महाकुंभ यात्रा में हरदोई रेलवे स्टेशन पर भगदड़

बेहरंगी News

महाकुंभ यात्रा में हरदोई रेलवे स्टेशन पर भगदड़
महाकुंभहरदोईरेलवे स्टेशन
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

महाकुंभ मेले का आकर्षण फिर से बढ़ गया है, हरदोई रेलवे स्टेशन पर बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस के गेट नहीं खुलने से श्रद्धालुओं की नाराजगी बढ़ गई।

महाकुंभ मेले में फिर से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मौनी अमावस्या के कुछ घंटे पहले भगदड़ मच गई थी। जिसके बाद कुछ भीड़ कम हुई थी, लेकिन फिर से लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं। इसी बीच, हरदोई रेलवे स्टेशन पर बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस के गेट नहीं खुलने से श्रद्धालु कुंभ नहीं जा सके। नाराज श्रद्धालु ओं ने जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव भी कर दिया, जिससे एक बोगी की खिड़की का शीशा भी टूट गया। वहीं, जो श्रद्धालु ट्रेन में नहीं चढ़ सके उन सबके टिकट वापस किए गए।दरअसल, महाकुंभ जाने के लिए ढाई सौ से

ज्यादा श्रद्धालु हरदोई रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सभी श्रद्धालुओं को बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस से जाना था। ट्रेन अपने निर्धारित समय 7 बजकर 55 मिनट से करीब 1 घण्टे 20 मिनट लेट प्लेटफार्म नम्बर 3 पर आई। ट्रेन के रुकते ही अधिकांश बोगी का गेट नहीं खुला, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने गेट थपथपाना और आवाज देना शुरू किया, लेकिन फिर भी गेट नहीं खुला। ट्रेन के आगे लगी एक बोगी से कुछ यात्री उतरे तो कुछ श्रद्धालु उसमें ही चढ़ सके।स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए स्टेशन इंचार्ज ने निर्धारित समय से करीब 9 मिनट अधिक तक ट्रेन को रोके रखा, लेकिन गेट तब भी नहीं खुले। जिसके बाद ट्रेन चल पड़ी, जिससे श्रद्धालु नाराज हो गए। इसी दौरान किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। एक बोगी की खिड़की का शीशा भी टूट गया। श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में महिलाएं औ बच्चे भी थे।स्टेशन के सीएमआई अंबुज मिश्र ने बताया कि इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ जा रहे हैं। जिसकी वजह से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें फुल चल रहीं हैं। ऐसे में ट्रेन के अंदर बैठे यात्री बोगी का गेट नहीं खोलते हैं। इसके लिए हम कुछ नहीं कर सकते। यात्री तब ही ट्रेन में चढ़ पाते हैं, जब कोई यात्री किसी बोगी से उतरता है। यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखकर रेल प्रशासन ट्रेन को अतिरिक्त समय तक ठहरा लेता है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

महाकुंभ हरदोई रेलवे स्टेशन बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस श्रद्धालु गेट नहीं खुला नाराजगी पथराव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे की विशेष तैयारीमहाकुंभ 2025 के लिए रेलवे की विशेष तैयारीप्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारी की है। 13,000 विशेष ट्रेनों की योजना है, यात्रियों के लिए मार्गदर्शन पुस्तिका और स्टेशन पर घोषणाएं 12 भाषाओं में होंगी।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईप्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईमहाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है।
Read more »

महाकुंभ में मची भगदड़, कब क्या-क्या हुआ, ग्राफ़िक्स से समझेंमहाकुंभ में मची भगदड़, कब क्या-क्या हुआ, ग्राफ़िक्स से समझेंमहाकुंभ में भारी भीड़ से मची भगदड़, स्नान रद्द, ग्राफ़िक्स से समझें कैसे हुई यह स्थिति।
Read more »

महाकुंभ में भगदड़ में उत्तराखंड की महिला की मौतमहाकुंभ में भगदड़ में उत्तराखंड की महिला की मौतकिच्छा निवासी गुड्डी देवी महाकुंभ स्नान के दौरान भगदड़ में मृत
Read more »

महाकुंभ भगदड़ : 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 जख्मी; जानिए कैसे हुआ हादसामहाकुंभ भगदड़ : 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 जख्मी; जानिए कैसे हुआ हादसाMahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत: मेला प्रबंधन | UP News
Read more »

Maha Kumbh 2025: काठगोदाम से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से रवानाMaha Kumbh 2025: काठगोदाम से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से रवानाप्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहाँ से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से रवाना हुई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:44:49