ड्राइवरों, नाविकों, गाइडों और ठेला संचालकों के लिए अलग-अलग प्रकार के ट्रैक सूट निर्धारित किए गए हैं. इस प्रकार, हर श्रेणी की अपनी एक विशिष्ट पहचान होगी,
Mahakumbh mela 2025 : प्रयागराज में 'महाकुंभ 2025' की तैयारी जोरों पर है. इसके अंतर्गत आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने कुछ नई पहल की है. खासतौर से कुंभ मेले में कार्यरत ड्राइवर, नाविक, गाइड और ठेला संचालकों को विशेष तरह के ट्रैक सूट पहनाने की योजना बनाई गई है.
इससे ना केवल इन्हें पहचानना आसान होगा, बल्कि पर्यटकों को भी इनसे सहायता प्राप्त करने में भी सुविधा होगी. चारों श्रेणियों के लिए विशेष ट्रैक सूट तैयार किए जा रहे हैं. प्रशासन ने यह निर्णय इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया है कि मेले में भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को आवश्यक सेवाएं सहजता से मिल सकें.ड्राइवरों, नाविकों, गाइडों और ठेला संचालकों के लिए अलग-अलग प्रकार के ट्रैक सूट निर्धारित किए गए हैं. इस प्रकार, हर श्रेणी की अपनी एक विशिष्ट पहचान होगी, इससे यात्री आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. प्रत्येक ट्रैक सूट पर कुंभ और पर्यटन विभाग का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा. यह संबंधित व्यक्ति की पहचान को दर्शाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता में पारदर्शिता बनी रहेगी. प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और यात्री समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकेगा. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में करोड़ों की संख्या में लोग आते हैं. ऐसे में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखना एक चुनौती होती है. ट्रैक सूट योजना का उद्देश्य यात्रियों को सहजता और सुविधा प्रदान करना है. पर्यटन विभाग का मानना है कि इस पहल से न केवल पर्यटकों की सहूलियत में इजाफा होगा, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया, "महाकुंभ 2025 में ड्राइवर, नाविक, गाइड और ठेला संचालकों को ट्रैक सूट प्रदान किए जाएंगे. इन ट्रैक सूट पर पर्यटन और कुंभ का लोगो भी अंकित होगा. ये बदलाव विशेष आकर्षण होंगे, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Indian Railways: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान 6556 फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पूर्वांचल के लिए सर्वाधिकदुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आवाजाही के लिए रेलवे ने बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
Read more »
Delhi: आतिशी सरकार का दिल्ली के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला, देश में अब तक किसी राज्य ने नहीं किया ऐसाDelhi Govt: दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फंड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है.
Read more »
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, प्रदूषण बढ़ते ही DMRC ने लिया बड़ा फैसलादिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड डीएमआरसी ने बड़ा एलान किया है। डीएमआरसी ने अब दिल्ली मेट्रो के 40 अतिरिक्त फेरे लगाने का एलान किया है। बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रेप-2 लागू हो गया है। लोगों को आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल के प्रति करने प्रेरित करने के लिए...
Read more »
महाकुंभ में ट्रैक सूट में नजर आएंगे ड्राइवर व नाविक, सभी के सूटों का अलग होगा कलर; पढे़ं लेटेस्ट अपडेटप्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में ड्राइवर नाविक गाइड और ठेला संचालक ट्रैक सूट में नजर आएंगे। पर्यटन विभाग चारों श्रेणियों के लिए अलग-अलग रंग के ट्रैक सूट तैयार करवा रहा है। ट्रैक सूट के ऊपर पर्यटन विभाग के प्रतीक चिन्ह के अलावा अलग-अलग नंबर अंकित किए जाएंगे। विभाग की कोशिश है कि महाकुंभ में आने वाले पर्यटक अच्छा अनुभव लेकर...
Read more »
टाटा-एयरबस फैक्ट्री भारत की रक्षा क्षमताओं को कैसे करेगी मजबूत? पीएम मोदी ने बताई ये खास बातवडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा उद्घाटन की गई नई विनिर्माण सुविधा भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ा बढ़ावा देगी.
Read more »
महाकुंभ में खास ट्रैक सूट पहने नजर आएंगे नाविक और गाइड, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास तैयारीप्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए चालकों, नाविकों, गाइडों और ठेला संचालकों को विशेष ट्रैक सूट दिए जाएंगे। ये ट्रैक सूट अलग-अलग श्रेणियों के लिए होंगे और उन पर कुंभ और पर्यटन विभाग का प्रतीक अंकित होगा, जिससे यात्रियों को आसानी से पहचान और सहायता मिल...
Read more »
