अवंतिका नगरी के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से त्यौहार मनाया गया। भगवान महाकाल को मनमोहक श्रृंगार किया गया और धर्मार्थियों ने बाबा की भस्म आरती में भाग लिया।
अवंतिका नगरी मे विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का डंका गूँजता है. रोजाना यहा अलग – अलग आरतीयों मे भगवान महाकाल अलग अलग रूप मे दर्शन देते है. सभी आरतीयों मे से भस्म आरती प्रसिद्ध है. आज गणतंत्र दिवस पर बाबा की आरती मे भगवान का मनमोहक श्रंगार किया गया.
26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व पर महाकाल मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया. मान्यता है कि देश भर में सबसे पहले त्यौहारों को महाकाल मंदिर में मनाया जाता है.बता दे कि भारत वर्ष मे बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रशिद्ध महाकाल तीसरे नंबर पर विराजमान है. रोजाना यहा लाखों की संख्या मे भक्त आते है. आज भी भस्म आरती मे सबसे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया. बाबा महाकाल का रोजाना की तरह भव्य श्रंगार करने से पहले पण्डे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया. इस अलौकिक शृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया. इस दौरान भगवान के मस्तक पर तिरंगा श्रृंगार किया गया. नंदी को भी तीन रंगों के वस्त्र पहनाए गए. महाकाल की भस्म आरती मनायी गयी. नंदी जी का पूजन कर गर्भगृह में विराजित माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की वंदना करने के पश्चात उज्जैन के राजा भगवान महाकाल को कपूर आरती कर भोग लगाया गया. मंत्रोच्चार के साथ भगवान को तिरंगा के रंग के साथ चन्दन व आभूषण से भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया. भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की. रोजाना की तरह बाबा का आज भी बाबा का अद्धभुत श्रंगार किया गया. बाबा महाकाल के दरबार मे सुबह मंगला आरती से ही भक्तों का तांता लगा रहता है. आज भी बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया. उसके बाद भगवान ने निराकार से साकार रूप में अपने भक्तों को दर्शन दिए. रोजाना की तरह हजारों भक्तों ने भस्म आरती में भगवान के दर्शन किए. बाबा का मनमोहक रूप देख भक्त निहाल हो गए.
BABA MAHA KAILA GANATRATRA DIVAS BHASHM AARTI MAHA KAILA TEMPLE UJJAIN
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाबा महाकाल दर्शन के लिए विशेष तैयारीउज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर में नए साल पर भक्तों की भीड़ होने की उम्मीद है। मंदिर समिति और प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुगम करने के लिए विशेष तैयारी की है।
Read more »
रिमी सेन ने किया बाबा महाकाल का दर्शनबॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने शिव साधना में भी भाग लिया और महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आईं।
Read more »
76वें गणतंत्र दिवस पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजनपंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में भारतीय जवानों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।
Read more »
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में 60 हज़ार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनातगणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधिक सख्त बना दिया गया है।
Read more »
दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर खुशहाल मौसमदिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कोहरे की आशंका से मुक्ति और खुशहाल मौसम की संभावना है।
Read more »
लाल किले पर मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाएगा भारत पर्व 2025गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित भारत पर्व 2025 में मध्य प्रदेश अपनी कला, संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन करेगा.
Read more »
