महागठबंधन से अलग हुई CPI-ML, बिहार में 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

United States News News

महागठबंधन से अलग हुई CPI-ML, बिहार में 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

मन मुताबिक सीट न मिलने पर सीपीआई-माले ने लिया बड़ा फैसला IndiaElects

बिहार में महागठबंधन से सीपीआई-माले को मन मुताबिक सीट न मिलने पर पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. सीपीआई-माले ने महागठबंधन से बाहर होकर बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. माले का कहना है कि वामपंथ को बाहर रखकर महागठबंधन द्वारा सीटों के बंटवारे से भाजपा विरोधी मतों के ध्रुवीकरण की संभावना कमजोर हुई.

बता दें कि आरजेडी ने एक सीट आरा में माले को समर्थन देने की घोषणा की थी. माले ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा, '2015 के जनादेश के साथ हुए विश्वासघात और गठबंधन की विफलता से कोई सबक नहीं लिया गया.' माले, पूर्व के घोषित 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आरजेडी द्वारा अपने कोटे से एक सीट माले को देने के मद्देनजर एक सीट आरजेडी के लिए छोड़ देगी. माले, सीपीआई को बेगूसराय में और सीपीएम को उजियारपुर में समर्थन देगी, साथ ही राज्य की बाकी बची सीटों पर एनडीए को हराने के लिए मैदान में उतरेगी.माले ने कहा है कि कांग्रेस-आरजेडी सहित अन्य दलों के जरिए कल जिस तरह वामपंथ को बाहर रखते हुए भाजपा विरोधी गठबंधन का स्वरूप सामने लाया गया है, वह भाजपा विरोधी वोटों के व्यापक ध्रुवीकरण और बिहार की जमीनी हकीकत के अनुकूल नहीं है. ऐसा लगता है कि 2015 के जनादेश के साथ हुए विश्वासघात और गठबंधन की विफलता से कोई सबक नहीं लिया गया है. माले ने महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह सीटों का आपस मे बंटवारा किया गया है और वामदलों व उनकी स्वाभाविक दावेदारी वाली सीटों को नजरअंदाज किया है, वह न्याय संगत नहीं है. बिहार विधानसभा के भीतर पार्टियों की दलगत स्थिति और राज्य में पिछले दो वर्षों से चले जन आंदोलनों की अभिव्यक्ति भी इस गठबंधन में नहीं दिखती है. इन तमाम चीजों ने बिहार में बीजेपी विरोधी मतों के ध्रुवीकरण की संभावना को कमजोर किया है. इसने बिहार के व्यापक वाम, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील समूहों को निराश किया है.माले ने पटना में जारी बयान में कहा कि पहले ही हमने कम सीटों पर लड़ने का फैसला किया था, ताकि बीजेपी विरोधी मतों में बिखराव न हो. बता दें कि माले ने 6 सीटों पर लड़ने का फैसला किया था जिसमें से बाद में वाल्मीकिनगर सीट भी छोड़ दी. शेष 5 सीटें आरा, सीवान, काराकाट, जहानाबाद और पाटलिपुत्र हैं. माले ने कहा, 'आरजेडी की ओर से अपने कोटे से एक सीट का ऑफर माले को किया गया है. हम भी अपनी उपरोक्त 5 लड़ी जाने वाली सीटों में से एक सीट आरजेडी के लिए छोड़ देंगे.' इसके साथ ही माले, सीपीआई को बेगूसराय में और सीपीएम को उजियारपुर में अपना समर्थन देगी और बिहार की शेष सीटों पर भाजपा-एनडीए को हराने के लिए अभियान चलाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महागठबंधन में अब भाकपा माले ने फंसाया पेंच, 5 से कम सीटें किसी कीमत पर नहींमहागठबंधन में अब भाकपा माले ने फंसाया पेंच, 5 से कम सीटें किसी कीमत पर नहींबिहार में महागठबंधन से सीट शेयरिंग को लेकर वामपंथी दलों का अंतिम फैसला नहीं हुआ है पर इन दलों के नेताओं के तेवर तल्ख बने हुए हैं.
Read more »

राजद से पहले माले ने घोषित किया उम्‍मीदवार, दीपांकर बोले- दिल्ली में बैठ सीट बंटवारा नहींराजद से पहले माले ने घोषित किया उम्‍मीदवार, दीपांकर बोले- दिल्ली में बैठ सीट बंटवारा नहींLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य राजग को हराना है। इसके लिए महागठबंधन को कम से कम छह सीटें वाम मोर्चे के लिए छोड़नी होगी ।
Read more »

LIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा, 20 पर RJD तो 9 पर लड़ेगी कांग्रेसLIVE: बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा, 20 पर RJD तो 9 पर लड़ेगी कांग्रेसBjp candidate list lok sabha election live updates
Read more »

ये हैं जदयू के संभावित उम्मीदवार, इन लोकसभा सीटों से ठोक सकते हैं ताल– News18 हिंदीये हैं जदयू के संभावित उम्मीदवार, इन लोकसभा सीटों से ठोक सकते हैं ताल– News18 हिंदीबता दें कि आज ही बिहार में पहले दो चरण के लिए महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी गई. इसके तहत आरजेडी 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम 3, वीआईपी 3, राजद के कोटे से भाकपा माले एक सीट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वहीं, पहले चरण की चार सीटों पर उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी गई है. इसके तहत पहले फेज की गया और औरंगाबाद की सीट हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में गई है. जबकि जमुई सीट आरएलएसपी और नवादा आरजेडी के खाते में.
Read more »

लालू के सियासी, जातीय तिकड़म ने कांग्रेस को झुकाया; पर मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जोलालू के सियासी, जातीय तिकड़म ने कांग्रेस को झुकाया; पर मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जोLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): कहा जा रहा है कि दरभंगा, मुजफ्फरपुर के अलावा एक और सीट वीआईपी को मिलेगी। इनके अलावा भूमिहीनों, खेतिहर मजदूरों, दलितों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आवाज बुलंद करने वाली सीपीआई माले को भी लालू ने साधने की कोशिश की है।
Read more »

बिहार महागठबंधन में 'फूट', CPI(ML) का अलग चुनाव लड़ने का ऐलान– News18 हिंदीबिहार महागठबंधन में 'फूट', CPI(ML) का अलग चुनाव लड़ने का ऐलान– News18 हिंदीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) बिहार में महागठबंधन से बाहर हो गई है. पार्टी ने साफ कहा है कि वह सीट शेयरिंग को लेकर खुश नहीं है और बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि इनमें से वह एक सीट आरजेडी के लिए छोड़ सकती है. आज पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि महागठबंधन से वामपंथी दलों को बाहर रखने से भाजपा विरोधी मतों के ध्रुवीकरण की संभावना कमजोर हुई है.
Read more »

बिहार महागठबंधन में फिर दिखी फूट, सीपीआई(माले) ने कहा- अलग लड़ेंगे चुनावबिहार महागठबंधन में फिर दिखी फूट, सीपीआई(माले) ने कहा- अलग लड़ेंगे चुनावबिहार महागठबंधन में फिर दिखी फूट, सीपीआई(माले) ने कहा- अलग लड़ेंगे चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:15:03