भारत ने माना- हमारा एक आदमी पाकिस्तान के कब्जे में, पाकिस्तानी सेना लगातार बदल रही बयान
Hindi Newsराष्ट्रीयभारत ने माना- हमारा एक आदमी पाकिस्तान के कब्जे में, पाकिस्तानी सेना लगातार बदल रही बयान भारत ने माना- हमारा एक आदमी पाकिस्तान के कब्जे में, पाकिस्तानी सेना लगातार बदल रही बयान भाषा February 27, 2019 8:08 PM googletag.
cmd.push { googletag.display; }); var s_post_id=928045 IAF Surgical Strike on Pakistan: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार और एयर वाईस मार्शल आरजीके कपूर। जैश के मोहम्मद के ठिकानों पर भारतीय वायु सेना के हवाई हमले के अगले दिन बुधवार को पाकिस्तानी विमानों ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। इसमें जवाबी कार्रवाई में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को गिरा दिया। इस संघर्ष में भारतीय वायुसेना का भी एक मिग-21 दुघर्टनाग्रस्त हुआ है और एक पायलट भी लापता है। इसके बाद भारत ने माना कि वायुसेना का एक पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रवीश कुमार ने कहा कि वायुसेना की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया गया। इस दौरान एक मिग-21 का नुकसान हुआ है और एक पायलट लापता है। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि वायुसेना का एक जवान पाकिस्तान के कब्जे में है। वहीं, पाकिस्तान इस बाबत बार-बार अपना बयान बदल रहा है। भारत ने पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर भारतीय वायु सेना के घायल कर्मी को पेश करने के तरीके पर गहरी आपत्ति दर्ज की है। भारत ने कहा कि यह सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों और जिनीवा संधि का उल्लंघन है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट किया गया कि उसकी हिरासत में भारतीय रक्षा कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। भारतीय रक्षाकर्मी की तत्काल सुरक्षित रिहाई की भारत उम्मीद करता है। पाकिस्तान की सेना ने अपने पहले के बयान से पलटते हुए कहा कि उसने ”मात्र एक” भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है। इससे पहले उसने कहा था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उसकी हिरासत में है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, “पाकिस्तानी सेना की हिरासत में मात्र एक पायलट है। विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सैन्य आचार नीति के मानकों के तहत बर्ताव किया जा रहा है।” पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी किये गए एक संक्षिप्त वीडियो में आखों पर पट्टी बांधे एक व्यक्ति दिख रहा है जो कह रहा है, “मैं भारतीय वायुसेना का अधिकारी हूं। मेरा सर्विस नंबर 27981 है।”Also Readओवैसी ने कहा- जेनेवा समझौता याद रखे पाकिस्तान, महबूबा भी बोलीं- सकुशल लौटाएं भारतीय पायलट कोपाकिस्तानी पीएम इमरान खान बोले- जंग होने पर हालात न तो मेरे बस में होंगे और न नरेंद्र मोदी के इससे पहले गफूर ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया है। एक पायलट घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य पायलट को कोई चोट नहीं आई है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App Tags: Indian Air ForcePakistan India window._taboola=window._taboola || []; _taboola.push; ये खबरें पढ़ीं क्या? ओवैसी ने कहा- जेनेवा समझौता याद रखे पाकिस्तान, महबूबा भी बोलीं- सकुशल लौटाएं...महबूबा ने मीडिया पर कसा तंज, कहा- कश्मीरियों की इंसानियत नहीं दिखाई जाती,...शाहिद अफरीदी ने कहा- पाकिस्तानी सेना पर गर्व है, भारत ने शुरू किया...एमएलए के गराज में मिली लड़के-लड़की की लाश, तेजस्वी के मामा पर लगा...IAF Wing Commander Abhinandan के जज्बे की हो रही सोशल मीडिया पर तारीफ,...IAF Aircraft Crash Today: कश्मीर में भारतीय वायुसेना का MI-17 क्रैश, 2 पायलट...
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान ने माना, भारत ने बम गिराए | DW | 26.02.2019पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर के मुताबिक, भारत के सैन्य विमानों ने नियंत्रण रेखा में घुसपैठ की. घुसपैठ पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुजफ्फराबाद सेक्टर में हुई. airstrike SurgicalStrike2 BalakotAttack Pakistan
Read more »
पाकिस्तानी एंकर का बड़बोलापन- भारत एक चिड़िया भी नहीं मार सकता, हिंदुस्तान ने दिखा दिया दमIndian Air Force Aerial Strike: पाकिस्तानी एंकर ने बड़बोलापन दिखाते हुए कहा कि भारत एक चिड़िया भी नहीं मार सकता। इसके कुछ देर बाद ही हिंदुस्तान ने पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में घुसे पाकिस्तानी फाइटर विमान, भारत ने एक को मार गिरायासीमापार जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के ठीक एक दिन पाकिस्तान फाइटर विमानों ने बुधवार सुबह राजौरी पुंछ जिलों में बम दाग दोनों देशों को युद्ध के करीब ला दिया
Read more »
टमाटर-ट्रक में उलझा रहा PAK, भारत ने ऐसे बुना एयर स्ट्राइक का जाल - Business AajTakबीते 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत की ओर से आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को झटके दिए जा रहे थे. हालांकि भारत ने
Read more »
भारत ने माना- हमारा एक मिग क्रैश, एक पायलट हुआ लापताइससे पहले पाकिस्तान ने एक वीडियो के जरिए दावा किया था कि दो भारतीय पायलट उनके कब्जे में हैं. इनमें से एक पायलट का नाम विंग कमांडर अभिनंदन बताया जा रहा है.
Read more »
ISSF World Cup: मनु भाकर-सौरभ चौधरी की जोड़ी ने भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलायासौरभ चौधरी ने दिल्ली में जारी विश्व कप में दूसरा गोल्ड मेडल जीता है. मनु का यह पहला गोल्ड मेडल है.
Read more »
