उज्जैन के महाकाल मंदिर में गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से श्रद्धालुओं ने त्यौहार मनाया। बाबा महाकाल को मनमोहक श्रृंगार किया गया।
अवंतिका नगरी में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का डंका गूंजता है। रोजाना यहाँ अलग-अलग भारतीयों में भगवान महाकाल अलग-अलग रूप में दर्शन देते हैं। सभी भारतीयों में से भस्म आरती प्रसिद्ध है। आज गणतंत्र दिवस पर बाबा की आरती में भगवान का मनमोहक श्रंगार किया गया। 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व पर महाकाल मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। मान्यता है कि देश भर में सबसे पहले त्यौहारों को महाकाल मंदिर में मनाया जाता है। बता दे कि भारत वर्ष में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकाल तीसरे नंबर पर विराजमान
है। रोजाना यहाँ लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। आज भी भस्म आरती में सबसे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। बाबा महाकाल का रोजाना की तरह भव्य श्रंगार करने से पहले पंडे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। इस दौरान भगवान के मस्तक पर तिरंगा श्रृंगार किया गया। नंदी को भी तीन रंगों के वस्त्र पहनाए गए। महाकाल की भस्म आरती मनायी गयी। नंदी जी का पूजन कर गर्भगृह में विराजित माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की वंदना करने के पश्चात उज्जैन के राजा भगवान महाकाल को कपूर आरती कर भोग लगाया गया। मंत्रोच्चार के साथ भगवान को तिरंगा के रंग के साथ चन्दन व आभूषण से भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। रोजाना की तरह बाबा का आज भी बाबा का अद्धभुत श्रंगार किया गया। बाबा महाकाल के दरबार मे सुबह मंगला (भस्म) आरती से ही भक्तों का तांता लगा रहता है। आज भी बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। उसके बाद भगवान ने निराकार से साकार रूप में अपने भक्तों को दर्शन दिए। रोजाना की तरह हजारों भक्तों ने भस्म आरती में भगवान के दर्शन किए। बाबा का मनमोहक रूप देख भक्त निहाल हो गए
MAHAAKAL TEMPLE GANATRATRA DIVAS UJJAIN BHASMARATHI
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सलमान खान ने जामनगर में मनाया जन्मदिन, अनंत अंबानी के साथ मॉल में दिखेबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 59वां जन्मदिन गुजरात के जामनगर में धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने अनंत अंबानी के साथ मॉल में भीड़ के बीच देखा गया।
Read more »
बाबा महाकाल का मनमोहक श्रृंगारबाबा महाकाल मंदिर में मंगलवार तड़के भगवान को जल से स्नान कराया गया और पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद दिव्य श्रृंगार किया गया।
Read more »
उज्जैन में महाकाल विस्तार योजना: 257 मकान गिराए गएमहाकाल मंदिर के विस्तार योजना के तहत उज्जैन में निजामुद्दीन कॉलोनी में शनिवार को 257 मकानों को बुलडोजर से गिराया गया। रहवासियों को 66 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है।
Read more »
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में 60 हज़ार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनातगणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधिक सख्त बना दिया गया है।
Read more »
76वां गणतंत्र दिवस: देशभक्ति से भरपूर शुभकामनाएँ76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए देशभक्ति से भरे संदेश और शुभकामनाएँ। इस दिन परेड और देशभक्ति की भावनाओं का जश्न मनाया जाता है।
Read more »
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर खुशहाल मौसमदिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कोहरे की आशंका से मुक्ति और खुशहाल मौसम की संभावना है।
Read more »
