मलयालम के बाद अब तम‍िल इंडस्‍ट्री पर लगे संगीन आरोप, एक्‍ट्रेस सनम शेट्टी बोलीं- यहां भी खूब होता है यौन शोषण

Justice Hema Committee Report News

मलयालम के बाद अब तम‍िल इंडस्‍ट्री पर लगे संगीन आरोप, एक्‍ट्रेस सनम शेट्टी बोलीं- यहां भी खूब होता है यौन शोषण
Sanam Shetty NewsSanam Shetty Accusses Tamil CinemaSanam Shetty Claims Sexual Abuse In Tamil Cinema
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

तमिल फिल्‍मों की जानीमानी एक्‍ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम सनम शेट्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मलयालम सिनेमा में महिलाओं के शोषण पर जारी जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्‍ट्रेस ने कहा कि तमिल इंडस्‍ट्री में भी महिलाओं और पुरुष दोनों का खूब यौन शोषण होता...

जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भूचाल ला दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक्‍ट्रेसेस की हालत बदतर है। वहां महिलाओं का यौन शोषण चरम पर है। मलयालम फिल्‍मों ने जहां हमें मोहनलाल, ममूटी, दुलकर सलमान और फहाद फासिल जैसे स्‍टार्स दिए हैं, उसी इंडस्‍ट्री पर आई रिपोर्ट में संगीन आरोप हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि वहां जूनियर आर्टिस्‍ट और क्रू मेंबर्स की स्‍थ‍िति जानवरों से भी बदतर है। अब इसी बीच तमिल फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस सनम शेट्टी ने कॉलीवुड पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सनम का कहना है कि तमिल फिल्‍मों की दुनिया में भी महिलाओं का खूब उत्‍पीड़न होता है और वो जो भी कह रही हैं, अपने अनुभवों से कह रही हैं। सनम शेट्टी तमिल फिल्‍मों की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं। वह 'बिग बॉस तमिल' की भी कंटेस्‍टेंट रह चुकी हैं। सनम ने दावा किया कि तमिल फिल्‍म उद्योग में सिर्फ महिलाओं का ही नहीं, पुरुषों का भी यौन शोषण किया जाता है। मंगलवार को एक्‍ट्रेस चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की र‍िपोर्ट पर सरकार को कहा धन्‍यवाद सनम शेट्टी कोलकाता रेप और हत्‍या मामले के ख‍िलाफ एक रैली आयोजित करने की अनुमति मांगने पुलिस आयुक्‍त के पास पहुंची थीं। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा, 'मुझे हेमा कमेटी की रिपोर्ट की डिटेल नहीं पता है। लेकिन मैं इस कदम का स्वागत करती हूं। मैं न्यायाधीश और केरल सरकार को इस तरह की रिपोर्ट लाने और मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के शोषण के सभी मुद्दों को लिस्‍ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'एक्‍ट्रेसेस से सनम बोलीं- कॉम्‍प्रमाइज मत कीज‍िए, काम म‍िलेगा सनम शेट्टी ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, 'तमिल सिनेमा की दुनिया में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कोई भी मना नहीं कर सकता। मैं अपने अनुभव से बोल रही हूं।' एक्‍ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं इस खतरनाक और क्रूर हालात के खिलाफ आवाज उठा रही हूं कि काम पाने के लिए एडस्‍ट या कॉम्‍प्रमाइज ही एकमात्र तरीका नहीं है। मैं अपने निजी अनुभव से कहती हूं, काम के लिए बेताब मत होइए। अगर आपको खुद पर भरोसा है, तो आपको बिना कॉप्रमाइज के काम मिल जाएगा। इसलिए, इंतजार करें।''इंडस्‍ट्री में हर कोई बुरा नहीं'हालांकि, एक्‍ट्रेस ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में हर कोई ‘बुरा’ नहीं है। इंडस्‍ट्री में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी यौन शोषण का सामना करते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह यही चाहती हैं कि जिनके साथ भी ऐसा हुआ है, वह अपनी आवाज उठाए। सनम कहती हैं, 'इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। लेकिन, प्‍लीज आगे आएं और ऐसे लोगों को बेनकाब करें।' जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी रिपोर्ट : मलयालम सिनेमा में एक्‍ट्रेसेस की नरक जैसी हालत से कास्‍ट‍िंग काउच तक, संगीन खुलासेक्‍या है जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी र‍िपोर्ट जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को केरल सरकार ने जस्टिस हेमा आयोग की रिपोर्ट जारी की। इसका गठन 2017 में एक प्रमुख मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और त्रिशूर से कोच्चि जाते समय चलती कार में यौन उत्पीड़न के बाद किया गया था। इसमें 13 आरोपियों में से एक लोकप्रिय अभिनेता दिलीप हैं। रिपोर्ट में सिनेमा की दुनिया में महिलाओं के शोषण की चिंताजनक समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें सेट पर बुनियादी सुविधाओं की कमी, आर्थिक भेदभाव, यौन शोषण, बायकॉट करने और कास्टिंग काउच शामिल हैं।.

जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भूचाल ला दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एक्‍ट्रेसेस की हालत बदतर है। वहां महिलाओं का यौन शोषण चरम पर है। मलयालम फिल्‍मों ने जहां हमें मोहनलाल, ममूटी, दुलकर सलमान और फहाद फासिल जैसे स्‍टार्स दिए हैं, उसी इंडस्‍ट्री पर आई रिपोर्ट में संगीन आरोप हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि वहां जूनियर आर्टिस्‍ट और क्रू मेंबर्स की स्‍थ‍िति जानवरों से भी बदतर है। अब इसी बीच तमिल फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस सनम शेट्टी ने कॉलीवुड पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सनम का कहना है कि तमिल फिल्‍मों की दुनिया में भी महिलाओं का खूब उत्‍पीड़न होता है और वो जो भी कह रही हैं, अपने अनुभवों से कह रही हैं। सनम शेट्टी तमिल फिल्‍मों की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं। वह 'बिग बॉस तमिल' की भी कंटेस्‍टेंट रह चुकी हैं। सनम ने दावा किया कि तमिल फिल्‍म उद्योग में सिर्फ महिलाओं का ही नहीं, पुरुषों का भी यौन शोषण किया जाता है। मंगलवार को एक्‍ट्रेस चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी की र‍िपोर्ट पर सरकार को कहा धन्‍यवाद सनम शेट्टी कोलकाता रेप और हत्‍या मामले के ख‍िलाफ एक रैली आयोजित करने की अनुमति मांगने पुलिस आयुक्‍त के पास पहुंची थीं। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा, 'मुझे हेमा कमेटी की रिपोर्ट की डिटेल नहीं पता है। लेकिन मैं इस कदम का स्वागत करती हूं। मैं न्यायाधीश और केरल सरकार को इस तरह की रिपोर्ट लाने और मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के शोषण के सभी मुद्दों को लिस्‍ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'एक्‍ट्रेसेस से सनम बोलीं- कॉम्‍प्रमाइज मत कीज‍िए, काम म‍िलेगा सनम शेट्टी ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, 'तमिल सिनेमा की दुनिया में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कोई भी मना नहीं कर सकता। मैं अपने अनुभव से बोल रही हूं।' एक्‍ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं इस खतरनाक और क्रूर हालात के खिलाफ आवाज उठा रही हूं कि काम पाने के लिए एडस्‍ट या कॉम्‍प्रमाइज ही एकमात्र तरीका नहीं है। मैं अपने निजी अनुभव से कहती हूं, काम के लिए बेताब मत होइए। अगर आपको खुद पर भरोसा है, तो आपको बिना कॉप्रमाइज के काम मिल जाएगा। इसलिए, इंतजार करें।''इंडस्‍ट्री में हर कोई बुरा नहीं'हालांकि, एक्‍ट्रेस ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में हर कोई ‘बुरा’ नहीं है। इंडस्‍ट्री में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी यौन शोषण का सामना करते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह यही चाहती हैं कि जिनके साथ भी ऐसा हुआ है, वह अपनी आवाज उठाए। सनम कहती हैं, 'इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। लेकिन, प्‍लीज आगे आएं और ऐसे लोगों को बेनकाब करें।'जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी रिपोर्ट: मलयालम सिनेमा में एक्‍ट्रेसेस की नरक जैसी हालत से कास्‍ट‍िंग काउच तक, संगीन खुलासेक्‍या है जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी र‍िपोर्ट जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को केरल सरकार ने जस्टिस हेमा आयोग की रिपोर्ट जारी की। इसका गठन 2017 में एक प्रमुख मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और त्रिशूर से कोच्चि जाते समय चलती कार में यौन उत्पीड़न के बाद किया गया था। इसमें 13 आरोपियों में से एक लोकप्रिय अभिनेता दिलीप हैं। रिपोर्ट में सिनेमा की दुनिया में महिलाओं के शोषण की चिंताजनक समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें सेट पर बुनियादी सुविधाओं की कमी, आर्थिक भेदभाव, यौन शोषण, बायकॉट करने और कास्टिंग काउच शामिल हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Sanam Shetty News Sanam Shetty Accusses Tamil Cinema Sanam Shetty Claims Sexual Abuse In Tamil Cinema जस्‍ट‍िस हेमा कमेटी रिपोर्ट सनम शेट्टी न्‍यूज सनम शेट्टी एक्‍ट्रेस तमिल सिनेमा मलयालम सिनेमा में शोषण तमिल सिनेमा में शोषण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ganga Flood: वाराणसी में बाढ़, बारिश और गंगा का कहर ... डूब गए घाट, छत पर हो रहा शवदाहGanga Flood: वाराणसी में बाढ़, बारिश और गंगा का कहर ... डूब गए घाट, छत पर हो रहा शवदाहVaranasi Ganga Flood:काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट का हाल भी बाढ़ के कारण बेहाल है.शवदाह प्लेटफॉर्म गंगा में डूबने के बाद अब छत पर शवदाह हो रहा है.
Read more »

