महाकुंभ 2025: हेलीकॉप्टर राइड में आकर्षण

धार्मिक News

महाकुंभ 2025: हेलीकॉप्टर राइड में आकर्षण
Mहाकुंभहेलीकॉप्टरप्रयागराज
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 53%

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 में हेलीकॉप्टर राइड का आयोजन किया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण है।

एएनआई, प्रयागराज । संगम नगरी प्रयागराज में भव्य एवं दिव्य महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित हो रहा महाकुंभ 2025 कई मायनों में खास है। महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। वैसे तो महाकुंभ में आकर्षण के कई केंद्र हैं। मगर लोगों का सबसे अधिक ध्यान हेलीकॉप्टर की सवारी ने खींचा है। महज कुछ सौ रुपये में श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पावन महाकुंभ नगरी के दर्शन कर सकेंगे। आज होगी

हेलीकॉप्टर राइड की शुरुआत। महाकुंभ में अगर किसी श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर की सवारी करनी है तो उसे 1296 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले यह किराया 3000 रुपये था। आज यानी सोमवार को डिजिटल लॉन्च के साथ हेलीकॉप्टर राइड की शुरुआत होगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सात से आठ मिनट की हेलीकॉप्टर राइड होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को आकाश से भव्य महाकुंभ क्षेत्र का एक अद्वितीय नजारा देखने को मिलेगा। यहां से करें बुकिंग अगर किसी भी व्यक्ति को टिकट बुक करना है तो वह www.upstdc.co.in के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकता है। भारत सरकार का उपक्रम पवन हंस श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर की सवारी करवाएगा। मगर यहां यह भी जानना जरूरी है कि हेलीकॉप्टर टिकट का मूल्य मौसम और मांग पर निर्भर होगा। ड्रोन और लेजर शो भी होगा महाकुंभ के दौरान देशभर के जाने-माने कलाकार प्रयागराज में स्थापित विभिन्न मंचों पर लाइव शो करेंगे। लेजर और ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी श्रद्धालु देख सकेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग ने जल क्रीड़ा और साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले पर्यटकों को एक साहसिक और रोमांचक अनुभव प्रदान करने की तैयारी की है। महाकुंभ में दिग्गज देंगे प्रस्तुति महाकुंभ में गंगा पंडाल में 16 जनवरी को बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन उद्घाटन प्रस्तुति देंगे। वहीं समापन प्रस्तुति 24 फरवरी को मोहित चौहान देंगे। 16 जनवरी से 24 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ में सितारों से सजी संगीतमय प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला होगी। कई क्षेत्रों के दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे। महाकुंभ के मुख्य अनुष्ठान स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी बसंत पंचमी के दिन होंगे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mहाकुंभ हेलीकॉप्टर प्रयागराज योगी आदित्यनाथ कलाकार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी अंतिम चरण मेंप्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी अंतिम चरण मेंप्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. महाकुंभ में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.
Read more »

महाकुंभ 2025: जानिए महाकुंभ, पूर्ण कुंभ, अर्ध कुंभ और कुंभ में क्या अंतर हैमहाकुंभ 2025: जानिए महाकुंभ, पूर्ण कुंभ, अर्ध कुंभ और कुंभ में क्या अंतर हैमहाकुंभ 2025: प्रयागराज में जल्द ही शुरू होगा महाकुंभ, जानिए कुंभ मेले के बारे में
Read more »

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में डोम सिटी आकर्षण का केंद्र!महाकुंभ 2025: प्रयागराज में डोम सिटी आकर्षण का केंद्र!महाकुंभ 2025 में प्रयागराज डोम सिटी आकर्षण का केंद्र होगा. यह डोम सिटी 44 कमरों वाला होगा और श्रद्धालुओं को एक हिल स्टेशन जैसा अनुभव देगा.
Read more »

Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजनMahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजनमहाकुंभ 2025 के आयोजन के लिए केंद्र और राज्य सरकार तैयारी में लगी हुई है। इस खबर में महाकुंभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
Read more »

52 फीट ऊँचा महामृत्युंजय यंत्र महाकुंभ 2025 में रहेगा प्रमुख आकर्षण52 फीट ऊँचा महामृत्युंजय यंत्र महाकुंभ 2025 में रहेगा प्रमुख आकर्षणमहाकुंभ 2025 में प्रयागराज में एक अद्वितीय और दिव्य आकर्षण के रूप में 52 फीट लंबा और चौड़ा महामृत्युंजय यंत्र स्थापित किया जाएगा। यह यंत्र महाकुंभ के वैभव और जनकल्याण के उद्देश्यों को बढ़ाएगा।
Read more »

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए गुलाब की वर्षा और हेलीकॉप्टर राइड का आनंदमहाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए गुलाब की वर्षा और हेलीकॉप्टर राइड का आनंदप्रयागराज में महाकुंभ मेले की शुरुआत, गुलाब की पुष्प वर्षा और हेलीकॉप्टर राइड की व्यवस्था, मनोरंजन कार्यक्रम और कलाकारों की प्रस्तुतियाँ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:13:49