मसूद अज़हर को बचाने में क्या है चीन का स्वार्थ- नज़रिया
बीते बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीका, यूके और फ़्रांस की सहमति के बाद भी चीन के वीटो के इस्तेमल के कारण ये प्रस्ताव रद्द हो गया. 14 फ़रवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान मारे गए, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने '' जघन्य और कायरतापूर्ण '' अपराध बताया था.
जब ये बयान दिया गया तो इस बैठक में चीन भी शामिल था. इस हमले की ज़िम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. 26 फ़रवरी को भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया जिस पर उसे दुनिया की तमाम शक्तियों की ओर से समर्थन मिला. इसके ठीक एक दिन बाद भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक चीन में हुई. इस बैठक में आतंकवाद को ख़त्म करने की तय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया. इस बैठक के बाद जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया कि आंतकवाद और ऐसे संगठनों से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की ज़रूरत होगी. इसमें ये भी कहा गया कि आतंकवाद को राजनीतिक फ़ायदे के लिए क़तई इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. ब्रिक्स 2017 में भी भारत, चीन और रूस आतंकवाद के मुद्दे को संबोधित कर चुके हैं.बीजिंग की ओर से लागातार दिए जा रहे ऐसे संकेतों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि साल 2011 से मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने में अडंगा लगाने वाला चीन इस बार आतंकवाद पर साथ खड़ा हो सकता है. 14 फ़रवरी की घटना के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और भारत को अपना समर्थन दिया है. रूस ने भारत को ये भी भरोसा दिलाया कि वह मसूद अज़हर को आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर भारत का साथ देगा. मॉस्को भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समर्थन करता रहा है. कश्मीर के मुद्दे पर भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर वह भारत के साथ खड़ा रहा है. मसूद अज़हर को पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है. बीबीसी को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना था कि वह पाकिस्तान में ही रह रहा है और काफ़ी बीमार है. इन सबके सामने चीन का टेक्नीकल होल्ड' बताता है कि वह अपने 'पुराने सहयोगी' के लिए आतंकवाद जैसी बड़ी क़ीमत भी चुकाने को तैयार है. पिछले रिकॉर्ड्स को देखें को ये चीन की फ़ितरत रही है और पाकिस्तान को आतंकवाद के मामले में भी चीन समर्थन देता रहा है.ये समझने की ज़रूरत है कि आख़िर क्यों चीन पाकिस्तान समर्थित चरमपंथी संगठनों को सुरक्षा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच का इस्तेमाल करता है. साल 1980 में अज़हर ने अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत सेनाओं से लड़कर अपने जीवन की शुरुआत की थी और इसके बाद में जैश की स्थापना की. यह पाकिस्तान के इस्लामीकरण का वक़्त था. इस वक़्त अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत सेना से लड़ने के लिए छात्रों को मुजाहिदीन के रूप भेजा जा रहा था.चीन का एंटी सोवियत मुजाहिदीन से संबंध भी इसी दौर में शुरू हुआ. इसकी वजह से साल 1980, 1981, 1985 , 1987 और अप्रैल 1990 में हुए चीन विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मुसलमान-बहुल प्रांत शिनजियांग के सैकड़ों वीगर मुसलमान मुजाहिदीन बनाए गए. 1989 में सोवियत ने अफ़ग़ानिस्तान से वीगर मुजाहिदीनों को रिहा कर दिया ताकि शिनजियांग में ये विरोध प्रदर्शन उरुमची, काशगर और खोतान जैसे बड़े शहरों से होते हुए कुचा, अक्सू और आर्टुश जैसे छोटे शहरों में फैल गए.