जस्टिस हेमा रिपोर्ट : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण पर केरल के विपक्षी दलों ने की पुलिस जांच की मांगजस्टिस हेमा रिपोर्ट : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण पर केरल के विपक्षी दलों ने की पुलिस जांच की मांगजस्टिस हेमा रिपोर्ट : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण पर केरल के विपक्षी दलों ने की पुलिस जांच की मांग
Read more »

बदलापुर के स्कूल में 4 साल की बच्चियों के यौन शौषण पर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर फेंके पत्थरबदलापुर के स्कूल में 4 साल की बच्चियों के यौन शौषण पर जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर फेंके पत्थरThane: 2 बच्चियों के साथ यौन शोषण के आरोप में स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन
Read more »

महाराष्ट्र में हैवानियत पर क्या बोलीं नवनीत राणा?महाराष्ट्र में हैवानियत पर क्या बोलीं नवनीत राणा?Thane Assault Case: ठाणे के बदलापुर में यौन शोषण मामले पर बवाल मच गया है। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बच्चियों से हैवानियत..बदलापुर का वीडियो हिला देगा!बच्चियों से हैवानियत..बदलापुर का वीडियो हिला देगा!Thane Assault Case: ठाणे के बदलापुर में यौन शोषण मामले पर बवाल मच गया है। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

‘कोई NO नहीं कह सकता’, मलयालम इंडस्ट्री के बाद, सामने आया तमिल सिनेमा का काला सच, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्...‘कोई NO नहीं कह सकता’, मलयालम इंडस्ट्री के बाद, सामने आया तमिल सिनेमा का काला सच, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्...19 अगस्त को जस्टिस के हेमा कमिटी ने एक रिपोर्ट जारी की जिसके बाद मलयालम इंडस्ट्री में तहलका मच गया. इस रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का पर्दाफाश कर दिया है. इसके बाद अब तमिल इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ने सामने आकर अपनी इंडस्ट्री का सच बताया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:00