लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य लगातार 1 महीने तक नींबू और भिंडी का पानी पीने से शरीर में कई फायदे आपको महसूस हो सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नींबू और भिंडी का पानी पीने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं.
" Okra And lemon Water Benefits: भिंडी की सब्जी खाने में टेस्टी लगती है. लोग इसे अपनी पसंद के हिसाब से खाते हैं. कोई इसको करारी भिंडी बनाकर खाता है तो कोई इसको प्याज के साथ मिलाकर सब्जी बनाता है. वहीं कई लोग ग्रेवी वाली भिंडी जैसे दही वाली भिंडी बनाकर खाना पसंद करते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद में लाजवाब लगने वाली ये भिंडी आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. अगर आप भिंडी को पानी को भिगोकर पीएं तो इसके पोड्स में मौजूद म्यूसिलेज कई ऐसे फायदे पहुंचाता है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. दरअसल, नींबू के साथ मिलाकर यह मिश्रण एंटीऑक्सीडेंट सूजन-रोधी और शुगर कंट्रोल जैसे कई असर दिखाता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नींबू और भिंडी का पानी पीने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं. Advertisment भिंडी और नींबू का पानी पीने के फायदे वजन कम करने में फायदेमंद अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नींबू और भिंडी का पानी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. रोजाना सुबह उठकर नींबू और भिंडी का पानी पीने से तेजी के कैलोरी बर्न होती है. इससे वजन कम करना आसान हो जाता है. अगर आप इसमें एक चम्मच शहद मिला लेंगे तो आपको जल्दी असर देखने को मिलेगा. डाइजेशन को बनाए बेहतर अगर आप कब्ज, एसिडिटी या अपच की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको रोज सुबह खाली पेट नींबू और भिंडी का पानी पीना चाहिए. इसमें साइट्रस एसिड के साथ-साथ विटामिन सी भी पाया जाता है. ये पेट के एसिड को बैलेंस करता है. इसे पानी से डाइजेशन भी बेहतर रहता है. इम्युनिटी बूस्ट करे क्या आप भी बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई हो. ऐसे में नींबू और भिंडी का पानी पीने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है. नींबू में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपको हेल्दी बनाए रखते हैं. बॉडी को रखे हाइड्रेट अगर आप कम मात्रा में पानी पीते हैं तो रोज सुबह नींबू और भिंडी का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. इससे आप दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं. इन बातों का रखें ध्यान सुबह खाली पेट ही इसे पीना चाहिए. पानी को गुनगुना जरूर करें. इसमें शहद भी मिला सकते हैं. कोई भी दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें. Disclaimer: यह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से सलाह लें. न्यूज Nation इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. यह भी पढ़ें: दिमाग से लेकर दिल तक के लिए वरदान है भीगे अखरोट, सुबह खाली पेट खाने से मिलेंगे ये 7 जबरदस्त फायदे"
Okra Water Benefits Lemon Okra Drink Mucilage Effects Okra Fatigue Reduction Okra Endurance Boost Study Kidney Protection Okra Anti Inflammatory Drink Antioxidant Support Okra Cholesterol Control Okra LDL Reduction Okra Blood Sugar Control Okra Fasting Glucose Lower भिंडी पानी फायदे नींबू भिंडी पानी असर भिंडी म्यूसिलेज लाभ थकान कम उपाय एंड्यूरेंस बढ़ाने के फायदे किडनी सुरक्षा भिंडी सूजन कम करने उपाय एंटीऑक्सीडेंट लाभ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल भिंडी शुगर कंट्रोल उपाय फास्टिंग ग्लूकोज कम Hba1c सुधार इंसुलिन रेजिस्टेंस कम News Nation
