महाकुंभ में रुद्राक्ष से बने 12 ज्योतिर्लिंग श्रद्धालुओं का आकर्षण

धार्मिक News

महाकुंभ में रुद्राक्ष से बने 12 ज्योतिर्लिंग श्रद्धालुओं का आकर्षण
रुद्राक्षज्योतिर्लिंगमहाकुंभ
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की मालाओं से बने 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए हैं, जो दूर-दूर से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

शिव नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की मालाओं से बने 12 ज्योतिर्लिंग दूर-दूर से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. महाकुंभ के सेक्टर 6 में बने हर ज्योतिर्लिंग 11 फीट ऊंचा, 9 फीट चौड़ा और 7 फीट मोटा है, जिसके चारों ओर 7 करोड़ 51 लाख रुद्राक्ष की माला लिपटी हुई है.

ये मालाएं 10,000 गांवों में घूमकर और मांगकर एकत्र की गई हैं. 37 साल से रुद्राक्ष से शिवलिंग बना उनकी पूजा करते हैं बाबाखुले आसमान के नीचे बने इन ज्योतिर्लिंगों के बारे में बताते हुए न्यूज एजेंसी PTI से मौनी बाबा ने कहा, 'आतंकवाद को खत्म करने और बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा के उद्देश्य से लोहे का शिवलिंग बनाया गया और फिर उस पर रुद्राक्ष की माला रखी गई.' उन्होंने आगे कहा, 'सालों पहले मैंने रुद्राक्ष से बने ज्योतिर्लिंग की स्थापना का संकल्प लिया था. पिछले 37 सालों से मैं रुद्राक्ष से शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा कर रहा हूं. यहां के ज्योतिर्लिंगों में एक मुखी से लेकर 26 मुखी तक के सफेद, काले और लाल रुद्राक्ष का इस्तेमाल किया जाता रहा है.'छह शिवलिंग दक्षिण और छह उत्तर की ओर हैंमौनी बाबा ने बताया कि पूरी तरह से रुद्राक्ष से बनी यह शिव नगरी दुनिया की एक अनोखी नगरी है, जहां छह शिवलिंग दक्षिण और छह उत्तर की ओर उन्मुख हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में एकमात्र दक्षिण मुखी शिवलिंग महाकाल शिवलिंग है. उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष एक मूर्ति की तरह है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाती है और इसके बिना रुद्राक्ष धारण नहीं किया जा सकता. प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही रुद्राक्ष से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. Advertisement'चार मुखी रुद्राक्ष पुरुषार्थ से जुड़ा होता है'बाबा ने बताया कि एक मुखी और दो मुखी रुद्राक्ष बहुत दुर्लभ हैं. तीन मुखी सफेद रुद्राक्ष कहीं-कहीं मिल जाते हैं, जबकि चार मुखी रुद्राक्ष पुरुषार्थ से जुड़ा होता है. पांच और छह मुखी रुद्राक्ष गृहस्थों के लिए होते हैं, जबकि सात मुखी रुद्राक्ष विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. उन्होंने बताया कि आठ और नौ मुखी रुद्राक्ष सिद्ध हो जाने पर देवी लक्ष्मी कभी घर से बाहर नहीं जाती हैं. दस और ग्यारह मुखी रुद्राक्ष व्यक्ति के करियर को आगे बढ़ाते हैं. 'रुद्राक्ष खरीदकर नहीं किसी के देने पर पहनें'उन्होंने जोर देकर कहा कि रुद्राक्ष खरीदकर नहीं पहनना चाहिए, बल्कि किसी और के दिए जाने पर ही पहनना चाहिए. मौनी बाबा ने आगे बताया कि शिवनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष के बारे में सटीक जानकारी दी जा रही है और रुद्राक्ष से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है. महाकुंभ नगर के सेक्टर 6 में बजरंग मार्ग पर नेत्र कुंभ, दिव्य प्रेम सेवा मिशन और स्वामीनारायण अक्षरधाम की ओर से शिविर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

रुद्राक्ष ज्योतिर्लिंग महाकुंभ प्रयागराज शिवलिंग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रयागराज में महाकुंभ में रुद्राक्ष से बनेगा द्वादश ज्योतिर्लिंगप्रयागराज में महाकुंभ में रुद्राक्ष से बनेगा द्वादश ज्योतिर्लिंग5 करोड 51 लाख रुद्राक्ष से प्रयागराज में महाकुंभ में द्वादश ज्योतिर्लिंग का निर्माण होगा। यह अनोखा संकल्प भारत और विश्व के कल्याण की भावना से किया जा रहा है।
Read more »

महाकुंभ में 5.51 करोड़ रुद्राक्ष से ज्योतिर्लिंग का भव्य श्रृंगारमहाकुंभ में 5.51 करोड़ रुद्राक्ष से ज्योतिर्लिंग का भव्य श्रृंगारमहाकुंभ में 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से द्वादश ज्योतिर्लिंग का शृंगार होगा. मौनी बाबा शिविर में विशेष यज्ञ और सवा करोड़ दीपक जलाएंगे. सुरक्षा के लिए कोरस कमांडो तैनात हैं. धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहलुओं पर शोध किया जाएगा.
Read more »

महाकुंभ 2025: हेलीकॉप्टर राइड में आकर्षणमहाकुंभ 2025: हेलीकॉप्टर राइड में आकर्षणप्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 में हेलीकॉप्टर राइड का आयोजन किया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण है।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नानप्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नानप्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान हुआ। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ की तैयारियों की जमकर सराहना की।
Read more »

VIDEO : महाकुंभ में पवित्र स्नान, 'हर-हर गंगे' के जयकारे... सनातन संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी श्रद्धालुVIDEO : महाकुंभ में पवित्र स्नान, 'हर-हर गंगे' के जयकारे... सनातन संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी श्रद्धालुMaha Kumbh 2025: सात समंदर पार से संगम तक...महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं से खास बातचीत
Read more »

Mahakumbh 2025: भस्म की चादर, लंबी जटाएं, कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं ये रहस्यमयी नागा साधुMahakumbh 2025: भस्म की चादर, लंबी जटाएं, कुंभ के बाद कहां चले जाते हैं ये रहस्यमयी नागा साधुMahakumbh Mela 2025 Prayagraj: महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने नागा साधु, जिनकी रहस्यमयी दुनिया और तपस्वी जीवनशैली हमेशा एक रहस्य रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:35:22