भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहला, दूसरा और चौथा मैच जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में जीत मिली थी। भारत वानखेड़े में 7 साल से अजेय है। टीम ने यहां 2017 से तीन मैच खेले और तीनों जीते। यहां कुल 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इसमें 4 मैच टी-20 सीरीज के दौरान और बाकी चार 2016 वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए। भारत ने 5 मैच खेले, बाकी 3 वर्ल्ड कप के दौरान अन्य देशों के
मुकाबले रहे। 5 में से भारत को 3 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा। भारत को यहां आखिरी हार 2016 में वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली थी।भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में अब तक 28 मैच खेले गए। 16 में भारत और महज 12 में इंग्लैंड को जीत मिली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज हार गई है। भारत में तो टीम को 2011 से कोई टी-20 सीरीज में जीत नहीं मिली। सीरीज में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस भारतीय गेंदबाज के नाम 4 टी-20 में 12 विकेट हैं। उन्होंने तीसरे मैच में पांच विकेट लिए थे। वहीं अभिषेक शर्मा टीम और सीरीज दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 144 रन बनाए हैं।इंग्लैंड के लिए सीरीज में कप्तान जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं। सीरीज में उनके नाम एक फिफ्टी है। इंग्लैंड के लिए जैमी ओवर्टन और ब्रायडन कार्स ने 6-6 विकेट लिए हैं। लेकिन, ओवर्टन बेहतर इकोनॉमी की वजह से टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। मुंबई में 2012 से 2023 तक 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 3 में पहले बैटिंग और 5 में पहले बॉलिंग करने वाली टीम को जीत मिली। भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 240 रन बनाए थे, यही इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर भी है। मुंबई में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां का मौसम काफी अच्छा रहेगा। पूरे दिन धूप के साथ-साथ थोड़े बादल भी रहेंगे। टेम्परेचर 23 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और साकिब महमूद। बटलर ने दुबे का कैच छोड़ा, भारत टी20 में 17 होम सीरीज से नहीं हारा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारत ने इंग्लैंड से लगातार 5वीं टी-20 सीरीज जीती:चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान:राजस्थान में कल से फिर बारिश का अलर्टनारनौल में मौसम ने ली करवट, फिर से छाई धुंधदादरी में आगामी दो दिन में बारिश के आसा
भारत इंग्लैंड टी20 सीरीज क्रिकेट वानखेड़े स्टेडियम मुंबई वरुण चक्रवर्ती अभिषेक शर्मा जोस बटलर जैमी ओवर्टन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विराट कोहली का टी-20 रिकॉर्ड खतरे में, जोस बटलर कर सकते हैं पछाड़भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज में विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस सीरीज में विराट को पछाड़ सकते हैं।
Read more »
जोस बटलर को मिला है भारत के प्रदर्शन का कारणइंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत की टी-20 सीरीज में लगातार जीत के पीछे का कारण बताया है.
Read more »
तिलक वर्मा की शानदार पारी से भारत ने चेन्नई में इंग्लैंड को 2 विकेट से हरायाभारत ने चेन्नई में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराकर एक रोमांचक टी-20 मैच जीता। तिलक वर्मा ने नाबाद 72 रन की शानदार पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।
Read more »
भारत ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया, टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़ततीसरे टी-20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराकर पाँच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तिलक वर्मा ने 55 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
Read more »
हैरी ब्रूक पर तंज कसा, भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना लीभारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में दो विकेट से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
Read more »
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम कीभारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रन से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की।
Read more »
