महागठबंधन तय करेगा कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री: अजित सिंह via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को एसपी-बीएसपी और आरएलडी के महागठबंधन से कड़ी चुनौतीआरएलडी के मुखिया अजित सिंह का कहना है कि देश का अगला पीएम कौन होगा, यह भी महागठबंधन ही तय करेगाअजित सिंह बोले, महागठबंधन पीएम चुनने में अहम भूमिका निभाएगा, स्वाभाविक रूप से माया उनमें से उम्मीदवार होंगीरोहन दुआ, लखनऊ इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी को एसपी-बीएसपी और आरएलडी के महागठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है। हालांकि यह महागठबंधन खुद को यूपी तक सीमित नहीं मानता। आरएलडी मुखिया अजित सिंह का कहना है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, यह भी महागठबंधन ही तय करेगा। पेश है अजित सिंह से बातचीत के मुख्य अंश- सवाल- पिछले 6 हफ्तों में आपकी, मायावती और अखिलेश यादव की 11 साझा रैलियां हुईं। कुछ ने कहा कि रैलियों की संख्या काफी नहीं थी, तो कुछ ने महसूस किया कि वे रणनीतिक थे। आपको क्या लगता है? जवाब- हमारे दलों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच तालमेल आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय है। हम जहां भी जाते हैं, भीड़ उत्साही होती है। पढ़ें: .
..तो इसलिए मायावती को आया नरेंद्र मोदी पर 'गुस्सा'! सवाल- तेलंगाना के सीएम केसीआर फेडरल फ्रंट के समर्थन के लिए दक्षिणी राज्य का दौरा कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि यह कारगर साबित होता दिख रहा है क्योंकि एसपी और बीएसपी का लक्ष्य भी गैर-कांग्रेसी सरकार का है? जवाब- यह सब 23 मई को परिणाम आने के बाद तय होगा। यहां केवल तीन से चार दल ही हैं जिनका फैसला ही तय करेगा.. और इसमें महागठबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सवाल- सरकार बनाने के लिए क्या आपको एक राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी? जवाब- मैं यह कह सकता हूं कि एनडीए सत्ता में नहीं आ रही है। सरकार कैसे बनेगी यह परिणाम के बाद तय होगा। सवाल- जब ऐसे मुद्दे उठते हैं कि मायावती ने आपको अपने जूते उतारने के लिए कहा, तो आपको क्या लगता है कि यह कैंपेन को नुकसान पहुंचाने जैसा है? जवाब- यह बीजेपी का प्रॉपेगैंडा है। क्या आपने सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें नहीं देखी, जिनमें मैं जूते पहने हुए उनके बगल में बैठा हूं? सवाल- क्या यह सच है कि मायावती लोगों को रैली में जूते उतारने के लिए कहती हैं? जवाब- मुझे इस बारे में नहीं पता और न ही मेरे साथ ऐसा हुआ है इसलिए मायावती ने लोगों से ऐसा कहा या नहीं, मैं नहीं बता सकता। सवाल- क्या आप इससे सहमत हैं कि मायावती प्रधानमंत्री होंगी? जवाब- मैं सिर्फ यह कह सकता हूं कि महागठबंधन अगला प्रधानमंत्री चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्वाभाविक रूप से मायावती उनमें से एक उम्मीदवार होंगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेल में बंद रामरहीम के समर्थक तय करेंगे सिरसा का गणितहरियाणा की 5 सीट अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार और करनाल का चुनावी गणित पिछली बार भाजपा ने इनमें से 3 सीट जीती थीं | The supporters of Ramrailham, locked in jail, will decide Sirsa\'s mathematics
Read more »
कुरुक्षेत्र से रामलीला मैदान तक 'महाभारत' 23 मई को तय होगा कौन दुर्योधन, कौन अर्जुनमहाभारत के बारे में कहा जाता है कि वो कहानी हर दौर की कहानी है, लगभग वही कहानी आज इस लोकसभा चुनाव में दोहरायी जा रही है. सत्ता के लिए नैतिकता के मूल्य जानबूझकर तोड़े जा रहे हैं, तो वहीं भाषा की मर्यादा टूटती जा रही है.
