महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, CPI ने इन सीटों पर ठोका दावा

United States News News

महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, CPI ने इन सीटों पर ठोका दावा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

आम चुनाव से पहले महागठबंधन के सामने मुश्किलें, यह पार्टी बोली...

CPI ने महागठबंधन की बढ़ाई मुश्किलें, बेगूसराय समेत इन सीटों पर ठोका दावा जनसत्ता ऑनलाइन March 2, 2019 10:27 PM सीपीआई की बिहार इकाई ने आम चुनाव को लेकर छह सीटें चिह्नित की हैं, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव से पहले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने बिहार में महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को सीपीआई की बिहार इकाई ने महागठबंधन के नेताओं से कहा कि सीट बंटवारे के फॉर्मुले के तहत वे तीन से चार लोकसभा सीटों से कम पर राजी नहीं होंगे। पार्टी ने इसी के साथ दबाव बनाते हुए कहा कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया एक हफ्ते के भीतर निपटा ली जानी चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीआई बिहार इकाई के सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी बेगूसराय सीट पर आम चुनाव लड़ेगी। फिर चाहे वह महागठबंधन का हिस्सा बने या नहीं, जिसमें लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल , राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी , जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा और मुकेश साहनी के नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। बता दें कि सूबे में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। सिंह ने आगे कहा कि उनकी पार्टी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला पहले ही ले चुकी है। चूंकि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बीजेपी लोगों की भावनाओं के साथ खेलने की पुरजोर कोशिशों में जुटी है, लिहाजा यह काम और भी जरूरी है। Also Read बिहार सीपीआई ने सूबे की छह सीटें चिह्नित की हैं, जहां से वह आम चुनाव लड़ना चाहती है। इनमें बेगूसराय के अलावा खगड़िया, मधुबनी, बांका, मोतिहारी और गया शामिल हैं। हालांकि, सिंह ने आगे कहा कि पार्टी बड़े गठबंधन के समर्थन में एक या सीटें छोड़ सकती है, पर वह बेगूसराय सीट नहीं छोड़ेगी। बता दें कि यह सीट सूबे में लंबे समय से सीपीआई का गढ़ मानी जाती है और इसे ‘लेनिनग्राथ’ भी कहा जाता है। बकौल सिंह, “पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद डी राजा, जो कि लगभग महीने भर पहले रांची स्थित रिम्स में लालू से मिले थे। वह भी लालू को साफ कर चुके हैं कि सीपीआई कम से कम चार सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।” Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

CPI ने महागठबंधन की बढ़ाई मुश्किलें, बेगूसराय समेत इन सीटों पर ठोका दावा जनसत्ता ऑनलाइन March 2, 2019 10:27 PM सीपीआई की बिहार इकाई ने आम चुनाव को लेकर छह सीटें चिह्नित की हैं, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है। लोकसभा चुनाव से पहले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने बिहार में महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को सीपीआई की बिहार इकाई ने महागठबंधन के नेताओं से कहा कि सीट बंटवारे के फॉर्मुले के तहत वे तीन से चार लोकसभा सीटों से कम पर राजी नहीं होंगे। पार्टी ने इसी के साथ दबाव बनाते हुए कहा कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया एक हफ्ते के भीतर निपटा ली जानी चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीपीआई बिहार इकाई के सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी बेगूसराय सीट पर आम चुनाव लड़ेगी। फिर चाहे वह महागठबंधन का हिस्सा बने या नहीं, जिसमें लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल , राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेसी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी , जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा और मुकेश साहनी के नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। बता दें कि सूबे में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। सिंह ने आगे कहा कि उनकी पार्टी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला पहले ही ले चुकी है। चूंकि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बीजेपी लोगों की भावनाओं के साथ खेलने की पुरजोर कोशिशों में जुटी है, लिहाजा यह काम और भी जरूरी है। Also Read बिहार सीपीआई ने सूबे की छह सीटें चिह्नित की हैं, जहां से वह आम चुनाव लड़ना चाहती है। इनमें बेगूसराय के अलावा खगड़िया, मधुबनी, बांका, मोतिहारी और गया शामिल हैं। हालांकि, सिंह ने आगे कहा कि पार्टी बड़े गठबंधन के समर्थन में एक या सीटें छोड़ सकती है, पर वह बेगूसराय सीट नहीं छोड़ेगी। बता दें कि यह सीट सूबे में लंबे समय से सीपीआई का गढ़ मानी जाती है और इसे ‘लेनिनग्राथ’ भी कहा जाता है। बकौल सिंह, “पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद डी राजा, जो कि लगभग महीने भर पहले रांची स्थित रिम्स में लालू से मिले थे। वह भी लालू को साफ कर चुके हैं कि सीपीआई कम से कम चार सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।” Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अखिलेश यादव से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव?अखिलेश यादव से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव?बीजेपी से बागी तेवर अपना चुके शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों अपने नए सियासी ठिकाने की तलाश में हैं.
Read more »

तुर्किश महिला कप: उज्बेकिस्तान से हारा भारत, 0-1 से मिली शिकस्त- Amarujalaतुर्किश महिला कप: उज्बेकिस्तान से हारा भारत, 0-1 से मिली शिकस्त- Amarujalaभारतीय महिला फुटबॉल टीम को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद बुधवार को तुर्की के अलान्या में तुर्किश महिला कप के अपने
Read more »

सुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमलासुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमलारूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई इस मुलाकात के दौरान स्वराज ने कहा, 'मैं ऐसे वक्त में चीन आई हूं जब भारत में शोक और गुस्से का माहौल है.
Read more »

इस सीट पर TDP ने खत्म किया कांग्रेस का एकाधिकार, 2019 में किसे मिलेगी कुर्सी?इस सीट पर TDP ने खत्म किया कांग्रेस का एकाधिकार, 2019 में किसे मिलेगी कुर्सी?राव 2009 से 2014 तक विधायक रहे. जिसके बाद पार्टी ने 16वें आम चुनाव में उन पर भरोसा जताया और उन्होंने जीत हासिल कर अनकापल्ली सीट टीडीपी के झोली में डाल दिया. राव संसद के स्टैंडिंग कमेटी के भी सदस्य हैं. 51 वर्षीय राव ने बी. कॉम तक शिक्षा प्राप्त की है.
Read more »

पीएम मोदी आज 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे महासंवादपीएम मोदी आज 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे महासंवादप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से संवाद करेंगे.
Read more »

भारत-पाक तनाव से घबराया अमेरिका, दोनों देशों से की शांति की अपील...भारत-पाक तनाव से घबराया अमेरिका, दोनों देशों से की शांति की अपील...वॉशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित अमेरिका ने बुधवार को परमाणु शक्तिसंपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की। उसने आगाह किया कि आगे से किसी भी ओर से की गई सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के लिए जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है।
Read more »

NEWS FLASH: भारतीय पायलट को रिहा करेंगे : पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खानNEWS FLASH: भारतीय पायलट को रिहा करेंगे : पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खानभाजपा (BJP) के मुताबिक इसके तहत प्रधानमंत्री देश के लगभग एक करोड़ लोगों से जुड़ेंगे. भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने बयान में कहा कि देश के सभी जिले, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर लगभग 15 हजार स्थानों से नमो ऐप के जरिये प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से जुड़ेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12 बजे देश भर के लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से नमो एप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, वालंटियर्स एवं अन्य विशिष्ट नागरिकों से महासंवाद करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:12:05