Azamgarh News: आजमगढ़ जिला प्रशासन ने पिछले 15 दिनों में एक गैस एजेंसी संचालक, तीन दुकानदारों, एक जमाखोर और एक ढाबा संचालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
सौरभ राय, आजमगढ़: एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट में हो रहे भारी जंग से पूरे विश्व में एलपीजी व पेट्रोल, डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ जमाखोरों द्वारा गैस की भारी जमाखोरी भी देखने को मिल रही है। इस जमाखोरी से निपटने के लिए आजमगढ़ जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में जिलापूर्ति विभाग आजमगढ़ एक तरफ जहां लगातार सूत्रों द्वारा प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर अभियान चला छापेमारी कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ लगातार जमाखोरों पर विधिक कार्रवाई के लिए लगातार मुकदमें भी पंजीकृत करा रहा है। पिछले पंद्रह दिनों में आजमगढ़ जिला प्रशासन ने एक गैस एजेंसी संचालक, तीन दुकानदारों, एक जमाखोर और एक ढाबा संचालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। जबकि एक अन्य गैस एजेंसी के खिलाफ भी जांच के दौरान अनियमितता सामने आने पर कालाबाजारी के मामले में जिला प्रशासन द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से जिला प्रशासन ने यह पूरी तरह से साफ कर दिया है कि जमाखोरों की अब खैर नहीं है।इनपर हुई कार्रवाईलगातार मिल रही शिकायतों और अनियमितता को लेकर की गई छापेमारी के क्रम में प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी आजमगढ़ विकास कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट बिलरियागंज पर 43 कमर्शियल गैस सिलेंडर कम पाए गए। जबकि निजामाबाद तहसील क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित एक घाटी समोसे के दुकान से पांच घरेलू और एक कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुआ। वहीं बुढ़नपुर तहसील के कस्बा स्थित एक गैस स्टोव रिपेयरिंग की दुकान से 4 घरेलू एक कमर्शियल और एक पेट्रोमैक्स और रिफीलिंग के सामान बरामद हुए। बातचीत में उन्होंने बताया कि लालगंज तहसील क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव से एक व्यक्ति के भूसे के गोदाम से 19 घरेलू और 5 कमर्शियल सिलेंडर जांच के दौरान मिले। जबकि निजामाबाद तहसील के हाफिजपुर चौक में एक गैस स्टोव रिपेयरिंग की गुमटी से छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन को दो पेट्रोमैक्स, चार घरेलू और एक कमर्शियल सिलेंडर और रिफीलिंग के सामान मिले। पैराडाइज ढाबे पर छापेमारी के दौरान दस घरेलू खाली सिलेंडर मिले हैं। जिनका कोई कागज संस्थान द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। बातचीत के दौरान विकास सिंह ने कहा कि इन सभी के संचालकों के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जा रही है। कल हुई कार्रवाई के क्रम में प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सगड़ी तहसील स्थित प्रशांत सेन भारत गैस ग्रामीण वितरक महुला के एजेंसी पर छापेमारी के दौरान 188 घरेलू और 17 कमर्शियल भरे होने चाहिए थे, जो मौके पर नहीं थे। जिसमें आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।क्या बोले डीएम?नवभारत टाइम्स से विशेष बातचीत में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार ने दो टूक में यह साफ कर दिया कि जिले में घरेलू उपभोक्ता के लिए गैस की कोई समस्या नहीं है। हर घरेलू उपभोक्ता को आवश्यकतानुसार गैस की आपूर्ति की जा रही है। जहां से भी जमाखोरी की शिकायत मिली है, जिला प्रशासन द्वारा जांच करके सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। आगे भी जमाखोरों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।क्या बोले जिलापूर्ति अधिकारी?नवभारत टाइम्स की टीम ने प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी विकास सिंह से भी जिले में गैस की उपलब्धता को लेकर बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे यहां कुल 83 गैस एजेंसियों के द्वारा उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाती है। जिनकी प्रतिदिन की औसत डिमांड बुकिंग के आधार पर लगभग 14500 है, जबकि जिले में अगर उपलब्धता की बात करें तो विभिन्न एजेंसियों के पास जिले में कुल 17500 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो डिमांड से लगभग 3000 अधिक हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की गैस की समस्या नहीं है और ना ही उपभोक्ताओं को इसके लिए किसी भी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता है।.
