भारतीय दवा क्षेत्र वित्त वर्ष 2026 में 7-9 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि कर सकता है हासिल : रिपोर्ट
"नई दिल्ली, 18 सितंबर । भारतीय दवा क्षेत्र अमेरिकी बाजार में धीमी गति के बावजूद, मजबूत घरेलू और यूरोपीय मांग की वजह से वित्त वर्ष 2026 में 7-9 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हासिल कर सकता है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। Advertismentरेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने एक रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों और नियामक अनिश्चितताओं का अमेरिका में भारतीय दवा क्षेत्र के सबसे बड़े निर्यात बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में 8-10 प्रतिशत और यूरोप में 10-12 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनियों का परिचालन लाभ मार्जिन 24-25 प्रतिशत पर स्थिर रहने की उम्मीद है, जो मोटे तौर पर वित्त वर्ष 2025 के 24.
6 प्रतिशत के अनुरूप है, जिसे अनुकूल कच्चे माल की कीमतों, बेहतर परिचालन क्षमता और विशेष उत्पादों की बढ़ती हिस्सेदारी से मदद मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राजस्व में नरमी आने का अनुमान है और वित्त वर्ष 2025 में सालाना आधार पर वृद्धि दर लगभग 10 प्रतिशत से घटकर 3-5 प्रतिशत रह जाएगी। आईसीआरए की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं को-ग्रुप हेड किंजल शाह ने कहा, क्रोनिक थैरेपी में बढ़ती बाजार हिस्सेदारी, नए प्रोडक्ट्स की शुरुआत और नियमित मूल्य वृद्धि के कारण आईसीआरए की सैंपल सेट कंपनियों ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। हालांकि ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं की बिक्री में सुस्त वृद्धि आंशिक रूप से बढ़ते जेनेरिकीकरण के कारण हुई। आईसीआरए ने इस सेक्टर के लिए स्टेबल आउटुलक बनाए रखा है, क्योंकि सेक्टर की राजस्व और आय में वृद्धि रही है, जो कि स्वस्थ बैलेंस शीट, मजबूत लिक्विडिटी और मजबूत परिचालन लाभ मार्जिन पर आधारित है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि चिकित्सा प्रतिनिधियों की बेहतर उत्पादकता, ग्रामीण वितरण में व्यापक वृद्धि, नए उत्पादों की शुरुआत और जीवन रक्षक दवाओं पर हाल ही में जीएसटी रेट कटौती से घरेलू दवा बिक्री को बढ़ावा मिला है। कंपनियां जेनेरिक दवाओं के बजाय कॉम्प्लेक्स मॉलिक्यूल्स और स्पेशलिटी प्रोडक्ट पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इसलिए आरएंडडी पर खर्च राजस्व के 6-7 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है। --आईएएनएस एसकेटी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SC: महाराष्ट्र में 31 जनवरी 2026 तक स्थानीय निकाय चुनाव कराने का निर्देश, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसलासुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी, 2026 तक राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने महाराष्ट्र
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में 31 जनवरी 2026 तक सभी स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आदेश दियासुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में सभी स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 तक कराने का अंतिम आदेश दिया है. कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग की बार-बार समयसीमा न मानने पर नाराजगी जताई और साफ कहा कि अब कोई विस्तार नहीं मिलेगा.
Read more »
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता सिर्फ दिखावा? क्या 2026 का इंतजार कर रहे ट्रंप, जानें किन मुद्दों पर उलझेगी बातभारत और अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत फिर शुरू हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। दोनों देश चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की बजाय एक ही बार में समझौता करने की सोच रहे हैं। हालांकि, कृषि और डेयरी उत्पादों पर बात अटक सकती...
Read more »
India Denmark Relations: नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खुली राह? डेनमार्क के पीएम की प्रधानमंत्री मोदी से बात,...PM modi Denmark Pm talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेटे फ्रेडरिक्सन ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, FTA, AI समिट 2026, यूक्रेन संकट और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की.
Read more »
जीएसटी सुधारों के कारण वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : रिपोर्टजीएसटी सुधारों के कारण वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : रिपोर्ट
Read more »
QS MBA Rankings 2026: दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में भारत का जलवा, देश के इन तीन IIM ने बनाई जगह, यहां चेक करें नामQS MBA Rankings 2026: क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 जारी कर दी गई है. इस रैंकिंग की टॉप 100 लिस्ट में भारत के तीन आईआईएम ने अपनी जगह बनाकर पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरा है.
Read more »
