Accounts Closed Beneficiaries Government Scheme Women Scheme Monthly Allowance Devendra Fadnavis Eknath Shinde Ladki Bahin Yojana Scheme Update Ladki Bahin Yojana Verification Process Ladki Bahin Yojana Inactive Accounts लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र योजना ई केवाईसी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत में हर 68 में से 1 बच्चा ऑटिज्म का शिकार, डॉक्टर से जानें इसके जेनेटिक कारण और शुरुआती लक्षणभारत में हर 68 में से 1 बच्चा ऑटिज्म का शिकार, डॉक्टर से जानें इसके जेनेटिक कारण और शुरुआती लक्षणक्या जन्म के बाद से शिशु की गतिविधियां असामान्य हैं, क्या वह लोगों को देखकर हंसता-बोलता नहीं है या कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है, अगर ऐसा है तो इसे नजरअंदाज न करें।
Read more »

'लाडकी बहिन योजना' में बड़ी राहत, eKYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, अदिति तटकरे ने दिया अपडेट'लाडकी बहिन योजना' में बड़ी राहत, eKYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, अदिति तटकरे ने दिया अपडेटLadki Bahin Yojana E-KYC: 'लाडकी बहिन योजना' महाराष्ट्र सरकार की एक बेहद लोकप्रिय पहल है। इस योजना के संबंध में हाल ही में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। योजना के लिए eKYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया को पूरा करने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई...
Read more »

लड़की बहिन योजना: e-KYC न करने पर 68 लाख खाते बंद, सरकार ने दी राहतलड़की बहिन योजना: e-KYC न करने पर 68 लाख खाते बंद, सरकार ने दी राहतमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना में e-KYC न करने पर 68 लाख खाते बंद कर दिए गए हैं। सरकार ने e-KYC की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी और नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
Read more »

Maharashtra: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाईMaharashtra: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के 68 लाख खाते हुए बंद, e-KYC नहीं कराने वालों पर बड़ी कार्रवाईमहाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया गया है, जिससे योजना
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:48