बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में कहा जाता है कि वो कभी किसी की मय्यत पर नहीं जाती थीं.
फिल्म इंड्स्ट्री में किसी के भी घर गमी का माहौल होता है तो उसके करीबी स्टार्स और दूसरी हस्तियां मुश्किल वक्त में सहारा बनकर एकजुट होते हैं. लेकिन इसी इंड्स्ट्री की एक एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं जिन्हें किसी की मौत पर जाना बिलकुल पसंद नहीं था.
कहा जाता है कि ये एक्ट्रेस कभी किसी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं. इसकी वजह का भी खुलासा कभी नहीं हो सका. ये एक्ट्रेस हैं साधना शिवदासानी जो गुजरे दौर की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं. साधना शिवदासानी के बारे में कहा जाता है कि वो मय्यत में कभी नहीं जाती थीं. लेकिन दो फिल्मी हस्तियों के लिए उन्होंने अपनी इस आदत को छोड़ा और उनके घर गईं.इन फिल्मी हस्तियों के अंतिम सफर में हुईं शामिलसाधना शिवदासानी के बारे में आईएमडीबी ट्रीविया में लिखा गया है कि वो फ्यूनरल में जाना पसंद नहीं करती थीं. लेकिन दो लोगों के लिए वो अपनी छोड़ उनके पास पहुंचीं. इनमें से एक थे यश चोपड़ा. बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर जिनकी फिल्म वक्त में साधना शिवदासानी ने काम किया था. यश चोपड़ा के निधन के बाद साधना शिवदासानी उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा से मिलने पहुंची थीं. यश चोपड़ा के अलावा राजेश खन्ना दूसरे ऐसे शख्स हैं जिनके फ्यूनरल में साधना शिवदासानी पहुंचीं. साधना शिवदासानी और राजेश खन्ना ने दिल दौलत दुनिया नाम की फिल्म में साथ काम किया था. उनके निधन के बाद साधना शिवदासानी ने डिंपल कपाड़िया से मुलाकात की थी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});करीना की मौसी हैं साधना शिवदासानीसाधना शिवदासानी गुजरे दौर की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं. इनके नाम पर आरजू, आप आए बहार आई, राजकुमार, वक्त जैसी तमाम हिट फिल्में दर्ज हैं. साधना कट हेयर स्टाइल उन्हीं के नाम से मशहूर हुआ. साधना शिवदासानी को उनकी मूवीज वो कौन थी और वक्त के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला. साधना शिवदासानी रिश्ते में बबीता की चचेरी बहन थीं. इस नाते वो करिश्मा और करीना की मौसी भी लगती हैं.
Kareena Kapoor साधना शिवदासानी Sadhana Sadhana Shivdasani Sadhana Movies Sadhana Cut Sadhana Trivia Sadhana Facts Sadhana Unknown Facts Sadhana Son Sadhana Husband Sadhana Photos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दुष्कर्म पीड़िता नर्स का छलका दर्द: 'अब बाहर कैसे जाऊंगी...', बार-बार दोहरा रही यही बात, खाना-पानी कर दिया बंदमुरादाबाद की दुष्कर्म पीड़िता नर्स घटना को अब तक नहीं भूल पाई है।
Read more »
रिज्यूमे की ये गलतियां रिक्रूटर्स को नहीं आती पसंद, सेलेक्शन में हो सकती है परेशानीरिज्यूमे की ये गलतियां रिक्रूटर्स को नहीं आती पसंद, सेलेक्शन में हो सकती है परेशानी
Read more »
AI कभी नहीं कर पाएगा इन नौकरियों को रिप्लेस, लेकिन बदल जाएगा काम करने का तरीकाAI कभी नहीं कर पाएगा इन नौकरियों को रिप्लेस, लेकिन बदल जाएगा काम करने का तरीका
Read more »
सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भीयूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने कहा है कि आने वाले दो सालों में एक लाख नौजवानों की भर्ती पुलिस में होगी। उन्होंने कहा कि अब सरकारी नौकरियों में भेदभाव नहीं करती।
Read more »
निकोल किडमैन की मां का अचानक हुई मौत, वेनिस फिल्म फेस्टिवल छोड़ घर भागीं एक्ट्रेस, कहा- मैं सदमे में हूंनिकोल किडमैन अपनी मां की मौत के बाद वेनिस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत नहीं की। डायरेक्टर ने उनके लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लिया और इसे निकोल की मां को समर्पित किया।
Read more »
IPL 2025: ऋतुराज गायकवाड़ से छिन सकती है कप्तानी, CSK इस खिलाड़ी को सौंप सकती है कमानआईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान भले ही ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में थी, लेकिन एमएस धोनी ही टीम को चला रहे थे ये बात किसी से छिपी नहीं है.
Read more »
