महाकुंभ मेला न केवल भारतीय धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि गंगा जल का महत्व और सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक पहलुओं के साथ जुड़ा हुआ है।
मृत्युंजय मिश्र, महाकुंभ नगर। महाकुंभ मेला न केवल भारतीय धार्मिक परंपरा का अद्भुत प्रतीक है, बल्कि इसके साथ जुड़े अनगिनत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलू भी इसे विश्व प्रसिद्ध बनाते हैं। कुंभ के दौरान गंगा का पवित्र जल, जिसे 'गंगाजल' कहा जाता है, न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र, बल्कि एक मूल्यवान उपहार के रूप में भी इसका विशेष स्थान रहा है। धनी लोग विवाह में गंगाजल का उपहार देते थे, जिसका खर्च आज की तुलना में करोड़ों रुपए है। गंगाजल पर ही महाकुंभ मेला की ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्त्व को न केवल
भारतीय साहित्य में, बल्कि विदेशी लेखकों और यात्रियों के विवरणों में भी प्रमुखता से उकेरा गया है। 17वीं सदी के फ्रांसीसी यात्री जीन-बैप्टिस्ट टेवर्नियर और 19वीं सदी के अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन ने सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक पहलुओं पर महाकुंभ और गंगा नदी के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया है। विवाह में होता था गंगा जल का उपयोग यह श्रद्धालुओं की आस्था, गंगाजल का महत्व और इस मेला की भव्यता आज भी विश्व भर में भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाते हैं। 17वीं सदी में भारत आए फ्रांसीसी यात्री टेवर्नियर के लेखों में गंगाजल को भारतीय समाज में अत्यधिक पवित्र और मूल्यवान बताया गया है। यह केवल जल नहीं था, बल्कि सामाजिक और धार्मिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। उनके अनुसार, विवाह जैसे शुभ अवसरों पर गंगाजल का उपयोग होता था, जहां प्रत्येक अतिथि को एक या दो कप जल दिया जाता है। ट्वेन ने 1894 के प्रयागराज कुंभ मेला का किया था दौरा कभी-कभार इसकी मात्रा इतनी अधिक होती थी कि कभी-कभी एक शादी में 2,000 से 3,000 रुपये मूल्य का गंगाजल खर्च होता है। टेवर्नियर के इस विवरण का उल्लेख अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'फालोइंग द इक्वेटर : ए जर्नी एराउंड द वर्ल्ड ' (1897) के पृष्ठ संख्या 469-470 में किया है। मार्क ट्वेन ने 1894 के प्रयागराज कुंभ मेला का दौरा किया तथा इसमें शामिल अपार जनसमूह और उनकी अटूट आस्था पर गहरा प्रभाव महसूस किया। यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 में RSS की भी होगी अहम भूमिका, 1800 गंगा सेवा दूत रखेंगे स्वच्छता का ख्याल, बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड अटूट श्रद्धा से आगे बढ़ते थे भक्त प्रयाग-कुंभ का वर्णन करते हुए उन्होंने लिखा- मेले में भारत के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते थे। इनमे
महाकुंभ गंगा जल संस्कृति इतिहास धर्म
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिक्किम: सर्दियों में परिवार के साथ यादगार ट्रिप के लिएसिक्किम अपने प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। पेलिंग शहर, गंगटोक की राजधानी और युकसोम जैसे स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ का आगाजमकर संक्रांति पर्व से प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। यह भारत ही नहीं, पूरे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होगा।
Read more »
एनजीटी ने महाकुंभ के लिए गंगा जल की क्वालिटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिएनेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने केंद्र और यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि महाकुंभ के दौरान गंगा जल की पर्याप्त उपलब्धता और क्वालिटी सुनिश्चित की जाए।
Read more »
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगे महाकुंभ का उद्घाटनमहाकुंभ में भारतीय संविधान आधारित संविधान गैलरी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को करेंगे। वो संगम नगरी पहुंचकर गंगा पूजन और महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
Read more »
महा कूंभ 2025: महानीर्वाणी अखाड़े का नगर प्रवेशमहानिर्वाणी अखाड़े का नगर प्रवेश महाकुंभ 2025 का एक प्रमुख आकर्षण है, जिसमें हाथी, घोड़ों और हजारों नागा साधुओं की उपस्थिति ने धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है।
Read more »
महाकुंभ में गंगा जल की जांच शुरू, कई संस्थान करेंगे अध्ययनमहाकुंभ के दौरान गंगा जल की जांच के लिए 30 सदस्यीय दल ने प्रयोगशाला में जांच शुरू कर दी है। आईआईटी गुवाहाटी और कानपुर की टीमें महाकुंभ के विभिन्न पहलुओं पर शोध करेंगी।
Read more »
