प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ का असर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में भी दिखाई दे रहा है. यहां ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एकाएक कम हो गई है.
जबलपुर. मौनी अमावस्या स्नान के पहले प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ का असर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में भी दिखाई दे रहा है. यहां ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एकाएक कम हो गई है, जिसको लेकर लोकल 18 की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची.
उस वक्त महानगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची थी, जो प्रयागराज जा रही थी. इसे जबलपुर करीब शाम पौने चार पर आना था. ट्रेन निर्धारित समय से 10 से 15 मिनट देर से आई. जैसे ही हम स्टेशन के अंदर पहुंचे. हमारी नजर सबसे पहले टिकट काउंटर पर पहुंची, जहां स्थिति पहले की तरह ही सामान्य थी. लेकिन, ट्रेन आने के आधे घंटे पहले ही रेलवे ने अनाउंसमेंट किया, जो यात्रियों को चौंकाने वाला था. ये था अनाउंसमेंट प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली यात्री विशेष रूप से ध्यान दें, प्रयागराज महाकुंभ में अत्यधिक भीड़ होने के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन धीमी गति से चलाई जा रही है. इतना ही नहीं, बाद में रेलवे ने अनुरोध किया कि यात्री इस दौरान संयम और धैर्य बनाए रखें. प्लेटफार्म में ऐसा था नजारा लिहाजा, हमारी टीम प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर पहुंची, जहां ट्रेन आने का इंतजार कुछ यात्री कर रहे थे. हालांकि, पहले की तरह प्लेटफार्म में भीड़ नहीं थी. इस दौरान यात्रियों से बातचीत की, तब प्रयागराज जाने वाले कुछ यात्रियों ने बताया अब प्लान चेंज कर देंगे. जबकि, कुछ ने कहा भगवान भरोसे जाएंगे, महाकुंभ ही नहीं अयोध्या भी जाएंगे और काशी भी जाएंगे. जबकि, इससे इतर कुछ लोगों ने कहां 144 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, तब भगदड़ कोई मायने नहीं रखती. थोड़ी बहुत समस्या चलती है, बाकी महाकाल की इच्छा. स्थिति खराब हुई, तब घर वापस चले जाएंगे यात्री जगदीश कुमार ने बताया, परिवार के 8 सदस्यों के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे हैं. हमारा एक और घर प्रयागराज में भी है, जहां अक्सर आना-जाना होता रहता है. भगदड़ जैसी स्थिति जरूर बनी है, यदि ज्यादा स्थिति खराब होती है, तब घर वापस चले जाएंगे. जब स्थिति ठीक हो जाएगी, तब दूसरे दिन जाएंगे. लेकिन महाकुंभ में स्नान करेंगे. मासूम गोद में, बोले..भगवान भरोसे सब पार हो जाएगा पति के साथ एक महिला बच्चे को गोद में लेकर सफल के लिए स्टेशन पर तैयार थी. बातचीत में कहा, आगरा भी जाना है. फिलहाल, महाकुंभ जा रहे हैं. आगे देखते हैं क्या होता है. हाथ में करीब 2 साल के छोटे से मासूम को लिए हुए कहा, भगवान भरोसे सब पार हो जाएगा. प्लेटफार्म में यात्रियों की कमी जबलपुर से सवार यात्री ने बताया कि पटना जा रहे हैं. अक्सर जबलपुर आया करते हैं. स्टेशन में काफी भीड़ देखी है. लेकिन, आज भीड़ बहुत कम है. प्रयागराज जाने को लेकर उन्होंने कहा, जाने का प्लान है. लेकिन, जिस तरीके से स्थिति बनी है. सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल अभी नहीं जाएंगे. लेकिन, जैसे स्थिति नियंत्रण में होगी, महाकुंभ में डुबकी जरूर लगाएंगे. रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया, रेलवे ने अच्छी व्यवस्था की है. आगे जिंदगी रहती है या नहीं, जाएंगे ही नागपुर से जबलपुर स्टेशन पहुंचे यात्री रुद्र कुमार पासवान ने बताया, काम करके घर की ओर जा रहे हैं. पैसे कमा लिए हैं. अब घर जाकर सीधे महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे. आज तक महाकुंभ नहीं गए हैं. रील में बहुत वीडियो देख रहा हूं. मुझे महाकुंभ कैसे भी करके पहुंचना है, जबकि उनके साथ यात्री ने कहा, बहुत ज्यादा खुश हूं. हालत मायने नहीं रखते. आगे जिंदगी रहती है या नहीं, महाकुंभ तो जाना है. 