दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से बुरा हाल, कई जगह AQI 400 के पार

Delhi Aqi Today News

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से बुरा हाल, कई जगह AQI 400 के पार
Pollution NewsNoida AqiGurgaon Aqi Ghaziabad Aqi
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 152 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से 56 कंस्ट्रक्शन साइटों को बंद करा दिया गया है. साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट नहीं रखने वाले लगभग 54,000 वाहनों का चालान किया गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषण के कारण बेहद खराब होती जा रही है. दिल्ली के अधिकतर जगहों पर सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया. जो कि ‘बेहद खराब' श्रेणी में आता है.

 हरियाणा और पंजाब में जल रही पराली के कारण दिल्ली का वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. वायु प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. कई लोगों को आंखों में जलने और गले में खराश की परेशानी हो रही है.दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, एनएसआईटी द्वारका, नजफगढ़, नेहरू नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, वजीरपुर और विवेक विहार में एक्यूआई ‘गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया. आनंद विहार में सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 432, बवाना में 406, वजीरपुर 411,विवेक विहार 418, मुंडक 402 और जहांगीरपुरी 412 दर्ज किया गया है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});वायु गुणवत्ता सूचकांक की जानकारी-शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा' माना जाता है.51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक' माना जाता है.101 से 200 के बीच को ‘मध्यम' माना जाता है201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब' माना जाता है301 से 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब' होता है401 से 450 के बीच ‘गंभीर' होता है450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर' माना जाता है.                                                     दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई का स्तर 200 से 300 के बीच में बना हुआ है. जिसमें, चांदनी चौक में 280, डीटीयू में 294 और श्री अरविंदो मार्ग में 274 एक्यूआई रहा.दिल्ली से सटे गुरुग्राम के निगरानी स्टेशन विकास सदम में एक्यूआई 318 दर्ज किया. जबकि  फरीदाबाद के निगरानी स्टेशन न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 250 दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाये रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी है.54,000 चालान, 56 कंस्ट्रक्शन साइट बंदराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं रखने वाले लगभग 54,000 वाहनों का चालान किया गया है. वहीं, करीब 3,900 से अधिक ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है, जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है. इसके अलावा 56 कंस्ट्रक्शन साइटों को बंद करा दिया गया है. सारी कार्रवाई दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से की गई है.दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रयासों को और तेज किया जा रहा है. दरअसल, पूरे एनसीआर में 15 अक्टूबर से ग्रेप का पहला चरण और 22 अक्टूबर से ग्रेप का दूसरा चरण लागू है. 15 से 31 अक्टूबर तक की अवधि के दौरान, क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई निवारक उपाय शुरू किए गए. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त करने के अलावा प्रदूषण रोकने के लिए अन्य कई कार्रवाइयां की जा रही हैं. निगरानी के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक ग्रेप निगरानी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. यह निगरानी नियंत्रण कक्ष पूरे सप्ताह चालू रहता है.Video : MP Elephant Death Tragedy: Bandhavgarh में 10 हाथियों की मौत के मामले में 2 अधिकारियों पर गिरी गाज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Pollution News Noida Aqi Gurgaon Aqi Ghaziabad Aqi दिल्ली वायु प्रदूषण वायु प्रदूषण दिल्ली एक्यूआई वायु प्रदूषण कितना है Delhi Aqi Today Live Aqi Greater Noida दिल्ली प्रदूषण स्तर आज दिल्ली प्रदूषण Aqi Delhi का वायु प्रदूषण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi : दीपावली के सात दिन पहले से वायु गुणवत्ता की होगी विशेष निगरानी, डीपीसीसी अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षणDelhi : दीपावली के सात दिन पहले से वायु गुणवत्ता की होगी विशेष निगरानी, डीपीसीसी अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षणराजधानी में दीपावली के समय में होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने इस बार वायु गुणवत्ता के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के साथ जल प्रदूषण भी बढ़ादिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के साथ जल प्रदूषण भी बढ़ादिल्ली - एनसीआर में वायु प्रदूषण के साथ जल प्रदूषण भी बढ़ा.... AQI 285 के पार...यमुना में भी सफेद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

दिल्ली में गंभीर प्रदूषण: आनंद विहार में AQI 400, सरकार ने उठाए सख्त कदमदिल्ली में गंभीर प्रदूषण: आनंद विहार में AQI 400, सरकार ने उठाए सख्त कदमDelhi Pollution: जानलेवा प्रदूषण से घिरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 23 अक्टूबर को रात में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 दर्ज किया गया है जो कि बहुत खराब श्रेणी का है.
Read more »

दिल्ली: ठंड की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण ‘गंभीर’ स्थिति में पहुंचा, एक्यूआई 400 पारदिल्ली: ठंड की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण ‘गंभीर’ स्थिति में पहुंचा, एक्यूआई 400 पारHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

पटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पारपटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पारपटाखे और आतिशबाजी के बाद दिल्ली में सांस लेना हुआ दुश्वार, AQI पहुंचा 400 पार
Read more »

दिल्ली में बढ़ रहा है वायु प्रदूषण, कई जगह 400 के पार पहुंचा AQIदिल्ली में बढ़ रहा है वायु प्रदूषण, कई जगह 400 के पार पहुंचा AQIदिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से 56 कंस्ट्रक्शन साइटों को बंद करा दिया गया है. साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट नहीं रखने वाले लगभग 54,000 वाहनों का चालान किया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:59:59