इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि SriLanka के पूर्वी प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके 3 आतंकवादी मारे गए हैं, जिन्होंने खुद को बम से उड़ा लिया था.
इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उसके तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जिन्होंने खुद को बम से उड़ा लिया था. मुठभेड़ शुक्रवार को उस समय हुई, जब सुरक्षा बल ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए धमाकों के लिए जिम्मेदार स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात के लड़ाकों की तलाश कर रहे थे.
इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक घायल हो गए थे. ‘कोलंबो गजट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएस की न्यूज एजेंसी ‘अमाक’ के जरिए ISIS ने एक बयान में कहा कि अबू हमाद, अबू सूफयान और अबू अल-का’का मारे गए. उसमें कहा गया है कि उन्होंने ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की और ‘गोला-बारूद खत्म होने के बाद, विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया.’ इसके साथ ही आईएस ने श्रीलंका में तीन जिहादियों की ओर से 'घात लगाकर किए गए आक्रमण' की जिम्मेदारी ली है. आईएस का दावा है कि कलमुनई शहर में हुई गोलीबारी में 17 लोग मारे गए हैं, जबकि श्रीलंका प्रशासन ने 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, संगठन की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल अमाक पर शनिवार को अरबी भाषा में जारी एक बयान में कहा गया कि कलमुनई में जहां सुरक्षा अभियान चलाया गया था, वहां 17 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं. इसके साथ ही अमाक ने हमले में शामिल दो कथित आतंकवादियों की तस्वीर भी जारी की है. शुक्रवार की शाम को सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को पूर्व के अंपारा जिले के एक घर से इस्लामिक स्टेट के झंडे, किताबें और अन्य चीजें मिली हैं. ऐसा अनुमान है कि यहां आतंकवादी संगठन आतंकियों को शपथ दिलाते थे. शुक्रवार को देशभर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. नई गिरफ्तारियों समेत रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि अधिकारी अब अपना ध्यान आतंकवादी समूह समर्थकों के धर दबोचने पर लगा रहे हैं. गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 70 लोगों को खोजा जा रहा है, जिनमें से कुछ खुद को उड़ाने में सक्षम हैं. गौरतलब है कि पुलिस के विशेष कार्य बल और सेना के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर कोलंबो से करीब 360 किलोमीटर दूर स्थित कलमुनई शहर में एक मकान पर छापा मारा था, जिसके बाद हथियारबंद लोगों के साथ मुठभेड़ हुई. हथियारबंद लोगों ने जवानों पर गोलियां चलाईं. मुठभेड़ की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई. हिंसक झड़पों के दौरान माना जाता है कि तीन लोगों ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया. मौके से छह बच्चों और तीन महिलाओं सहित कुल 15 शव बरामद हुए थे. पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि तीन संदिग्ध फिदायीन हमलावर भी इन 15 लोगों में शामिल हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजतिलक: ममता बनर्जी के गढ़ में मोदी की ललकार Rajtilak: Modi attacks on Mamata in Asansol - Rajtilak AajTakपश्चिम बंगाल का लोकसभा क्षेत्र पुरुलिया, 1995 में आसमान से हथियारों की बारिश होने के चलते दुनिया भर में मशहूर हो गया था लेकिन विकास की दौड़ में अभी भी ये इलाका बहुत पीछे है. पश्चिम बंगाल के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक है पुरुलिया. लोग यहां बुनियादी समस्याओं के लिए भी तरस रहे हैं. आजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में. राजतिलक में आज पुरुलिया की जनता के बीच पेशी होगी उनके जनप्रतिनिधियों की और बहस होगी यहां के अहम मुद्दों पर. राजतिलक में आज सवाल होंगे जनता के और जवाब देगें उनके जनप्रतिनिधि.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए 45 बच्चे, शेख हसीना का आठ वर्षीय रिश्तेदार भी शामिलइन धमाकों में 321 लोगों की मौत हो गयी थी और करीब 500 अन्य घायल हुए थे। SheikhHasina SriLankaAttacks SriLankaBlast SriLanka SriLankaBombings
Read more »
अरुणाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में तूफान का अंदेशाहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग इलाके में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में तूफान आने का अंदेशा जताया है।
Read more »
अंबाला में गिरा जगुआर फाइटर जेट का तेल टैंक, लोगों में दहशत का माहौल– News18 Hindiसुबह-सुबह पेश आई इस घटना के बाद पुलिस और एयर फोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे.
Read more »
वोटर गंगा किनारे वाला: 5 साल में कितना बदला हाजीपुर? Voter Ganga Kinare Wala: How much Hajipur changed in 5 years - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला की टीम पहुंच चुकी है राम विलास पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में. बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख रामविलास पासवान है. लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार हाजीपुर की सीट से पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. इस सीट पर राम विलास पासवान 8 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. साल 2014 के चुनाव में यहां नंबर दो पर कांग्रेस और नंबर तीन पर JDU रही थी. हाजीपुर में हमने वोटरों से जाना कि 5 सालों में इस लोकसभा क्षेत्र में कितना काम हुआ, सांसद राम विलास पासवान लोगों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरे हैं? आज के इस एपिसोड में हम जानेंगे हाजीपुर के लोगों का सियासी मूड. देखिए वोटर गंगा किनारे वाला श्वेता सिंह के साथ.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
राजतिलक: ममता के गढ़ बोलपुर में मोदी की हुंकार Rajtilak: Modi attacks on Mamata in Bolpur - Rajtilak AajTakपश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज नरेंद्र मोदी ने दावा कर दिया कि चुनाव के बाद फिर से वही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा कमल खिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. आज बोलपुर में उनकी रैली थी, तो रैली में बसों और ट्रकों में भर भरकर भीड़ पहुंची. बीजेपी के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ मोदी की रैली में पहुंचे. आजतक के चुनाव स्टूडियो के साथ राजतिलक की टीम भी आज बीरभूम में थी. मोदी की रैली में जा रहे लोगों से हमने बातचीत की.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
दंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakवाराणसी से कल दोबारा उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पर्चा दाखिल करने से पहले आज नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है. प्रधानमंत्री के इस रोड शो के लिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बीजेपी वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की पहले से भी बड़ी जीत का दावा कर रही है. इसकी एक वजह ये है कि मोदी से मुकाबले के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मैदान में नहीं है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से लड़ने की अटकलें तब खत्म हो गईं जब कांग्रेस ने 2014 के ही उम्मीदवार अजय राय को फिर टिकट देने का फैसला किया. महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में हैं. हम आज वाराणसी में मोदी की दोबारा उम्मीदवारी में कैसा मुकाबला होगा इस पर बहस करेंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
राजस्थान में कांग्रेस के लिए सीटें पाने का मौका, खोने का डर भाजपा के हिस्सेकांग्रेस के लिए प्लस फैक्टर: विधानसभा चुनाव के नतीजे, न्याय योजना पर टिकी है पूरी उम्मीद भाजपा के लिए प्लस फैक्टर: मोदी फैक्टर सब पर भारी, सात दिन में मोदी की चार सभाएं हुईं | opportunity to get seats for Congress in Rajasthan, fear of losing parts of BJP
Read more »
