चक्रवात और ट्रफ के कारण मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में गर्मी बढ़ी है, पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में असर देखने को मिलेगा।
पारे में फिर उछाल, 38°C पार; 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्टसाइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में जहां बादल छाए रहे तो भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज गर्मी रही। यहां पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ.
दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 26 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। 28 मार्च को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह भी असर दिखाएगा।मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात रीवा और सागर में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को मालवा-निमाड़ काफी गर्म रहा। खंडवा में पारा 38.1 डिग्री और रतलाम में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम में 37.8 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 37.6 डिग्री, धार-मंडला में 36.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 36 डिग्री रहा। बड़े 5 शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री और जबलपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बता दें कि पिछले 4 दिन से एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से कुल 45 जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा। इनमें से 17 जिलों में ओले भी गिरे। तेज आंधी की वजह से केला, पपीता और गेहूं की फसलों पर असर पड़ा। ऐसे में अब किसान मुआवजे की मांग उठा रहे हैं। धार, खरगोन समेत कई जिलों में ज्यादा असर रहा।इस बार फरवरी में मौसम का मिजाज चार बार बदला। शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। फिर चौथी बार 23-24 फरवरी को भी ओले-बारिश का दौर रहा। मार्च में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो गई। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी वाला मौसम रहा। इसी बीच अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो इस सीजन मार्च में पहली बार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। जिसका असर चार दिन तक बना रहा। इसकी वजह से लगातार तीन दिन तक ओले गिर चुके हैं। अब 26 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसके बाद 29 मार्च को भी नया सिस्टम सक्रिय होने के आसार है। मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बारिश का दौर रह चुका है। वहीं, रात का तापमान स्थिर है।भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी धूल भरी हवा की रफ्तार भी तेज होती है।मार्च महीने में ग्वालियर में गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का ही ट्रेंड है। 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पहुंच गया था, जबकि 1 मार्च 1972 की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका है। साल 2015 में पूरे महीने 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई थी।जबलपुर में मार्च में भी रातें ठंडी रहती हैं। पारा औसत 15 डिग्री के आसपास ही रहता है। वहीं, दिन में 36 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। 31 मार्च 2017 को दिन का पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जबकि 4 मार्च 1898 में रात का तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां मार्च में मावठा भी गिरता है। पिछले 10 में से 9 साल बारिश हो चुकी है।उज्जैन में दिन गर्म रहते हैं। 22 मार्च 2010 को पारा रिकॉर्ड 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, 1 मार्च 1971 की रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा था। पिछले साल दिन में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। उज्जैन में 2017 सबसे गर्म साल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने बारिश भी होती है। एक दिन में पौने 2 इंच बारिश का रिकॉर्ड 17 मार्च 2013 का है।भोपाल जिला कोर्ट में साले ने हाथापाई कर धमकाया; बोला- वकालत बंद करा दूंगाडिप्टी सीएम बोले- जनआंदोलन बनाना होगा; एआई तकनीक से होगी टीबी की पहचानमाध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज के रिटायर होने से रिक्त होगा ACS का पदकार में छात्रा को उठा ले गए बदमाश, किचन में फटा इलेक्ट्रिक इंडक्शन, प्रोफेसर ने बस में की अश्लील हरकतयूपी में कल से 5 दिन बारिश-ओले का अलर्टदो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, अंधड़-बारिश की चेतावनीझारखंड में 27 मार्च से 3 दिन फिर झमाझम बारिशबिहार में 27 मार्च तक सामान्य रहेगा मौसमहिमाचल में 2 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम गर्मी आंधी-बारिश पश्चिमी विक्षोभ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत 38 क्षेत्रों में 27 लाख से ज्यादा युवाओं को दिया गया कौशल प्रशिक्षण: केंद्रपीएमकेवीवाई 4.0 के तहत 38 क्षेत्रों में 27 लाख से ज्यादा युवाओं को दिया गया कौशल प्रशिक्षण: केंद्र
Read more »
China Investment Proposal: चीन के प्रपोजल के खिलाफ भारत-तुर्की आए साथ, 38 और देश हमारे पीछे, बीजिंग को अमेरिका का सपोर्टChina Investment Pact Proposal: चीन एक प्रस्ताव के खिलाफ भारत और तुर्की समेत कम से कम 40 देशों ने सुर में सुर मिलाया है। यह आईएफडी फ्रेमवर्क से जुड़ा है। डब्ल्यूटीओ में इन देशों ने प्रपोजल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। हालांकि, अमेरिका ने बीजिंग के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। उसके साथ करीब 120 और देश इसके पक्ष में...
Read more »
Punjab: कर्ज से दबे दो किसान भाइयों ने की खुदकुशी, कई दिनों से तनाव में थे दोनों, 25 लाख की चुका दी थी देनदारीपंजाब के फरीदकोट जिले में कर्ज से परेशान दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। हरीनौ गांव के किसान जसकरण सिंह (38) और उसके छोटे भाई जसविंदर सिंह उर्फ जोरा (34) सोमवार को गांव ढाब
Read more »
MP में दो सिस्टम...पूर्वी हिस्से में बादल छाए: पारे में फिर उछाल, 38°C पार; 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अल...Madhya Pradesh weather update: Mercury crosses 38°C. Cyclonic circulation & trough impact MP. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट बस की रफ्तार का कहर, CTU बस की टक्कर से बाइक सवार की मौतमलोया में मद्रासी कॉलोनी के पास मंगलवार दोपहर एक बस की टक्कर से 38 वर्षीय बाइक सवार मोहन सिंह की मौत हो गई। मोहन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी थी।
Read more »
