भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का नहीं कोई प्रावधान, यूपीए सरकार ने संसद में बताई थी वजह
भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का नहीं कोई प्रावधान, यूपीए सरकार ने संसद में बताई थी वजहनई दिल्ली, 10 अगस्त । कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार से वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार के नियमों में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। नियम के मुताबिक, किसी भी भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। यही बात 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने कही थी। तत्कालीन गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने लोकसभा में राष्ट्रीय आपदा से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा था, प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी बार-बार वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के वायनाड दौरे से पहले एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री का वायनाड का दौरा करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “व्यक्तिगत रूप से भयानक त्रासदी का जायजा लेने वायनाड जाने के लिए आपका धन्यवाद, मोदी जी। ये एक अच्छा फैसला है। मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही देख लेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।” वहीं, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर इस त्रासदी का राजनीतिकरण करने और राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। भाजपा नेता अनिल एंटनी ने कहा कि राहुल कई वर्षों से सांसद हैं और विपक्ष के नेता भी हैं, लेकिन वे त्रासदी पर राजनीतिक लाभ लेने पर तुले हुए हैं।” पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्रन ने अपने जवाब में तब कहा था, भारत सरकार आपदा की तीव्रता और परिणाम, राहत सहायता के स्तर, समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार की क्षमता और राहत प्रदान करने की योजना के विकल्पों को ध्यान में रखते हुए ही गंभीर प्रकृति की आपदा का फैसला करती है।” उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में तत्काल राहत और प्रतिक्रिया सहायता प्राथमिकता है। ऐसे में कोई निश्चित नियम नहीं है। हालांकि, प्रक्रिया का पालन करने के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से अतिरिक्त सहायता पर भी विचार किया जाता है।” रामचंद्रन ने लोकसभा में 2013 में दिए जवाब में यह भी बताया था कि प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर आवश्यक बचाव और राहत उपाय करने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकार की होती है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी बोले- मणिपुर आज भी बंटा हुआ है, PM मोदी राज्य का दौरा कर शांति की अपील करेंराहुल गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन मणिपुर में शांति की ज़रूरत को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे।’’
Read more »
ये सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएंगी..; संसद में नीट लीक मामले पर अखिलेश यादवनीट पेपर लीक मामले में सपा नेता अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार कोई रिकॉर्ड बनाए या नहीं, लेकिन ये सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड जरूर बनाएंगी.
Read more »
Amit Shah: 'आपदा को लेकर दी गई चेतावनी, केरल सरकार ने नजरअंदाज की', वायनाड भूस्खलन को लेकर बोले गृह मंत्री शाहकेरल के वायनाड में भूस्खलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि केरल सरकार को पहली ही चेतावनी दी जा चुकी थी।
Read more »
Landslide: केरल आपदा के बाद केंद्र ने पश्चिमी घाट के लिए नया ESA मसौदा जारी किया, 60 दिनों के अंदर सुझाव मांगेकेंद्र सरकार ने केरल में भूस्खलन के बाद वायनाड सहित छह राज्यों में पश्चिमी घाट को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) घोषित करने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है।
Read more »
Landslide: वायनाड आपदा के बाद केंद्र ने पश्चिमी घाट के लिए ESA मसौदा जारी किया, 60 दिनों के अंदर सुझाव मांगेकेंद्र सरकार ने केरल में भूस्खलन के बाद वायनाड सहित छह राज्यों में पश्चिमी घाट को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) घोषित करने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है।
Read more »
Wayanad landslide को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग को BJP ने की खारिज, राहुल गांधी ने संसद में उठाया था मुद्दाकेरल के वायनाड जिले में आए भूस्खलन से अबतक 215 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा को राहुल गांधी ने केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। वहींभाजपा ने वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत ऐसी कोई नीति मौजूद नहीं...
Read more »