सौरभ राय, आजमगढ़: एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट में हो रहे भारी जंग से पूरे विश्व में एलपीजी व पेट्रोल, डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ जमाखोरों द्वारा गैस की भारी जमाखोरी भी देखने को मिल रही है। इस जमाखोरी से निपटने के लिए आजमगढ़ जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में जिलापूर्ति विभाग आजमगढ़ एक तरफ जहां लगातार सूत्रों द्वारा प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर अभियान चला छापेमारी कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ लगातार जमाखोरों पर विधिक कार्रवाई के लिए लगातार मुकदमें भी पंजीकृत करा रहा है। पिछले पंद्रह दिनों में आजमगढ़ जिला प्रशासन ने एक गैस एजेंसी संचालक, तीन दुकानदारों, एक जमाखोर और एक ढाबा संचालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। जबकि एक अन्य गैस एजेंसी के खिलाफ भी जांच के दौरान अनियमितता सामने आने पर कालाबाजारी के मामले में जिला प्रशासन द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से जिला प्रशासन ने यह पूरी तरह से साफ कर दिया है कि जमाखोरों की अब खैर नहीं है।इनपर हुई कार्रवाईलगातार मिल रही शिकायतों और अनियमितता को लेकर की गई छापेमारी के क्रम में प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी आजमगढ़ विकास कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट बिलरियागंज पर 43 कमर्शियल गैस सिलेंडर कम पाए गए। जबकि निजामाबाद तहसील क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित एक घाटी समोसे के दुकान से पांच घरेलू और एक कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुआ। वहीं बुढ़नपुर तहसील के कस्बा स्थित एक गैस स्टोव रिपेयरिंग की दुकान से 4 घरेलू एक कमर्शियल और एक पेट्रोमैक्स और रिफीलिंग के सामान बरामद हुए। बातचीत में उन्होंने बताया कि लालगंज तहसील क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव से एक व्यक्ति के भूसे के गोदाम से 19 घरेलू और 5 कमर्शियल सिलेंडर जांच के दौरान मिले। जबकि निजामाबाद तहसील के हाफिजपुर चौक में एक गैस स्टोव रिपेयरिंग की गुमटी से छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन को दो पेट्रोमैक्स, चार घरेलू और एक कमर्शियल सिलेंडर और रिफीलिंग के सामान मिले। पैराडाइज ढाबे पर छापेमारी के दौरान दस घरेलू खाली सिलेंडर मिले हैं। जिनका कोई कागज संस्थान द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। बातचीत के दौरान विकास सिंह ने कहा कि इन सभी के संचालकों के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जा रही है। कल हुई कार्रवाई के क्रम में प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सगड़ी तहसील स्थित प्रशांत सेन भारत गैस ग्रामीण वितरक महुला के एजेंसी पर छापेमारी के दौरान 188 घरेलू और 17 कमर्शियल भरे होने चाहिए थे, जो मौके पर नहीं थे। जिसमें आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।क्या बोले डीएम?नवभारत टाइम्स से विशेष बातचीत में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार ने दो टूक में यह साफ कर दिया कि जिले में घरेलू उपभोक्ता के लिए गैस की कोई समस्या नहीं है। हर घरेलू उपभोक्ता को आवश्यकतानुसार गैस की आपूर्ति की जा रही है। जहां से भी जमाखोरी की शिकायत मिली है, जिला प्रशासन द्वारा जांच करके सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। आगे भी जमाखोरों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।क्या बोले जिलापूर्ति अधिकारी?नवभारत टाइम्स की टीम ने प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी विकास सिंह से भी जिले में गैस की उपलब्धता को लेकर बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे यहां कुल 83 गैस एजेंसियों के द्वारा उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाती है। जिनकी प्रतिदिन की औसत डिमांड बुकिंग के आधार पर लगभग 14500 है, जबकि जिले में अगर उपलब्धता की बात करें तो विभिन्न एजेंसियों के पास जिले में कुल 17500 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जो डिमांड से लगभग 3000 अधिक हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की गैस की समस्या नहीं है और ना ही उपभोक्ताओं को इसके लिए किसी भी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता है।
उत्तर प्रदेश समाचार उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आजमगढ़ में गैस जमाखोरी पर प्रशासन का शिकंजा ताबड़तोड़ छापेमारी और मुकदमे दर्जन आजमगढ़ प्रशासन की कार्रवाई Azamgarh News Uttar Pradesh News Azamgarh Big News Story Uttar Pradesh Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LPG Booking Rules: क्या बदल गए LPG बुकिंग के नियम? सरकार ने बताई सच्चाईLPG Booking Rules: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव हुए है, ऐसी जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थी. इस पर केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण देिया है.
Read more »
LPG संकट पर देवकीनंद ठाकुर ने किया 'सतयुग' का जिक्र, कहा- गैस की रोटी से पुरुषों में दम नहीं रहाDevkinandan Thakur on LPG Cylinder: एलपीजी गैस संकट पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। साथ ही, उन्होंने ईरान युद्ध को लेकर भी बयान दिया है।
Read more »
घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा: कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्ल...LPG Gas Cylinder PNG Connection Order 2026 Details Update; पाइप वाली गैस लेना अब अनिवार्य: PNG कनेक्शन नहीं लिया तो 3 महीने बाद नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
Read more »
PNG पर शिफ्ट होना होगा, मना किया तो कट जाएगा LPG कनेक्शन; गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा कदमसरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार जिन क्षेत्रों में पाइप वाली नेचुरल गैस PNG की सुविधा है, वहां उपभोक्ताओं को LPG से PNG पर स्विच करना अनिवार्य होगा।
Read more »
1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: गैस, टैक्स, बैंकिंग और रेलवे नियम बदलेंगे, जानें क्या होगा असर1 अप्रैल 2026 से LPG की कीमत, इनकम टैक्स, ATM नियम, PAN कार्ड और रेलवे टिकट कैंसिलेशन में बड़े बदलाव लागू होंगे, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
Read more »
गांव में या शहर में गैस की सबसे जल्दी डिलिवरी कहां होती है? ईरान युद्ध के बीच जानें जवाबगांव में या शहर में गैस की सबसे जल्दी डिलिवरी कहां होती है, ईरान युद्ध के बीच जानें जवाब Fastest delivery of LPG Cylinder Happening where Village or City Know answer यूटिलिटीज
Read more »
