महंगी गाड़ी, बंगला और सेट कारोबार फिर भी मेले में बेचते 10 रुपए का पान, दिल छू लेगी राजू चौरसिया की कहानी

Success Story Hindi News

महंगी गाड़ी, बंगला और सेट कारोबार फिर भी मेले में बेचते 10 रुपए का पान, दिल छू लेगी राजू चौरसिया की कहानी
Paan Seller Success StoryMahoba NewsChhatarpur Mela News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Paan Seller Success Story: महोबा के राजू चौरसिया 36 साल से पान बना रहे हैं और आज लाखों की संपत्ति होने के बावजूद 10 रुपए का पान बेचते हैं. वे यूपी से एमपी के छतरपुर मेलों में खास तौर पर पान की दुकान लगाने आते हैं. उनका खास मीठा पान नारियल, गुलकंद और विशेष मसालों से तैयार किया जाता है. पान का धंधा अब उनके लिए मजबूरी नहीं बल्कि शौक बन चुका है.

Paan Business Success Story: आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बता रहे हैं, जिनके पास मकान है, गाड़ी है, अच्छा-खासा कारोबार है… लेकिन फिर भी वो आज तक पान की गुमटी नहीं छोड़ी. महोबा के रहने वाले राजू चौरसिया 36 साल से पान बना रहे हैं.

लाखों की संपत्ति होने के बाद भी छोटे-छोटे मेलों में खुद बैठकर 10 रुपए का पान लगाते हैं और बड़े प्यार से लोगों को खिलाते हैं. 36 साल से पान ही पहचान राजू चौरसिया बताते हैं कि उन्होंने 15 साल की उम्र में पान बनाना शुरू किया था. साल 1989 से यह सिलसिला चल रहा है. उस समय एक पान अठ्ठनी यानी 50 पैसे में बिकता था. वो कहते हैं कि जिस धंधे ने मुझे बड़ा किया, मेरा घर चलाया, उसे मैं कैसे छोड़ दूं? आज उनके पास मकान, मोटर गाड़ी सब है. बच्चे भी अपने-अपने बिजनेस में लगे हैं, लेकिन राजू जी आज भी मेलों में पान की दुकान जरूर लगाते हैं. यूपी से एमपी तक लगती है दुकान राजू महोबा के रहने वाले हैं, लेकिन छतरपुर के मेलों में खास तौर पर पान की गुमटी लगाने आते हैं. लोगों को जैसे ही खबर मिलती है कि राजू चौरसिया की दुकान लगी है, वे अपने दोस्तों के साथ पान खाने पहुंच जाते हैं. 36 सालों में उन्होंने सिर्फ ग्राहक नहीं, रिश्ते कमाए हैं. ऐसा क्या खास है इनके पान में? राजू के पान का स्वाद अलग ही होता है. वो बताते हैं कि उनके पान में नारियल गरी, सौंफ, सुपारी, करोंदा का मीठा मसाला, गुलकंद, गुलाब पत्ती और खास ‘गोपाल की चटनी’ डाली जाती है. देसी पान और बांग्ली पान दोनों 10 रुपए में मिल जाते हैं. देसी पान थोड़ा बड़ा होता है, लेकिन स्वाद दोनों का लाजवाब. अब बड़ा कारोबार, फिर भी नहीं टूटा रिश्ता आज राजू पूजा-पाठ सामग्री के थोक व्यापारी भी हैं. उनके बेटे सीमेंट-सरिया का बिजनेस करते हैं. शहर में मकान और महंगी कार है, लेकिन पान से रिश्ता अब शौक बन चुका है. वो कहते हैं अब पान बेचना मजबूरी नहीं, दिल की खुशी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Paan Seller Success Story Mahoba News Chhatarpur Mela News Inspiring Story India Small Business Big Success Paan Business India Meetha Paan Recipe Famous Paan Wala Street Food India 10 Rupees Paan Indian Entrepreneur Story UP MP News Traditional Paan India Motivational Story Hindi पान वाले की सफलता की कहानी महोबा पान छतरपुर मेला 10 रुपए का पान छोटे बिजनेस की बड़ी सफलता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बंगाल में 1 मार्च से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अमित शाह और नितिन नवीन समेत ये दिग्गज संभालेंगे कमानबंगाल में 1 मार्च से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अमित शाह और नितिन नवीन समेत ये दिग्गज संभालेंगे कमानबंगाल में भाजपा 1 मार्च से 5,000 किलोमीटर लंबी 'परिवर्तन यात्रा' शुरू करेगी, जिसका समापन 10 मार्च को कोलकाता में होगा।
Read more »

जेएनयू: असहमति जताने का अधिकार फिर हासिल करने का संघर्षजेएनयू: असहमति जताने का अधिकार फिर हासिल करने का संघर्षदेखना जरूरी कि जेएनयू के विद्यार्थियों ने पिछले 10 साल में क्या-क्या खो दिया है?
Read more »

खामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तानियों ने काटा गदर, 10 लोगों की मौतखामेनेई की मौत के विरोध में पाकिस्तानियों ने काटा गदर, 10 लोगों की मौतईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में 10 लोगों की मौत हो गई है.
Read more »

अब 10-12 रुपये और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सोने की कीमतों में भी हो सकता है इजाफाअब 10-12 रुपये और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सोने की कीमतों में भी हो सकता है इजाफाअब 10-12 रुपये और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सोने की कीमतों में भी हो सकता है इजाफा Petrol Diesel and Gold Price may increase amid Iran War
Read more »

NAMO Bharat की सेवा रात 10 बजे तक ही होने से दैनिक यात्रियाें को हो रही असुविधा, उठाई समय बढ़ाने की मांगNAMO Bharat की सेवा रात 10 बजे तक ही होने से दैनिक यात्रियाें को हो रही असुविधा, उठाई समय बढ़ाने की मांगNAMO Bharat Train: नमो भारत ट्रेन के दैनिक यात्रियों का कहना हे क‍ि वर्तमान में रात 10 बजे तक संचालन होने से नौकरीपेशा लोगों को असुविधा होती है।
Read more »

अटलपुर के बाद अब ग्रेटर आगरा: 2031 आवासीय भूखंड और 45 मीटर रोड, पहले चरण में नर्मदापुरम-गंगापुरम की लॉन्चिंगअटलपुर के बाद अब ग्रेटर आगरा: 2031 आवासीय भूखंड और 45 मीटर रोड, पहले चरण में नर्मदापुरम-गंगापुरम की लॉन्चिंगएडीए ग्रेटर आगरा के पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम टाउनशिप लॉन्च करेगा। रायपुर व रहनकलां में 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 टाउनशिप विकसित की जा रही हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:14:57