आंध्र प्रदेश की अनकापल्ली लोकसभा सीट पर हमेशा से रहा है कांग्रेस पार्टी का दबदबा ajittiwari24
आंध्र प्रदेश की अनकापल्ली लोकसभा सीट पर हमेशा से कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है, ये और बात है कि 2014 के आम चुनाव में तेलुगू देशम पार्टी की आंधी में यह सीट भी कांग्रेस से छिन गई. 2014 के आम चुनाव में तेलुगू देशम पार्टी के नेता मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव ने युवजन श्रमिक रिथु कांग्रेस पार्टी के गुड़ीवाड़ा अमरनाद को 52912 मतों से मात दी.
वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे.टीडीपी ने खत्म किया कांग्रेस का एकाधिकारबता दें कि 14 आम चुनावों में इस सीट से 9 बार कांग्रेस के उम्मीदवार लोकसभा पहुंचे हैं. वहीं केवल 5 बार ही तेलुगू देशम पार्टी को जीत मिली है. दिलचस्प यह है कि तेलुगू देशम पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद से इस सीट पर वह कांग्रस पर भारी दिखी है. 1982 में एनटी रामाराव ने टीडीपी का गठन किया. जिसके बाद इस लोकसभा सीट पर हुए 9 आम चुनावों में कांग्रेस को महज 4 बार ही जीत मिल सकी है, जबकि 5 बार टीडीपी का कब्जा रहा है.अनकापल्ली से सांसद मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव को लोग राज्य में अवंथी श्रीनिवास राव के नाम से भी जानते हैं. वो एक सफल शिक्षाविद हैं और अवंथी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन भी हैं. उनकी शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में रूचि रही है, बाद में उन्होंने राजनीति की तरफ रुख किया. पहले विधायक बने और अब लोकसभा सांसद हैं....जब लोकसभा से 4 दिन के लिए सस्पेंड हुए रावअगस्त 2018 में उन्होंने सेंट्रल सर्विसेज में कापू समुदाय के लिए आरक्षण संबंधित बिल को संसद के पटल पर रखा था. इससे काफी चर्चा में आए थे. टीडीपी सांसद का निशाना बिल पेश कर कापू समुदाय के लोगों को अपने पक्ष में करना था. जनवरी 2019 की शुरुआत में शीतकालीन सत्र के दौरान टीडीपी सांसद राव को लोकसभा स्पीकर ने लोकसभा में हंगामा करने के बाद चार दिन के लिए सस्पेंड कर दिया था. ये उन चार टीडीपी सांसदों में शामिल थे जिन्हें कावेरी मुद्दे और राज्य को विशेष दर्जा देने के लिए किए हंगामे के मामले में एक साथ चार दिन के लिए सस्पेंड किया गया था.सांसद निधि का खर्चअनकापल्ली लोकसभा सीट के लिए सांसद निधि के तहत 25 करोड़ की राशि मिलने का प्रावधान है. केंद्र ने 17.5 करोड़ की राशि जारी की. हालांकि, सांसद राव ने अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों के लिए 27.59 करोड़ रुपये की राशि का सुझाव दिया, जिसके बाद उन्हें 20.21 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई. राव ने 16.92 करोड़ रुपये की राशि को विकास कार्यों पर खर्च किया. सरकार द्वारा जारी किए गए फंड का 96.39 फीसदी पैसा उन्होंने खर्च किया.संसद में राव का जबरदस्त प्रदर्शन रहाटीडीपी सांसद श्रीनिवास राव संसद में काफी एक्टिव रहते हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राव की लोकसभा में 82 फीसदी अटेंडेंस दर्ज है. जबकि लोकसभा में सांसदों के अटेंडेंस का औसत 80 फीसदी है और आंध्र के सांसदों का औसत 77 फीसदी है. दिलचस्प यह है कि 2014 में सांसद बनने के बाद राव सदन के पहले सत्र में एक दिन भी गैरहाजिर नहीं रहे.राव लोकसभा के 74 बहसों में शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 351 सवाल पूछे जबकि लोकसभा में सांसदों द्वारा सवाल पूछने का औसत 283 है. राव ने लोकसभा में किसानों के मुद्दों, जीएसटी, शिक्षा में सुधार और आधार संबंधित सवालों को जोरदार तरीके से पूछा.2014 में मतदान का समिकरण2014 आम चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक अनकापल्ली लोकसभा क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जिसमें 6.89 लाख पुरुष और 7.1 लाख महिला वोटर हैं. 2014 में 965 पोलिंग बूथों पर 11 लाख लोगों ने वोट डाला था. इस सीट पर 11 उम्मीदवारों ने दावेदारी की जिसमें से 3 ने अपना नाम वापस ले लिया था. इस सीट पर वोट प्रतिशत 82.01 फीसदी रहा था.अनकापल्ली लोकसभा में 7 विधानसभाअनकापल्ली लोकसभा क्षेत्र में कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें से एक विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित है, वहीं 6 अन्य सामान्य सीटें हैं. अनकापल्ली लोकसभा क्षेत्र में पायाकाराओपेट के अलावा चोदावरम, मदुगुला, अनकापल्ली, पेंदुर्थी, येलामनचिली और नर्सीपटनम विधानसभा सीटें शामिल हैं.
