भारत में शुरू हुई Google Pixel Watch 4 की सेल, तीन महीने पहले हुई थी लॉन्च, इतनी है कीमत

Google Watch 4 Price India News

भारत में शुरू हुई Google Pixel Watch 4 की सेल, तीन महीने पहले हुई थी लॉन्च, इतनी है कीमत
Google Smartwatch Sale 2025Pixel Watch 4 SpecificationsGoogle Watch 4 Features And Specs
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

Google Watch 4 price India: अगस्त में लॉन्च हुई Google Watch 4 अब सेल पर आ गई है. कई मार्केट में गूगल ने इस वॉच की सेल एक महीने पहले यानी अक्टूबर में शुरू कर दी थी. भारत में आप इस वॉच को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. ये वॉच दमदार फीचर्स के साथ आती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Google ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Pixel Watch 4 को इस साल अगस्त में लॉन्च किया था. कई मार्केट में इस वॉच की सेल अक्टूबर में शुरू हो गई थी, जबकि भारत में इसकी सेल अब यानी नवंबर में शुरू हो रही है. लॉन्च होने के लगभग तीन महीने बाद भारत में इस वॉच की सेल शुरू हो गई है.

ये वॉच दमदार फीचर्स के साथ आती है. इसमें SpO2, ECG, स्किन टेम्परेचर जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं. वहीं फिटनेस ट्रैकिंग के लिए भी इसमें बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत और दूसरी खास बातें. कितनी है कीमत? Google Pixel Watch 4 की कीमत 39,900 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत 41mm साइज और Wi-Fi वाले वर्जन की है. वहीं 45mm वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है. इस वॉच को आप गूगल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. उम्मीद है कि जल्द ही ये वॉच फ्लिपकार्ट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगी. Pixel Watch 4 के साथ आपको कई सारे बैंड का विकल्प मिलता है. आप अपने पसंद के मुताबिक बैंड चुन सकते हैं. यह भी पढ़ें: Google की बड़ी तैयारी, स्मार्टफोन के लिए नया फीचर, लंबे सफर में ज्यादा चलेगी बैटरी Advertisement क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Google Pixel Watch 4 में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो ऑल्वेज ऑन फीचर के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 इस्तेमाल किया गया है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 Nits की है. कंपनी की मानें तो इस डिवाइस में 100 परसेंट रिसाइकिल्ड ऐलुमिनियम इस्तेमाल किया गया है. यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 पर बंपर ऑफर, बस इतनी रह गई है कीमत, मिलता है पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरास्मार्टवॉच Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आती है. ये डिवाइस Wear OS 6 पर काम करता है. इसमें 32GB का स्टोरेज और 2GB RAM मिलता है. स्मार्टवॉच में कंपास, हार्ट रेट और दूसरे सेंसर दिए गए हैं. इसमें स्लीप स्कोर, कार्डियो लोड, टार्गेट लोड और 40 से ज्यादा वर्कआउट मोड मिलते हैं. वॉच में बिल्ट-इन माइक और स्पीकर दिए गए हैं. डिवाइस 4G LTE, ब्लूटूथ 5.3, GPS, सैटेलाइट SOS कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है. 41mm वाले वेरिएंट में 325mAh की बैटरी और 45mm वाले वेरिएंट में 455mAh की बैटरी मिलती है. इसमें फास्ट USB टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Google Smartwatch Sale 2025 Pixel Watch 4 Specifications Google Watch 4 Features And Specs Google Watch 4 Availability India Google Smartwatch Under ₹30000 Google Watch 4 Offers November 2025 Google Watch 4 Google Watch 4 Price Google Watch 4 India Google Watch 4 Lte Google Watch 4 Price In India Google Watch 4 Specs Google Watch 4 Battery Life

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

धड़ाम से गिरे Google Pixel 9a के दाम! मिल रही पूरी ₹10000 की छूट, खरीदने के लिए मची लूटधड़ाम से गिरे Google Pixel 9a के दाम! मिल रही पूरी ₹10000 की छूट, खरीदने के लिए मची लूटPixel 9 या Pixel 9 Pro जैसी फ्लैगशिप सीरीज आपके बजट से बाहर है, तो अब आपके लिए खुशखबरी है. Google ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 9a पर ₹10,000 का बड़ा डिस्काउंट दिया है.
Read more »

67 साल की दादी ने पिया घर आएंगे गाने पर किया शानदार डांस, कमाल के कॉन्फिडेंस ने बांध दिए तारीफों के पुल!67 साल की दादी ने पिया घर आएंगे गाने पर किया शानदार डांस, कमाल के कॉन्फिडेंस ने बांध दिए तारीफों के पुल!Dadi Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 67 साल की दादी का धमाकेदार डांस वीडियो, जिसमें दादी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

गूगल स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी: कंपनी ने प्रोजेक्ट 'सनकैचर' का ऐलान किया, 2027 में दो प्रोटोटाइप लॉन्च...गूगल स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी: कंपनी ने प्रोजेक्ट 'सनकैचर' का ऐलान किया, 2027 में दो प्रोटोटाइप लॉन्च...Google Moonshot Project (Space AI Data Center) Explained; गूगल ने अपने नए मूनशॉट प्रोजेक्ट 'सनकैचर' का ऐलान किया। इस प्रोजेक्ट के तहत गूगल स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगा
Read more »

WATCH Hardik Pandya And Mahika Sharma: তোয়ালে চুঁইয়ে ফেনা! মাহিকার শরীরে মিশে হার্দিক, জলে উদ্দাম 18+ কন্টেন্ট ভাইরাল...WATCH Hardik Pandya And Mahika Sharma: তোয়ালে চুঁইয়ে ফেনা! মাহিকার শরীরে মিশে হার্দিক, জলে উদ্দাম 18+ কন্টেন্ট ভাইরাল...Hardik Pandya And Mahika Sharma Breaks Internet Watch Their VIRAL VIDEO
Read more »

6 साल की बच्ची ने राधा कैसे न जले गाने पर किया जबरदस्त डांस, क्यूट से एक्सप्रेशंस पर दिल हार बैठी जनता!6 साल की बच्ची ने राधा कैसे न जले गाने पर किया जबरदस्त डांस, क्यूट से एक्सप्रेशंस पर दिल हार बैठी जनता!Little Girl Dance Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी डांस की वीडियो वायरल होती रहती हैं, ऐसी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी गूगल: स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस महाराष्ट्र से शुरू होगी, ब्याज दर...स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाएगी गूगल: स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस महाराष्ट्र से शुरू होगी, ब्याज दर...business news update share market gold silver, Google to build AI data center in space, Starlink
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:36:45