अदाणी ग्रुप और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा & कॉन्शसनेस (इस्कॉन) ने महाकुंभ में प्रसाद बांटने का फैसला किया है। महाप्रसाद सेवा पूरी महाकुंभ अवधि तक उपलब्ध रहेगी, जिसमें लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 से 26 फरवरी को महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है. अदाणी ग्रुप ने महाकुंभ में पुण्य कमाने के लिए एक बड़ी पहल की है. अदाणी ग्रुप ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ में प्रसाद बांटने का फैसला लिया है.
महाप्रसाद सेवा पूरे महाकुंभ के आयोजन तक उपलब्ध रहेगी. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.गौतम अदाणी ने लिखा, "कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है, जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है! यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा'शुरू कर रहे हैं. इसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा."अदाणी ने लिखा, "इस संदर्भ में गुरुवार को इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ. सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है. सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है."कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है!यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम @IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा' आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।इस… pic.twitter.com/0DMlzO56hY— Gautam Adani January 9, 2025{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});इंटरनेशनल कृष्णा कॉन्शसनेस सोसाइटी के उत्कृष्ट प्रचारकों में शामिल गुरु प्रसाद स्वामी ने कहा, "अदाणी ग्रुप हमेशा कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा का एक चमकदार उदाहरण रहा है, जो चीज गौतम अदाणी को उत्कृष्ट बनाती है, वह उनकी विनम्रता है. वह कभी इंतजार नहीं करते हैं. वह नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं. हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं. उनका काम हमें समाज को वापस देने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है."रिपोर्ट के मुताबिक, महाकुंभ में 50 लाख भक्तों को महाप्रसाद सेवा दी जाएगी. भोजन मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर दो रसोई में तैयार किया जाएगा. महाकुंभ क्षेत्र में 40 जगहों पर महाप्रसाद बांटा जाएगा. इस पहल में 2500 वॉलन्टियर शामिल होंगे. दिव्यांगों, बुजुर्गों और मांओं के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है. इस दौरान गीता सार की 5 लाख कॉपियां भी भक्तों के बीच बांटी जाएंगी.
महाकुंभ अदाणी ग्रुप प्रसाद इस्कॉन गौतम अदाणी भोजन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Adani Group के सभी शेयरों में बंपर तेजी, Adani Green Energy 8% से अधिक उछलाAdani Group Stocks: अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Read more »
Adani Group के शेयरों में बंपर तेजी, Adani Green Energy 8% से अधिक उछलाAdani Group Stocks: अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर के शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Read more »
अदाणी ग्रुप शेयर बाजार में तेजीअदाणी ग्रुप के शेयरों ने आज बाजार में शानदार शुरुआत की, फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में 5.13% का उछाल देखा गया।
Read more »
अदाणी ग्रुप शेयरों में तेजीअदाणी ग्रुप के शेयरों में आज तेजी देखी गई, जिसमें अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर सबसे ज्यादा बढ़े।
Read more »
केशव प्रसाद मौर्य: हरित और डिजिटल महाकुंभ, प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ भव्य और दिव्य ही नहीं, बल्कि एक हरित और डिजिटल महाकुंभ होगा. जो दुनिया भर में डिजिटली देखा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि करीब 144 साल बाद आये इस ऐतिहासिक महाकुंभ में हर व्यक्ति को संगम पहुंच कर आस्था की डुबकी लगानी चाहिए.
Read more »
शेयर बाजार में उछाल, अदाणी ग्रुप के शेयर हरे निशान परशेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखी गई। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई, अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
Read more »
