बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया और तिजोरी लेकर फरार हो गए
नोएडा के सेक्टर 63 में शनिवार देर रात करीब दर्जन भर बदमाशों ने महागुन बिल्डर के ऑफिस में डकैती डाली. बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया और तिजोरी ही उठा ले गए. तिजोरी में 35 लाख नकद और लाखों रुपए का सोना था.
इस पूरी वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. बता दें कि महागुन बिल्डर का नोएडा सेक्टर 63 के ए-19 में ऑफिस है. यहां रियल एस्टेट का काम होता है. शनिवार रात 12 से 3 बजे के दरमियान 12-14 बदमाश पीछे की दीवार फांदकर ऑफिस के अंदर घुस आए. यहां उनका सामना तीन गार्ड से हुआ. जिसमें से दो के पास बंदूक नहीं थी. बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों से बंदूक छीन ली और मार-मारकर उनको बेहाल कर दिया. फिर तीनों सुरक्षा गार्डों को बेसमेंट में रस्सी से बांधा और तीनों के मोबाइल फोन भी छीन लिए. इसके बाद बदमाशों ने तिजोरी कुदाल से तोड़ने की कोशिश की. जब तिजोरी नहीं टूटी तो बदमाश 600 किलो की तिजोरी को ही उठा ले गए. बताया जा रहा है कि तिजोरी खोलने के लिए बदमाशों ने आधे घंटे तक कई चाबियां लगाई पर ताला खुला नहीं. उन्होंने तिजोरी खोलने के चक्कर में ऑफिस के सभी दरवाजे और ताले तोड़ दिए. जब तिजोरी नहीं खुली तो वो उसे खिसकाते हुए सीढियों के पास ले गए और यहां ऊपर से तिजोरी फेंक दी. उन्हें ऑफिस से सेंट्रो कार की चाबी मिली. इस कार में बदमाशों ने तिजोरी रखी और फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, महागुन का ऑफिस पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित थी. इस लिहाज से सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं थे. दफ्तर में इतनी मात्रा में संपत्ति होने पर भी केवल एक गार्ड के पास बंदूक थी. पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस को शक की दफ्तर का ही कोई व्यक्ति बदमाशों से मिला हुआ था. सीसीटीवी की तस्वीरों के अनुसार बदमाशों ने एक ही गार्ड की पिटाई की और बाकी दो को मारने का नाटक किया. इस बिनाम पर पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों को हिरासत में ले लिया है. सर्विलांस, फिंगर प्रिंट, स्टार और स्वाट टीम जांच कर रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाराणसी LIVE: नामांकन से पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे PM मोदी, बरसाए गए फूलपीएम मोदी सुबह 11:30 बजे वाराणसी से अपना नामांकन भरेंगे. उनके नामांकन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.
Read more »
आम्रपाली बिल्डर की धोखाधड़ी से परेशान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे– News18 हिंदीआम्रपाली बिल्डर की धोखाधड़ी से आम आदमी ही नहीं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी परेशान हैं. बिल्डर आम्रपाली के खिलाफ धोनी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए है.
Read more »
IPL 2019: बीच मैदान पर भड़क गए स्टीवन स्मिथ, गेंदबाज को भी आया गुस्सा!– News18 हिंदीIPL 2019: Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: Steven smith, oshane thomas angry after bad fielding by RR Fielders-IPL 2019: बीच मैदान पर भड़क गए स्टीवन स्मिथ, गेंदबाज को भी आया गुस्सा!
Read more »
VIDEO: रैंप पर गिरकर मॉडल की हुई मौत, सब रह गए हैरानमॉडल की ओक्शा शो में रैंप वॉक के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read more »
ISIS का दावा- हमारे थे श्रीलंका में मारे गए 3 आत्मघाती हमलावरआतंकी संगठन ISIS ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल का का मारे गए. उसमें कहा गया है कि उन्होंने ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की और गोला-बारूद खत्म होने के बाद, विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया.
Read more »
आरोप: पत्रकार ने वीडियो बनाया तो भड़क गए सलमान खान, छीन लिया फोनSalman Khan: पत्रकार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सलमान खान ने उनका मोबाइल छीन लिया। साथ ही उन्होंने सलमान खान के ऊपर कार्रवाई की मांग की है।
Read more »
श्रीलंका आतंकी हमला...विस्फोट से जुड़े आतंकी मारे गए या गिरफ्तार हो गए: विक्रमसिंघेविक्रमसिंघे ने कहा कि देश में हालात फिर से सामान्य हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथ से निपटने के लिए कठोर कानूनों की योजना बनाई है और श्रीलंका में गैरकानूनी तरीके से शिक्षा दे रहे विदेशी मौलवियों को देश से बाहर किया जाएगा.
Read more »
महागुन बिल्डर की 600 किलो की तिजोरी ले गए लुटेरे-Navbharat Timesसेक्टर-63 महागुन बिल्डर के कॉरपोरेट टावर में शनिवार देर रात घुसे बदमाश तीन सिक्यॉरिटी गार्ड को बंधक बनाकर 600 किलो वजनी तिजोरी उठा ले गए। इस तिजोरी में करीब 40 लाख कैश, 2 लाख के सोने के सिक्के, पासपोर्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया है।
Read more »
TN बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट जारी, नहीं बताए गए टॉपर्स के नामTN 10th Result 2019 declared: तमिलनाडु के डायरेक्ट्रेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस (DGE) ने सोमवार (29 अप्रैल) को तमिलनाडु बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.dge.tn.gov.in और tnresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
Read more »