Read more »
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को सभी प्रमुख क्षेत्रों में लगा बड़ा झटका, जानिए क्या हो गई है हालतभारत का यह पड़ोसी देश आर्थिक तरक्की के तय लक्ष्य से काफी पिछड़ गया.
Read more »
चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंची नगमा ने कहा- 'राहुल गांधी ही होंगे महागठबंधन के PM'कांग्रेस नेता नगमा ने कहा कि देश में महागठबंधन की जीत होनी तय है. और महागठबंधन के प्रधानमंत्री राहुल गांधी ही होंगे.
Read more »
अमिताभ बच्चन ने पूछा KBC का सबसे आसान सवाल, अब करोड़पति बनना तय– News18 हिंदीअमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में केबीसी रजिस्ट्रेशन (KBC Registration) के लिए सबसे आसान सवाल पूछा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: बिहार में अंतिम दो चरण तय करेंगे पांच केंद्रीय मंत्रियों का भविष्य-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बिहार की 16 सीटों पर 12 और 19 मई को लोकसभा चुनाव होना है। इन दोनों चरणों में पांच केंद्रीय मंत्रियों का भविष्य दांव पर लगा है। पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद का मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से है।
Read more »
ममता बोलीं- डगमगा रहा नरेंद्र मोदी का आत्मविश्वास, हार तय हैममता ने कहा कि बीजेपी को बहुमत कहां से मिलेगा. यूपी में उसकी सीटें 73 से घटकर 13 या 17 पहुंच जाएंगी. ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, केरल और आंध्र प्रदेश में उसे एक भी सीट नहीं मिलेगी. मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की सीट घटेंगी.
Read more »
अंतिम चरण में इन महिलाओं का कद तय करेगा दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार– News18 हिंदीअंतिम चरण की जिन 13 सीटों में से 2 सीटों पर अपना दल (सोनेलाल पटेल) के पास है और ये इलाका पटेल वोट बैंक वाला है. ऐसे में अनुप्रिया के जिम्मे भी पटेल वोट बैंक को बीजेपी में ट्रांस्फर कराना बड़ी जिम्मेदारी है. बिहार में भी अंतिम चरण आते-आते आरजेडी के प्रचार का जिम्मा राबड़ी देवी ने सम्भाल लिया है. राबड़ी देवी ट्विटर के जरिए लगातार नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमले कर रही हैं. पंजाब में जिन 13 सीटों पर मतदान है उनमें बीजेपी सिर्फ 10 पर चुनाव लड़ रही है, जबकि चंडीगढ़ में भी बीजेपी ने किरन खेर पर दाव लगाया है.
Read more »
दिल्ली के बाहर AAP का भविष्य तय करेंगे पंजाब के लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इस बार के चुनाव में सबसे बड़ी प्रतिष्ठा आम आदमी पार्टी की लगी है, 2014 में पार्टी के चार सांसद जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन 2019 आते-आते स्थिति इतनी विपरीत हो चुकी है कि पिछले नतीजे को दोहराना आसान नहीं है.
Read more »
चंद्रबाबू नायडू बोले, 'राहुल गांधी अच्छे नेता, लेकिन नतीजों के बाद तय होगा PM का नाम'आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुये कहा कि सत्ता विरोधी बयार है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तरह से पूरी कोशिश की लेकिन उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है.
Read more »
आखिर कैसे तय होता है खिलाड़ियों की जर्सी का नंबर, वजह बेहद दिलचस्पसहवाग पहनते हैं बिना नंबर वाली जर्सी, वजह है बेहद दिलचस्प TeamIndia IndianCricketTeam IndianCricketers Sachin Sehwag Dhoni Virat Yuvraj Rohit
Read more »
