MP में दो सिस्टम...पूर्वी हिस्से में बादल छाए: पारे में फिर उछाल, 38°C पार; 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अल...

MP Weather News

MP में दो सिस्टम...पूर्वी हिस्से में बादल छाए: पारे में फिर उछाल, 38°C पार; 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अल...
Heatwave AlertMercury RiseThunderstorm Alert
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 241 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 124%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh weather update: Mercury crosses 38°C. Cyclonic circulation & trough impact MP. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.

पारे में फिर उछाल, 38°C पार; 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्टसाइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में जहां बादल छाए रहे तो भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज गर्मी रही। यहां पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ.

दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 26 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। 28 मार्च को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह भी असर दिखाएगा।मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात रीवा और सागर में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को मालवा-निमाड़ काफी गर्म रहा। खंडवा में पारा 38.1 डिग्री और रतलाम में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम में 37.8 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 37.6 डिग्री, धार-मंडला में 36.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 36 डिग्री रहा। बड़े 5 शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री और जबलपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बता दें कि पिछले 4 दिन से एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से कुल 45 जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा। इनमें से 17 जिलों में ओले भी गिरे। तेज आंधी की वजह से केला, पपीता और गेहूं की फसलों पर असर पड़ा। ऐसे में अब किसान मुआवजे की मांग उठा रहे हैं। धार, खरगोन समेत कई जिलों में ज्यादा असर रहा।इस बार फरवरी में मौसम का मिजाज चार बार बदला। शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। फिर चौथी बार 23-24 फरवरी को भी ओले-बारिश का दौर रहा। मार्च में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो गई। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी वाला मौसम रहा। इसी बीच अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो इस सीजन मार्च में पहली बार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। जिसका असर चार दिन तक बना रहा। इसकी वजह से लगातार तीन दिन तक ओले गिर चुके हैं। अब 26 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसके बाद 29 मार्च को भी नया सिस्टम सक्रिय होने के आसार है। मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बारिश का दौर रह चुका है। वहीं, रात का तापमान स्थिर है।भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी धूल भरी हवा की रफ्तार भी तेज होती है।मार्च महीने में ग्वालियर में गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का ही ट्रेंड है। 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पहुंच गया था, जबकि 1 मार्च 1972 की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका है। साल 2015 में पूरे महीने 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई थी।जबलपुर में मार्च में भी रातें ठंडी रहती हैं। पारा औसत 15 डिग्री के आसपास ही रहता है। वहीं, दिन में 36 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। 31 मार्च 2017 को दिन का पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जबकि 4 मार्च 1898 में रात का तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां मार्च में मावठा भी गिरता है। पिछले 10 में से 9 साल बारिश हो चुकी है।उज्जैन में दिन गर्म रहते हैं। 22 मार्च 2010 को पारा रिकॉर्ड 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, 1 मार्च 1971 की रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा था। पिछले साल दिन में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। उज्जैन में 2017 सबसे गर्म साल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने बारिश भी होती है। एक दिन में पौने 2 इंच बारिश का रिकॉर्ड 17 मार्च 2013 का है।भोपाल जिला कोर्ट में साले ने हाथापाई कर धमकाया; बोला- वकालत बंद करा दूंगाडिप्टी सीएम बोले- जनआंदोलन बनाना होगा; एआई तकनीक से होगी टीबी की पहचानमाध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज के रिटायर होने से रिक्त होगा ACS का पदकार में छात्रा को उठा ले गए बदमाश, किचन में फटा इलेक्ट्रिक इंडक्शन, प्रोफेसर ने बस में की अश्लील हरकतहिमाचल में कल से अगले 5 दिन बरसेंगे बादलहिमाचल में 2 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्टकोल्ड स्टोरेज कांड में जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंडपूर्व मंत्री अंसार अहमद पर हत्या समेत 7 धाराएं लगींमजदूरों की कब्रगाह बना कोल्ड स्टोरेज, 5 घंटे तक कोहरामचित्तौड़गढ़ में गर्मी तेज, तापमान 35.6 डिग्री पहुंचा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Heatwave Alert Mercury Rise Thunderstorm Alert Rain Forecast Madhya Pradesh 38 Degree Celsius Weather Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

झारखंड में 5 दिन में 7 डिग्री गिरा पारा: 4 दिनों में 6 डिग्री बढ़ेगा मैक्सिमम टेंपरेचर, 27-28 को फिर मेघ गर्...झारखंड में 5 दिन में 7 डिग्री गिरा पारा: 4 दिनों में 6 डिग्री बढ़ेगा मैक्सिमम टेंपरेचर, 27-28 को फिर मेघ गर्...Jharkhand weather update: Max temp to rise 6°C in 4 days, 27-28 March thunderstorm & lightning alert. पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।
Read more »

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर, 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पणनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर, 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पणउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में लगभग 2 लाख लोगों के आने की संभावना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसमें सीसीटीवी, ड्रोन और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती शामिल है। कार्गो टर्मिनल और एमआरओ सेंटर का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Read more »

Pulsar और Apache की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, युवाओं में बढ़ा क्रेज, जानें सभी मॉडल के दामPulsar और Apache की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, युवाओं में बढ़ा क्रेज, जानें सभी मॉडल के दामPulsar And Apache Sales Report: बीते फरवरी के 28 दिनों में बजाज पल्सर की 1.
Read more »

27-28 मार्च को झारखंड में बारिश के आसार: अगले चार दिनों में 5°C से 6°C तापमान बढ़ने के संकेत, गुमला राज्य क...27-28 मार्च को झारखंड में बारिश के आसार: अगले चार दिनों में 5°C से 6°C तापमान बढ़ने के संकेत, गुमला राज्य क...Jharkhand weather update: Gumla coldest district as temp to rise 5-6°C. Rain expected March 27-28. राजधानी रांची समेत कई जिलों में दिन के समय आंशिक बादल छाये रहे, हालांकि मौसम शुष्क बना रहा। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.
Read more »

पतंजलि की कैंटीन में बीमारियों का अचूक इलाज करते हैं ये 28 तरह के पानीपतंजलि की कैंटीन में बीमारियों का अचूक इलाज करते हैं ये 28 तरह के पानीपतंजलि की कैंटीन प्रसादम् में हर दिन मरीजों को फलाहार और पौष्टिक आहार खाने को दिया जाता है. इसके साथ मरीजों के लिए बाहर मेडिकेटड वॉटर का स्टॉल लगाया जाता है. यहां से डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर मरीजों को पानी दिया जाता है.
Read more »

रॉयल एनफील्ड की बंपर सेल, 28 दिन में बिकीं 91 हजार से ज्यादा बाइक्सरॉयल एनफील्ड की बंपर सेल, 28 दिन में बिकीं 91 हजार से ज्यादा बाइक्सफरवरी 2026 में रॉयल एनफील्ड की बंपर सेल हुई है. पिछले साल यानी फरवरी 2025 के मुकाबले इस साल फरवरी में कंपनी ने 12.9 परसेंट ज्यादा सेल की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:49