अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी महाकुंभ मेला में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय होंगे।
अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी महाकुंभ में शिरकत करने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि उनकी यात्रा के दौरान वे त्रिवेणी संगम में पूजा-अर्चना करेंगे और बड़े हनुमान जी के दर्शन भी करेंगे। अदाणी ग्रुप महाकुंभ में इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा हुआ है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में हर दिन एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए आरती संग्रह का वितरण करने का लक्ष्य भी
रखा गया है। \ गौतम अदाणी अपनी यात्रा के दौरान इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में भी शामिल होंगे। यह महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने की अदाणी समूह की पहल है। दूसरी तरफ, प्रतिदिन इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी ग्रुप एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी कर रहा है। इस पहल की श्रद्धालु काफी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी दे रहे हैं। \ अदाणी ग्रुप का गीता प्रेस के साथ मिलकर एक करोड़ आरती संग्रह के वितरण का कार्य भी जारी है। यह आरती संग्रह श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक साहित्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। इससे श्रद्धालुओं को गीता प्रेस की धार्मिक धरोहर और महाकुंभ की आध्यात्मिकता का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की मदद के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं। अदाणी समूह की पहल महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए न केवल मददगार बनी है, उनकी आध्यात्मिक यात्रा को भी बेहद खास बना रही है। महाकुंभ में अदाणी समूह की सहभागिता समाज सेवा और धर्म के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है
महाकुंभ अदाणी ग्रुप गौतम अदाणी इस्कॉन गीता प्रेस सेवा भंडारा आरती संग्रह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अदाणी ग्रुप शेयर बाजार में तेजीअदाणी ग्रुप के शेयरों ने आज बाजार में शानदार शुरुआत की, फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में 5.13% का उछाल देखा गया।
Read more »
अदाणी ग्रुप महाकुंभ में प्रसाद बांटेगाअदाणी ग्रुप और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा & कॉन्शसनेस (इस्कॉन) ने महाकुंभ में प्रसाद बांटने का फैसला किया है। महाप्रसाद सेवा पूरी महाकुंभ अवधि तक उपलब्ध रहेगी, जिसमें लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन दिया जाएगा।
Read more »
अदाणी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर महाकुंभ में प्रसाद बांटेंगेअदाणी ग्रुप और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा  कॉन्शसनेस (इस्कॉन) महाकुंभ मेले में प्रसाद बांटने की एक बड़ी पहल कर रहे हैं. लाखों श्रद्धालुओं को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराने की योजना है.
Read more »
अदाणी ग्रुप के साथ इस्कॉन, महाकुंभ में बांटेंगे भोजनमहाकुंभ मेले में अदाणी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर 50 लाख भक्तों को प्रसाद बांटेंगे।
Read more »
महाकुंभ में अदाणी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर करेंगे महाप्रसाद सेवाउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में अदाणी ग्रुप और इस्कॉन मिलकर महाप्रसाद सेवा कर रहे हैं। इसके तहत रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं को भोजन परोसा जा रहा है।
Read more »
अदाणी समूह और गीता प्रेस मिलकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैंअदाणी समूह और गीता प्रेस महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं। दोनों संगठन मिलकर मुफ्त आरती संग्रह उपहार स्वरूप दे रहे हैं। यह आरती संग्रह महाकुंभ मेला क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर वैन और स्टॉल लगाकर वितरित किया जा रहा है। गीता प्रेस, दुनियाभर में हिंदू धर्म से जुड़े साहित्य के प्रकाशन और प्रचार-प्रसार का सबसे बड़ा संगठन है।
Read more »
