शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखी गई। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई, अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
पिछले कारोबारी सत्र में आई भारी गिरावट के बाद आज यानी 7 जनवरी को शेयर बाजार फ्लैट पर खुला। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ। हालांकि, इसके बाद बाजार में जोरदार तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 375.36 अंकों की बढ़त के साथ 78,340.35 पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी 146.70 अंकों की तेजी के साथ 23,762.
75 पर पहुंच गया। अदाणी ग्रुप के लगभग सभी शेयर आज हरे निशान पर खुले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा तेजी अदाणी पावर में देखी गई है। शुरूआती कारोबार में यह 3 प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज किया है। इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:30 के करीब अदाणी पावर के शेयरों में जबरदस्ती की देखी गई यह शेयर 3.2 का प्रतिशत की उछाल के साथ 514.45 पर कारोबार कर रहा था। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन 2.26% की तेजी के साथ 786 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी में भी 2.44% की तेजी देखी गई और यह शेयर 1006.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 1.53% की तेजी देखी गई और यह शेयर 2512.40 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी में भी 2.44% की तेजी देखी गई और यह शेयर 1006.55 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अदाणी पोर्ट्स 1.37% अदाणी टोटल गैस 1.51% एसीसी सीमेंट 1.37% अंबुजा सीमेंट 1.39% और एनडीटीवी 1.24% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया
शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी अदाणी ग्रुप तेजी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल के बीच 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति कारगर साबितभारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल के बीच 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति कारगर साबित
Read more »
सकारात्मक मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजारसकारात्मक मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 23,900 के पारStock Market Today: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन अदाणी ग्रुप के करीब सभी शेयर हरे निशान में खुलकर कारोबार कर रहे थे.
Read more »
शेयर बाजार लाल निशान में, अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजीसेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोर शुरुआत की. अदाणी एंटरप्राइजेज में 3% से अधिक की तेजी देखी गई.
Read more »
भारतीय शेयर बाजार नए साल से हरे निशान पर खुलेभारतीय शेयर बाजार नए साल के दूसरे दिन यानि गुरुवार को हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
Read more »
शेयर बाजार नए साल में हरे निशान परभारतीय शेयर बाजार ने नए साल के दूसरे दिन गुरुवार को हरे निशान पर शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल आया, जबकि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिर गया।
Read more »
