महाकुंभ में भगदड़: दोस्तों को ढूंढ रहे अवधेश, सविता रोते हुए अस्पताल पहुंची

खबर News

महाकुंभ में भगदड़: दोस्तों को ढूंढ रहे अवधेश, सविता रोते हुए अस्पताल पहुंची
महाकुंभभगदड़भीड़
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 53%

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ हो गई। कई लोग घायल हो गए और कुछ की मौत भी हो गई। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे हैं और अपने प्रियजनों को ढूंढ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। मेरे साथ पांच लोग थे। हम लोग संगम में स्नान के लिए जा रहे थे। भीड़ बहुत ज्यादा थी। अचानक बहुत तेज भीड़ में धक्का आने लगा। धक्का पीछे से आ रहा था। हम लोग खुद को संभालने में लगे थे। अचानक हम गिर गए और किसी तरह पूरी ताकत लगाकर उठे तो आस-पास कोई नहीं था। मेरे सारे दोस्त कहां गए दिख नहीं रहे थे। मैं उन्हें चिल्ला-चिल्ला के गुहार लगा रहा था। लेकिन इतना शोर था कि कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा था। कुछ देर बाद पुलिस ने मुझे अस्पताल भेजा, पर जहां जा रहा हूं वहां कोई नहीं मिल रहा

है। यह बातें चंदौली से आए अवधेश ने कही। वह महाकुंभ के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय अस्पताल में अपने साथ रहे दोस्तों को ढूंढ रहे थे। मौनी अमावस्या पर भगदड़ के समय वह घटना स्थल पर ही थे। ठंड के बीच पसीने से भीग गए उन्होंने बताया कि गांव से हम दो लोग साथ चले थे। यहां चार लोग पहले से मौजूद थे। हम सब लोग एकत्रित होकर संगम की ओर बढ़ रहे थे। भीड़ धकेल रही थी। धक्का तेज होता जा रहा था। ठंड के बीच पसीने से हम लोग भीग गए थे। अचानक साथ रही महिला गिर गई और बेहोश हो गई। हम लोग भी इधर उधर गिरे और जब उठे तो कोई साथ नहीं था। कोई कुछ नहीं बता रहा है। बस अस्पताल भेज रहे हैं, अस्पताल में कोई मिल नहीं रहा है। बलिया की सविता भी रोते हुए अस्पताल पहुंची ऐसे ही शब्द बलिया से आई सविता का था। वह रोते हुए अस्पताल पहुंची थी । बोलीं हम स्नान करने आए हैं, साथ में रहे लोग बिछड़ गए हैं। मौनी अमावस्या पर बुधवार को संगम तट के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ हो गई है। भीड़ को संभालने में पूरा तंत्र जुटा हुआ है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मृतकों को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा जा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

महाकुंभ भगदड़ भीड़ घायल मृतक अस्पताल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्रीतेजा से की मुलाकातअल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्रीतेजा से की मुलाकातसाउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद के केआईएमएस अस्पताल में संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में घायल हुए बच्चे श्रीतेजा से मुलाकात की.
Read more »

मौन बाबा, चाय और बाइक: प्रयागराज कुंभ में पहुंचे मौनी बाबा।मौन बाबा, चाय और बाइक: प्रयागराज कुंभ में पहुंचे मौनी बाबा।प्रयागराज महाकुंभ में एक मौनी बाबा छात्रों को वाट्सएप के जरिए पढ़ा रहे हैं।
Read more »

महाकुंभ: ब्रांड्स खर्च कर रहे 3600 करोड़ रुपयेमहाकुंभ: ब्रांड्स खर्च कर रहे 3600 करोड़ रुपयेप्रयागराज में शुरू हुए महाकुंभ में ब्रांड्स अपने उत्पादों को प्रमोट करने के लिए 3600 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रहे हैं.
Read more »

प्रियंका चोपड़ा महाकुंभ 2025 में शामिल होंगीप्रियंका चोपड़ा महाकुंभ 2025 में शामिल होंगीप्रियंका चोपड़ा प्रयागराज पहुंची हैं और महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने जा रही हैं।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईप्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईमहाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है।
Read more »

महाकुंभ में अमृत स्नान से पहले भगदड़, कई लोगों की मौतमहाकुंभ में अमृत स्नान से पहले भगदड़, कई लोगों की मौतमहाकुंभ मेले में आज मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गयी है जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:14:58