अंतिम चरण में इन महिलाओं का कद तय करेगा दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार anilrai123 ElectionsWithNews18 BattleOf2019
19 मई को अंतिम चरण की 59 सीटें ये तय करेंगी कि देश का भविष्य कैसा होगा, क्योंकि इन 59 सीटों पर बीजेपी के सामने जहां उत्तर प्रदेश , बिहार, झारखंड, और हिमाचल में अपना किला बचाने की चुनौती है, वहीं पश्चिम बंगाल में ममता के किले में सेंध लगाए बिना बीजेपी के लिए सत्ता में वापसी का राह मुश्किल है.
लेकिन इन सीटों पर सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला फैक्टर है महिलाओं का. सबसे पहले बात पश्चिम बंगाल की जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का सीधा मुकाबला ममता बनर्जी से है. अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की जिन 9 सीटों पर वोट डाले जाने हैं वहां बीजेपी को अपना खाता खोलने की चुनौती है. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व पिछले 2 सालों से किसी भी किमत पर बंगाल फतह करने पर काम कर रहा है. उसे उम्मीद है किमें गठबंधन के कारण जो सीटें कम होंगी उनकी भरपाई पश्चिम बंगाल से हो जाएगी. लेकिन ममता से मुकाबला इतना आसान नहीं है. इस बात का अंदाजा दोनों दलों के नेताओं की बयानबाजी से लगाया जा सकता है. पश्चिम बंगाल के बाद बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर भी बीजेपी का मुकाबला एक महिला से ही है, गठबंधन में भले हीदो पार्टियां हो, लेकिन जब बात दिल्ली की गद्दी की आती है तो मायावती का नाम अपने आप आगे आ जाता है. अंतिम चरण की जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं उनमें मावायती का वोट बैंक ये तय करेगा कि बीजेपी अपनी तेरह सीटों में कितनी बचा पाती है. बीजेपी की ओर से भी इस इलाके में मोदी- अमित शाह की जोड़ी के साथ एक महिला खड़ी है और वो महिला हैं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हैं.के पास है और ये इलाका पटेल वोट बैंक वाला है. ऐसे में अनुप्रिया के जिम्मे भी पटेल वोट बैंक को बीजेपी में ट्रांस्फर कराना बड़ी जिम्मेदारी है. बिहार में भी अंतिम चरण आते-आते आरजेडी के प्रचार का जिम्मा राबड़ी देवी ने सम्भाल लिया है. राबड़ी देवी ट्विटर के जरिए लगातार नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमले कर रही हैं. पंजाब में जिन 13 सीटों पर मतदान है उनमें बीजेपी सिर्फ 10 पर चुनाव लड़ रही है, जबकि चंडीगढ़ में भी बीजेपी ने किरन खेर पर दाव लगाया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
प्रियंका का मोदी पर तंज- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता हैप्रियंका ने कहा- देश अहंकारी को कभी माफ नहीं करता, दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था राजीव गांधी पर मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पलटवार | Priyanka campares Narendra modi with duryodhana, says- country naver Forgives arrogance
Read more »
...जब नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया क्यों वह बोलते हैं BJP के खिलाफ Revealed! Why Navjot Singh Sidhu speaks against BJP - Lok Sabha Election 2019 AajTakआज वोट का सवाल है में हम बात करेंगे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से. आज के इस एपिसोड में हम बात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू से उनकी चुनावी रणनीति के बारे में. सिद्धू के बारे में कहा जाता है कि वह जिस टीम में होते हैं, वहां पर वह विस्फोटक पारी खेलते हैं और उनके निशाने पर होते हैं विरोधी टीम के कप्तान. एक समय में जब वह बीजेपी में थे तो राहुल गांधी सिद्धू के निशाने पर हुआ करते थे. लेकिन, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ज्यादातर उनके निशाने पर होते हैं और चाहे वह रोड शो हो, चाहे रैली हो सिद्धू का जुदा अंदाज होता है और सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू प्रधानमंत्री मोदी पर ही अपना निशाना साधते हैं. देखें वीडियो. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
उत्तर प्रदेश में ये फार्मूला तय करेगा किसकी होगी जीत !– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, ये तेरह की तेरह सीटें वर्ष 2014 में बीजेपी और उसके सहयोगी अपना दल के पाले में थीं. अब 2019 में हालात बदले हुए हैं , एसपी-बीएसपी के गठबंधन के बाद चुनाव अहम मुद्दों के बजाय जाति पर टिका हुआ है. ऐसे में एसपी-बीएसपी गठबंधन जहां बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है, वहीं बीजेपी की नजर इस पर टिकी है कि गठबंधन को वोट ट्रांसफर न होने पाए. बीजेपी के स्टार प्रचारक इसीलिए यहां विकास और राष्ट्रवाद पर ज्यादा जोर देते हैं. हालांकि, सभी दलों ने इन सीटों पर टिकट बांटने में जातीय समीकरण का ख़ासा ध्यान रखा है.
Read more »
राजतिलक: दिल्ली से अमृतसर तक सैम के खिलाफ संग्राम! Rajtilak: Congress in trouble after Pitroda's remark - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के केंद्र में अब एक बार फिर 84 दंगों का मामला आ गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी पहले ही हमलावर है तो वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 84 दंगों पर एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. BJP इस बयान को वैसे ही उछाल रही है जैसे उसने 2014 में मणिशंकर अय्यर के बयान को उछाला था. दिल्ली और पंजाब में मतदान है यही वजह है कि बीजेपी इस मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेल रही है वहीं उसकी कोशिश कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की है. दरअसल, चुनाव के अंत में जब सैम पित्रोदा ने 1984 दंगे पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि 84 हुआ तो हुआ. इस पर बीजेपी बिफर गई और कांग्रेस के खिलाफ दंगल शुरू कर दिया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बहुचर्चित मुकाबले पर हर किसी की नजर है। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा हरियाणा में हुड्डा ऐंड संस की किस्मत भी दांव पर है। एक नजर छठे चरण की 20 हॉट सीटों पर जहां दिलचस्प टक्कर है:
Read more »
मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
