पोखरण फायरिंग रेंज के पास आसमान से गिरी अनोखी चीज, तेज धमाके से मच गई अफरातफरी, अब एयरफोर्स ने बताई सच्‍चाई...

Indian Air Force News

पोखरण फायरिंग रेंज के पास आसमान से गिरी अनोखी चीज, तेज धमाके से मच गई अफरातफरी, अब एयरफोर्स ने बताई सच्‍चाई...
Iaf NewsPokhran Firing Range AreaIaf Fighter Aircraft Accident
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 100%
  • Publisher: 51%

Indian Air Force News: देश की पश्चिमी सीमा पाकिस्‍तान से लगती है. बॉर्डर इलाके में पड़ोसी देश की तरफ से आमतौर पर कुछ न कुछ हरकत की जाती रहती है. इस वजह से राजस्‍थान से लेकर पंजाब तक के इलाके में आर्मी के साथ ही एयरफोर्स के जवान भी सतर्क और चौकन्‍ने रहते हैं.

जैसलमेर/नई दिल्‍ली. राजस्‍थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील पोखरण फायरिंग रेंज के पास आसमान से अनोखी चीज गिरी. उसके गिरते ही तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में अफरातरफरी मच गई.

लोग सहम गए. तत्‍काल इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने आर्मी, बीएसएफ और एयरफोर्स को भी इसकी सूचना दी. अब इस मामले में इंडियन एयरफोर्स का बड़ा बयान सामने आया है. एयरफोर्स ने बताया कि फाइटर जेट से एयर स्‍टोरी चूक से रिलीज हो गया जो पोखरण फायरिंग रेंज के पास जा गिरा. एयरफोर्स ने बताया कि इस घटना में संपत्ति या जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, रामदेवरा के निकटवर्ती राठौड़ा गांव के खेत में बुधवार की दोपहर आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से हड़कंप मच गया. आसमान से उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु खेत में गिरी, जिससे खेत में गहरा गड्ढा हो गया. चारों तरफ आग लगने से जमीन पर जलने के निशान भी बन गए. लोगों ने दूर से देखा तो तुरंत भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि आसमान से गुजर रहे हवाई जहाज से यह वस्तु गिरी. आसमान से गिरी चीज के जमीन से टकराते ही तेज धमाका भी हुआ. इससे ग्रामीण दहशत में आ गए. मौके पर पहुंची पुलिस पोखरण फायरिंग रेज में आसमान से अनोखी चीज गिरने की घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. इससे स्‍थानीय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी और रामदेवरा पुलिस की टी घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्‍थल का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की. ग्रामीणों से संदिग्‍ध वस्‍तु के बारे में पूछताछ की गई. हालांकि, ग्रामीण इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दे सके. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई. इस घटना से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने इसके बारे में सेना, बीएसएफ और एयरफोर्स को सूचना दी. एयरफोर्स ने बताई सच्‍चाई पोखरण फायरिंग रेंज में आसमान से संदिग्‍ध वस्‍तु गिरने की घटना पर भारतीय वायुसेना की ओर से सफाई दी गई है. एयरफोर्स ने X पर पोस्‍ट कर इस घटना के बारे में सच्‍चाई बताई है. एयरफोर्स ने कहा कि IAF के एक फाइटर जेट से चूक के चलते एयर स्‍टोर रिलीज हो गया. वायुसेना ने आगे बताया कि इस घटना में किसी तरह के जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि भविष्‍य में इस तरह की घटना न हो. बता दें कि फाइटर जेट में हथियार फिट किए जाते हैं. इन बिल्‍ट के साथ ही एक्‍सटर्नल भी हथियार फिट किए जाते हैं. इसे टेक्निकल भाषा में एयर स्‍टोर कहा जाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Iaf News Pokhran Firing Range Area Iaf Fighter Aircraft Accident Air Store Release Fighter Aircraft Air Store Release Indian Airforce Defence News National News भारतीय वायुसेना इंडियन एयरफोर्स समाचार इंडियन एयरफोर्स दुर्घटना इंडियन एयरफोर्स फाइटर जेट पोखरण फायरिंग रेंज भारत पाकिस्‍तान बॉर्डर एयरफोर्स एयर स्‍टोर नेशनी न्‍यूज राष्‍ट्रीय समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi : सांसद की चिट्ठी से खफा हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, दो आईपीएस अधिकारियों का तबादलाDelhi : सांसद की चिट्ठी से खफा हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा, दो आईपीएस अधिकारियों का तबादलासत्ताधारी दल के एक सांसद की शिकायत पर संसद से पुलिस मुख्यालय पहुंची एक चिट्ठी से दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अफरातफरी मच गई।
Read more »

गुरुग्राम के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से अफरातफरी मच गईगुरुग्राम के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से अफरातफरी मच गईगुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है. कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक हो गई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

महिला अधिकारी से बदतमीजी करने वाले अखिल गिरी का मंत्री पद से इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामलामहिला अधिकारी से बदतमीजी करने वाले अखिल गिरी का मंत्री पद से इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामलाराज्य में विपक्षी दल भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बाद मंत्री अखिल गिरी ने ममता कैबिनेट से वन मंत्री गिरी ने इस्तीफा दे दिया.
Read more »

BMW Hit-And-Run Case: मिहिर शाह की ब्लड सैंपल रिपोर्ट का हुआ खुलासा, पुलिस के लिए खड़ा हो गया नया चैलेंजBMW Hit-And-Run Case: मिहिर शाह की ब्लड सैंपल रिपोर्ट का हुआ खुलासा, पुलिस के लिए खड़ा हो गया नया चैलेंजदरअसल, 7 जुलाई की सुबह अटरिया मॉल के पास आरोपी ने अपनी तेज रफ्तार BMW कार से बाइक को टक्कर मारी थी, जिसमें 45 वर्षीय कावेरी नखवा की मौत हो गई थी.
Read more »

डोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से पहले एक्स पर साइबर हमला, एलन मस्क ने बताई वजहडोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से पहले एक्स पर साइबर हमला, एलन मस्क ने बताई वजहडोनाल्ड ट्रंप के इंटरव्यू से पहले एक्स पर साइबर हमला, एलन मस्क ने बताई वजह
Read more »

फाइटर एयरक्राफ्ट से बम जैसी चीज गिरने से तेज धमाका: पोकरण फायरिंग रेंज में 8 फीट गहरा गड्ढा बना, एयरफोर्स न...फाइटर एयरक्राफ्ट से बम जैसी चीज गिरने से तेज धमाका: पोकरण फायरिंग रेंज में 8 फीट गहरा गड्ढा बना, एयरफोर्स न...Jaisalmer Pokhran Ramdevra Army Helicopter Incident जैसलमेर के रामदेवरा थाना क्षेत्र के राठोड़ा गांव में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर से बमनुमा वस्तु गिरी है। इस बीच तेज धमाके के साथ यहां 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:48