इन कारणों से चीन ने पाकिस्तान आधारित चरमपंथी समूहों के लिए शॉर्ट टर्म और ख़ुद के हितों का ध्यान रखते हुए रणनीतियां बनायीं. इस सिलसिले में साल 2000 बेहद अहम रहा. नवंबर 2000 में पाकिस्तान में चीन के राजदूत लु शुलिन ने तालिबान नेता मुल्लाह उमर से मुलाक़ात की. मुल्लाह उमर ने उन्हें यक़ीन दिलाया कि वीगर शियानजियांग में किसी प्रकार के कोई हमले नहीं करेंगे. यह अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के दमनकारी शासन का चरम काल था जो 2001 से शुरू हुए वैश्विक आतंकवाद पर अमेरिकी युद्ध के ज़रिए ख़त्म किया गया. जुलाई 2009 में चीन में एक बड़ा दंगा हुआ जिसमें उरूमची में ही 156 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति हू जिन्ताओ को जी8 का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आना पड़ा. चीन-पाकिस्तान के बीच चल रहा इकॉनमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट चीन की चरमपंथियों से तुष्टीकरण की नीति को दिखाता है. चीन का पाकिस्तान के चरमपंथी समूह के लिए ये रवैया तब तक कायम रहेगा जब तक ये संगठन चीन के शियानजियांग में वीगर मुसलमानों को किसी भी विद्रोह से रोके रखेंगे.(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैश सरगना मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान बोल रहा है ये पांच बड़े झूठमसूद अजहर एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी है और उसका बनाया जैश-ए-मुहम्मद एक खतरनाक आतंकी संगठन. फिर भी पाकिस्तान की सरकार मसूद अजहर की तीमारदारी में जुटी है.
Read more »
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के रास्ते में चीन अटका सकता है रोड़ायूएनएससी के प्रस्ताव पर फैसले से कुछ घंटे पहले चीन ने बुधवार को यह संकेत दिया कि वह इस कदम का विरोध कर सकता है.
Read more »
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर चीन लगा सकता है अड़ंगा, दिए संकेतआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर चीन ने एक बार फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जैश सरगना को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर चीन अड़ंगा लगा सकता है। प्रस्ताव के कुछ घंटे पहले ही चीन ने ऐसे संकेत दे दिए हैं। इससे पहले 2017 में भी चीन ऐसा ही कर चुका है।
Read more »
मसूद अज़हर पर चीन के रुख़ से बना रहस्य गहरायाअमरीका ने कहा है कि मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करना शांति के लिए ज़रूरी.
Read more »
LIVE: UNSC में चीन की ‘हां’ होते ही मसूद अजहर घोषित हो जाएगा ग्लोबल आतंकीअगर चीन 2017 की तरह चालाकी ना करे और मसूद अज़हर को इंटरनेशनल आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दे तो आज जैश का सरगना ग्लोबल टेरिस्ट घोषित हो जाएगा. भारत ने अपना पक्ष मज़बूत करने के लिए कई दस्तावेज साझा किये हैं.
Read more »
जानें क्या है वीटो, जिससे मसूद अजहर को बचाता है चीन-Navbharat TimesNews in Hindi: उस वीटो पावर के बारे में जानना जरूरी है जिसकी मदद से चीन हर बार मसूद अजहर को बचा लेता है।
Read more »
इस वजह से चीन पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर को बार-बार बचा रहा है– News18 Hindiwhy china blocked massod azhar global terrorist list in UNSC , pulwama news, pulwama, pulwama attack, latest, news, crpf, kashmir news, greater kashmir, crpf full form, kashmir, pulwama encounter, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, pulwama attack today, indian army, pulwama aatanki hamla, surgical strike, narendra modi, jammu kashmir, ied, pakistan, uri attack, jammu and kashmir, black day, ied meaning, pulwama, crpf, kashmir news, greater kashmir, terrorist attack, crpf full form, kashmir, terrorist attack today, jaish e mohammed, kashmir attack news, jammu kashmir news, indian army, surgical strike, pakistan, jammu kashmir, ied, uri attack, crpf news, jammu and kashmir, ied meaning, kashmir attack, today's news, masood azhar, martyred, pulwama attack images, china, masood azhar, china pakistan, UN, Jaish e mohammad
Read more »