144 साल बाद जो ऐसा मौका बन रहा है. थोड़ा बहुत चलता है यात्री सुरेश कुमार ने बताया, अब हादसा हो या फिर कुछ और महाकुंभ में स्नान करना है मतलब करना है. 8 महीने पहले ही प्रयागराज स्नान करने गए थे. लेकिन, अनोखे संयोग के कारण दोबारा स्नान करने जा रहे हैं. भीड़भाड़ को लेकर उन्होंने कहा, यह सब तो चलता रहता है. हालांकि, एक यात्री ने कहा स्लीपर से लेकर अब तक लंबी वेटिंग थी मजबूरी में जनरल कोच में जाना पड़ रहा है, लेकिन सफर शानदार है. ट्रेन की व्यवस्था अच्छी है. प्रयागराज भी जाएंगे, काशी भी जाएंगे, फिर अयोध्या भी जनरल कोच में सवार यात्री राहुल सिंह ने बताया पहले दोस्तों के साथ नासिक जाने का प्लान था. लेकिन प्रयागराज जा रहे हैं. मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ जैसी स्थिति बनी. लेकिन व्यवस्थाएं पहले के मुताबिक अच्छी हैं. थोड़ा बहुत लगा रहता हैं, जिसका जहां लिखा रहता है. वहीं जाता है. अब प्रयागराज भी जाएंगे, काशी भी जाएंगे, समय मिला अयोध्या भी जाएंगे. जो होगा देखा जाएगा, सब चलता है बुजुर्ग यात्री राजेंद्र पटेल ने बताया, महाकुंभ स्नान करने अपनी पत्नी के साथ जा रहे हैं. सीजन में भीड़भाड़ तो होती रहती है. सभी को महाकुंभ जाकर आस्था की डुबकी लगानी है. तब भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिलेगी ही, जबकि उनकी पत्नी ने कहा, पहली बार जा रहे हैं. बकायदा सीट मिल गई है. महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर कहा, अब क्या ही कह सकते हैं. जब घर से निकल गए, तब जो होगा देखा जाएगा. रेलवे स्टेशन में भीड़ कम, टोल नाके पर भीड़ ज्यादा कुंभ में हादसे के बाद रेलवे स्टेशन में भीड़ जरूर कम दिखाई दे रही है. वहीं, यात्रियों ने अपने वाहन और बस से जाने का प्लान भी बनाया, जिसका असर टोल नाके में भी देखने को मिल रहा है. जबलपुर के सिहोरा टोल नाके में लंबी-लंबी वाहनों की कतारें दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद प्रयागराज के पहले ही वाहनों को 20 से 25 किलोमीटर पहले ही रोक दिया जा रहा है.
MAHA KUMBH PRAYAGRAJ JAMALPUR TRAVEL CROWD
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे की विशेष तैयारीप्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारी की है। 13,000 विशेष ट्रेनों की योजना है, यात्रियों के लिए मार्गदर्शन पुस्तिका और स्टेशन पर घोषणाएं 12 भाषाओं में होंगी।
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईमहाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है।
Read more »
महाकुंभ में यात्रियों की भीड़: ट्रेनों में गेट से सीट तक पैक लोगों का हुजूममहाकुंभ के चलते प्रयागराज जा रही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ इतनी भारी है कि यात्री गेट से सीट तक सघन भीड़ में फंसे हुए हैं। ट्रेनें 6 से 10 घंटे लेट चल रही हैं। यात्रियों को इस भीड़ में काफी परेशानी हो रही है।
Read more »
महाकुंभ में मची भगदड़, कब क्या-क्या हुआ, ग्राफ़िक्स से समझेंमहाकुंभ में भारी भीड़ से मची भगदड़, स्नान रद्द, ग्राफ़िक्स से समझें कैसे हुई यह स्थिति।
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ: भीड़ का दबाव, भगदड़ में 10 की मौतप्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मंगलवार रात एक भयावह घटना घटी जिसमें भीड़ का दबाव बढ़ने पर एक भगदड़ मच गई। संगम नोज पर हुई इस भगदड़ में कम से कम 10 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हुए।
Read more »
देश की खबरें: केजरीवाल का हरियाणा पर आरोप, महाकुंभ में भगदड़, और अन्य आज की प्रमुख खबरेंइस लेख में केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाने, महाकुंभ में भगदड़ से 30 की मृत्यु और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय खबरें शामिल हैं।
Read more »
