Bhukhimata Mandir Tradition: उज्जैन में भूखी माता मंदिर नाम से अलग तो है ही, इसकी कहानी भी हटकर है. पहले यहां नरबलि चढ़ाई जाती थी. अब भक्त मन्नत पूरी करने के लिए यहा एक खास चीज चढ़ाते है.
शुभम मरमट / उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में शिप्रा नदी के किनारे भूखी माता का बेहद प्रसिद्ध मंदिर है. दरअसल, इस मंदिर मे दो देवियां विराजमान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि यह दोनों बहने हैं.
इनमें से एक को भूखी माता और दूसरी को धूमावती के नाम से जाना जाता है. खास बात यह है कि भक्तों द्वारा यहां मदिरा चढ़ाई जाती है. मान्यता है कि यहां प्राचीन समय में हर दिन एक युवक की नरबलि दी जाती थी. माना जाता है कि माता उसका रक्त पीती थीं, इसी कारण उन्हें भूखी माता कहा गया. अभी भी इस मंदिर की मान्यता इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि आज भी यहा बलि दी जाती है. साथ ही रोजाना माता को मदिरा का भोग लगाया जाता है. श्रद्धालु स्वयं मदिरा लाकर चढ़ाते हैं और अगर कोई श्रद्धालु नहीं लाता, तो मंदिर की ओर से यह भोग चढ़ाया जाता है. यहां पर अब भी पशु बलि की परंपरा जारी है. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बकरा या मुर्गा माता को चढ़ाते हैं. पशुओं की दी जाती है बलि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मंदिर में अब इंसान की बलि नहीं दी जाती है. पशुओं की बलि दी जाती है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों के लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर यहां आकर बलि प्रथा का निर्वाहन करते हैं. कई लोग पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बलि नहीं देते और पशुओं का अंग-भंग कर मंदिर में ही छोड़ देते हैं. राजा विक्रमादित्य से जुड़ गया इतिहास मंदिर के पुजारी अशोक चौहान ने लोकल 18 को बताया कि भूखी माता मंदिर काफ़ी प्राचीन है. पौराणिक कथाओं के अनुसार यह माता पहले उज्जैन शहर के बीच मे निवास करती थी. और रोज एक राजा की बली मांगती थी. इसलिए रोजाना भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए रोजाना एक बालक को राजा बनाते थे. और माता को बली चढ़ाते थे. एक दिन राजा विक्रमादित्य वहा पहुँचे कि यहा की प्रजा इतनी कम क्यों है. तो लोगों नें बताया एक माता है यहां वह रोज एक नरबली मांगती है. राजा विक्रमादित्य उज्जैन सम्राट ने माता से नरबलि बंद करने का आग्रह किया और कहा कि यदि देवी उनकी बात नहीं मानेंगी, तो वे स्वयं उनकी बलि चढ़ेंगे. इसके बाद विक्रमादित्य ने माता के लिए विविध प्रकार के पकवान बनवाने का आदेश दिया. साथ ही एक मानव पुतले को मिठाइयों के साथ माता को भोग स्वरूप अर्पित किया. रात्रि में देवी ने जब उन पकवानों का स्वाद लिया, तो उन्हें वह मीठा और स्वादिष्ट लगा. भोजन से प्रसन्न होकर देवी ने विक्रमादित्य से कहा कि वह कोई वरदान मांगे. राजा को ऐसा मिला वरदान की बढ़ गईं प्रजा जब माता राजा विक्रमादित्य से ख़ुश हुईं तो राजा नें माता से कहा कि माता कृपा कर नदी के उस पार विराजमान हों और नरबलि की परंपरा सदा के लिए समाप्त करें. देवी ने यह वरदान स्वीकार कर लिया. इसके बाद से भूखी माता मंदिर में नरबलि की प्रथा बंद हो गई. हालांकि, पशु बलि की परंपरा आज भी जारी है. श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर बकरा या मुर्गा चढ़ाते हैं और माता को इसका भोग अर्पित किया जाता है. पशु-पक्षी की बली नही चढ़ाए तो भी प्रसन्न होंगी माँ मंदिर के पुजारी अशोक चौहान नें बताया कि जो भक्त माता को पशु-पक्षी की बली नही चढ़ा सकता वह यहां बाजरे व मक्के की रोटी के साथ एक प्याज़ माता को चढ़ाकर प्रसन्न कर सकता है. इतना ही नहीं अगर यह भी नही चढ़ाना चाहता तो माता को माल-पुआ चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है.
Mp News Madhya Pradesh News लोकल 18 एमपी न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज Bhukhimata Mandir Ujjain Ujjain Famous Mata Rani Mandir Ujjain Mata Rani Mandir
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भरतपुर में आसमान से बरसी आग, पारा 47 डिग्री सेल्सियस: दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा, धूप-लू का दिख रहा असरTemperature reached 48 degrees in Bharatpur lakshman mandir mosam vibhag
Read more »
Bangladesh Durga Temple: ঢাকায় আচমকাই কেন সরানো হল দুর্গামন্দির, মন্দির কমিটি দুষছে...Durga Temple removed from Dhaka Khilkhet know what mandir commettee says
Read more »
Bhimashankar Jyotirlinga: कुंभकर्ण के पुत्र का वध कर शिव कहलाए भीमाशंकर, पढ़ें भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की कहानीBhimashankar Mandir: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यह छठे ज्योतिर्लिंग में गिना जाता है.
Read more »
Delhi: कालकाजी मंदिर के सेवादार को कुछ युवकों ने लाठी-डंडो से पीट-पीटकर मार डाला, सीसीटीवी वीडियो आया सामनेDelhi: कालकाजी मंदिर के सेवादार को कुछ युवकों ने लाठी-डंडो से पीट-पीटकर मार डाला, सीसीटीवी वीडियो आया सामने Kalkaji Mandir sevadar beaten to death News in hindi राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
ऐन नवरात्रोत्सवात तुळजाभवानी देवीचे व्हीआयपी दर्शन महागणार; पासची किंमत आता...Tuljabhavani Mandir Tuljapur: श्री तुळजाभवानी देवीच्या शारदीय नवरात्र महोत्सवाला 14 सप्टेंबरपासून सुरुवात होणार आहे. नवरात्रोत्सव काळात तुळजाभवानी देवीचे व्हीआयपी दर्शन महागणार आहे.
Read more »
Bangladesh: नवरात्रि से पहले मंदिर पहुंचे मोहम्मद यूनुस, दुर्गा पूजा कार्यक्रम की तैयारियों का किया जाएजाBangladesh: नवरात्रि से पहले मंदिर पहुंचे मोहम्मद यूनुस, दुर्गा पूजा कार्यक्रम की तैयारियों का किया जाएजा Mohammed Yunus Reached Mandir ahead Navratri विदेश
Read more »
