प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का समापन हो चुका है। 45 दिनों तक संगम तट आस्था का प्रमुख केंद्र रहा। अब महाकुंभ का समापन हो चुका है तो शहर में आम जनजीवन पूर्व की भांति होने लगा है। लाखों टेंट धीरे-धीरे उखाड़े जा रहे हैं और इससे मेला क्षेत्र वीरान रेगिस्तान की तरह लगने लगा है। प्रदेश सरकार ने अब संगम क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान शुरू करा दिया है।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का समापन हो चुका है। 45 दिनों तक संगम तट आस्था का प्रमुख केंद्र रहा। अब महाकुंभ का समापन हो चुका है तो शहर में आम जनजीवन पूर्व की भांति होने लगा है। लाखों टेंट धीरे-धीरे उखाड़े जा रहे हैं और इससे मेला क्षेत्र वीरान रेगिस्तान की तरह लगने लगा है। अब न गाड़ियां ले जाने पर किसी तरह की रोक-टोक है, न रास्तों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल। प्रदेश सरकार ने अब संगम क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान शुरू करा दिया है। बीते शुक्रवार से 15 दिवसीय अभियान चल रहा है। इसमें संगम घाट,
विभिन्न प्रमुख रास्तों, अखाड़ा वाले सेक्टर समेत अन्य सेक्टरों में सफाई कराई जा रही है। संगम क्षेत्र में स्थायी और अस्थायी संसाधनों वाले स्थल पर सफाई के लिए कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। \स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ क्षेत्र पर सर्वाधिक बड़ी योजनाएं लागू की थीं ताकि देश-विदेश से आए करोड़ों श्रद्धालुओं, कल्पवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो। मेला क्षेत्र में लगभग 15 हजार स्वच्छता कर्मी, दो हजार गंगा सेवा दूत लगाए गए थे ताकि कहीं भी गंदगी बिखरी न रहे। स्वच्छता कार्य में निर्देशन मेला प्राधिकरण में आईएएस अधिकारी आकांक्षा राणा का रहा। महाकुंभ मेले में पुलिस अधिकारियों ने की साफ-सफाई महाकुंभ की समाप्ति के बाद रविवार को पुलिस अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। एडीजी जोन भानु भास्कर, महाकुंभ डीआइजी वैभव कृष्ण, एसएसपी राजेश द्विवेदी सहित कई अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई की। अधिकारियों ने पुलिस लाइन से लेकर उसके आसपास पहले झाड़ू लगाई। इसके बाद कूड़े को एकत्र करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। \अभूतपूर्व सफाई व्यवस्था में रही जनसहभागिता महाकुंभ में सफाई व्यवस्था अभूतपूर्व रही तो इसके पीछे जनसहभागिता भी रही। समय-समय पर संत महात्मा, उनके शिष्य, कल्पवासी और अन्य श्रद्धालु भी आगे आए। पूरे मेला क्षेत्र में कूड़ेदान की व्यवस्था थी तो श्रद्धालुओं, दुकानदारों और अन्य लोगों ने भी कचरे को कहीं इधर उधर नहीं फेंका। बने कई विश्व रिकॉर्ड महाकुंभ में 45 दिनों के दौरान कई विश्व रिकार्ड भी बने। इनमें 15 हजार से अधिक स्वच्छता कर्मियों के द्वारा एक साथ सफाई कार्य और गंगा पंडाल में 10 हजार से अधिक लोगों ने पंजों के छाप (हैंड पेंट प्रिंटिंग) का रिकार्ड शामिल है। लारेन पावेल, क्रिस मार्टिन तक लगा गए डुबकी प्रदेश सरकार के आमंत्रण पर महाकुंभ में कई नामी गिरामी लोग भी आए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए एप्पल कंपनी के सह संस्थापक स्टीव जाब्स की पत्नी लारेन पावेल, गायक क्रिस मार्टिन, अभिनेता डेकोटा जानसन आदि भी आए
महाकुंभ प्रयागराज सफाई समापन स्वच्छता मेला आस्था
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
Read more »
महाकुंभ में बीएसएनएल नेटवर्क गड़बड़, श्रद्धालुओं को परेशानीमहाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को बीएसएनएल का नेटवर्क अचानक धड़ाम हो गया, जिससे मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read more »
महाकुंभ में जाम, दिल्ली में नए CM की शपथप्रयागराज में महाकुंभ 2025 में रविवार की छुट्टी के कारण 25 किमी तक जाम लग गया। दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी के विदेश यात्रा के बाद होगा।
Read more »
सहारनपुर की रहने वाली मिथलेश ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कियामिथलेश शर्मा, सहारनपुर की रहने वाली 47 वर्षीय महिला, प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई। उन्होंने अपने स्नान अनुभव, भीड़, व्यवस्थाओं और प्रयागराज महाकुंभ के आत्मिक महत्व के बारे में बताया।
Read more »
महाकुंभ में बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्डमहाकुंभ मेला में तीन विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहे हैं। यह अभियान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। मेला प्राधिकरण तीन दिनों तक विभिन्न रिकॉर्ड बनाएगा।
Read more »
महाकुंभ मेला: समापन समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने लगाया झाड़ू, क्षेत्र शुरू किया सफाई अभियानYogi Adityanath Mahakumbh Mela Closing Ceremony: सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला के समापन समारोह में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मेला इलाके में सफाई अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी अन्य अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ मेला क्षेत्र में झाड़ू लगाते दिखाई दिए। समापन समारोह में आयोजन को सफल बनाने वालों का सम्मान...
Read more »
