महाकुंभ में नहाती महिलाओं की फोटो Online बेच रहे थे, 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ पुलिस का तगड़ा ऐक्शन

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 News

महाकुंभ में नहाती महिलाओं की फोटो Online बेच रहे थे, 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ पुलिस का तगड़ा ऐक्शन
Mahakumbh 2025महाकुंभ 2025 समाचारMahakumbh 2025 Prayagraj
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Mahakumbh 2025 News: ​संगम में में डुबकी लगाने वाली महिलाओं के फोटो और वीडियो को ऑनलाइन सेल करने वाले 17 हैंडल्स के खिलाफ यूपी पुलिस ने कार्रवाई की है। कैमरों की शक्ल में कुछ अराजकतत्व आपके नहाते वक्त की फ़ोटो और वीडियो बनाकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया...

प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान संगम में में डुबकी लगाने वाली महिलाओं के फोटो और वीडियो को ऑनलाइन सेल करने वाले 17 हैंडल्स के खिलाफ यूपी पुलिस ने कार्रवाई की है। कैमरों की शक्ल में कुछ अराजकतत्व आपके नहाते वक्त की फ़ोटो और वीडियो बनाकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया है। महाकुम्भ में महिला श्रद्धालुओं के स्नान करने की अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने एवं ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से बेचने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ऐसे 17 सोशल मीडिया एकाउंट को चिन्हित कर कुंभ मेला पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। महिलाओं की निजता एवं मर्यादा के विरुद्ध की जाने वाली पोस्ट को चिन्हित कर ऐसी पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। दरअसल महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चियां और महिलाएं पहुंच रही है। एक खबर के जरिये दावा किया जा रहा है कि कुछ अराजकतत्व महाकुंभ में स्नान करने पहुंची महिलाओं की तस्वीरें खींच रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। साथ ही उन तस्वीरों को बेच भी रहे हैं। महिलाओं के नहाने से लेकर कपड़े बदलने तक के फोटो और वीडियो बनाये जाने का दावा किया गया है। मामले पर क्या बोली यूपी पुलिसबताया जा रहा है कि इस तरह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर साझा किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों को अन्य आपत्तिजनक कंटेंट बेचने के लिए टीजर के रूप में भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं कुंभ के नाम से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किये जा रहे कई वीडियो और फ़ोटो पुराने बताये जा रहे हैं। ये ना कुंभ के हैं और ना ही प्रयागराज के, लेकिन फिर कुछ अराजक इन्हें कुंभ का बताकर वायरल कर रहे हैं। फिलहाल इस अति गंभीर मामले का यूपी पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। प्रयागराज महाकुंभ मेला के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि ऐसे सोशल मीडिया प्रोफाइल और टेलीग्राम ग्रुपों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।.

प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान संगम में में डुबकी लगाने वाली महिलाओं के फोटो और वीडियो को ऑनलाइन सेल करने वाले 17 हैंडल्स के खिलाफ यूपी पुलिस ने कार्रवाई की है। कैमरों की शक्ल में कुछ अराजकतत्व आपके नहाते वक्त की फ़ोटो और वीडियो बनाकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया है। महाकुम्भ में महिला श्रद्धालुओं के स्नान करने की अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने एवं ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से बेचने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ऐसे 17 सोशल मीडिया एकाउंट को चिन्हित कर कुंभ मेला पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। महिलाओं की निजता एवं मर्यादा के विरुद्ध की जाने वाली पोस्ट को चिन्हित कर ऐसी पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। दरअसल महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चियां और महिलाएं पहुंच रही है। एक खबर के जरिये दावा किया जा रहा है कि कुछ अराजकतत्व महाकुंभ में स्नान करने पहुंची महिलाओं की तस्वीरें खींच रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। साथ ही उन तस्वीरों को बेच भी रहे हैं। महिलाओं के नहाने से लेकर कपड़े बदलने तक के फोटो और वीडियो बनाये जाने का दावा किया गया है। मामले पर क्या बोली यूपी पुलिसबताया जा रहा है कि इस तरह के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया और टेलीग्राम पर साझा किए गए हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों को अन्य आपत्तिजनक कंटेंट बेचने के लिए टीजर के रूप में भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं कुंभ के नाम से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किये जा रहे कई वीडियो और फ़ोटो पुराने बताये जा रहे हैं। ये ना कुंभ के हैं और ना ही प्रयागराज के, लेकिन फिर कुछ अराजक इन्हें कुंभ का बताकर वायरल कर रहे हैं। फिलहाल इस अति गंभीर मामले का यूपी पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। प्रयागराज महाकुंभ मेला के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि ऐसे सोशल मीडिया प्रोफाइल और टेलीग्राम ग्रुपों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mahakumbh 2025 महाकुंभ 2025 समाचार Mahakumbh 2025 Prayagraj Womens In Sangam News UP Police News यूपी पुलिस समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो लोगों की गिरफ्तारीसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो लोगों की गिरफ्तारीगाजीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read more »

महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सात अकाउंट्स पर FIRमहाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सात अकाउंट्स पर FIRप्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर गलत खबर फैलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है
Read more »

आजतक की खबर का असर, महाकुंभ में महिलाओं के नहाने के वीडियो बेच रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शनआजतक की खबर का असर, महाकुंभ में महिलाओं के नहाने के वीडियो बेच रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक्शनदो मामलों में केस दर्ज किया गया है, जिनमें से एक में इंस्टाग्राम अकाउंट neha1224872024 के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया गया है. इस अकाउंट से महिला स्नानार्थियों की अशोभनीय वीडियो पोस्ट की जा रही थीं.
Read more »

महाकुंभ में भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में 101 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाईमहाकुंभ में भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में 101 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाईउत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ और प्रयागराज के बारे में भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में 101 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है ताकि आयोजन के बारे में भ्रामक खबरों और गलत सूचनाओं पर लगाम लगाई जा सके.
Read more »

महाकुंभ में महिलाओं की अमर्यादित वीडियो पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया केसमहाकुंभ में महिलाओं की अमर्यादित वीडियो पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया केसउत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और बेचने वाले अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर दो मामलों में FIR दर्ज की है. महाकुंभ में सोशल मीडिया पर महिलाओं की नहाते हुए वीडियो और तस्वीरें बेचने का एक खतरनाक चलन चल रहा है.
Read more »

महाकुंभ: महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो डालने के लिए दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्जमहाकुंभ: महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो डालने के लिए दो सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मामला दर्जपुलिस ने कहा कि उन्होंने अकाउंट संचालक की पहचान के लिए मेटा से जानकारी मांगी है और विवरण प्राप्त होने के बाद गिरफ्तारी समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:40